Jio Hotstar Series: जियो हॉटस्टार पर बीते दिनों कुछ वेब सीरीज और फिल्में ट्रेंड हो रही हैं। डिज्नी प्लास हॉटस्टार जब से जियो का हिस्सा बना है। आपको एक ही प्लेटफॉर्म पर दो ओटीटी का कंटेंट देखने को मिल रहा है। फैमिली ड्रामा से लेकर साइंस फिक्शन तक का जा सिर्फ जियो हॉटस्टार पर आप उठा सकते हैं। तो इन ट्रेंडिंग वेब सीरीज को आप आपनी वॉच लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।
सीक्रेट ऑफ शिलेधार
इंडियाना जोनस की तर्ज पर जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही वेब सीरीज सीक्रेट ऑफ शिलेधार रहस्यों से भरी है। इस सीरीज को महाराष्ट्र में छुपे मराठा साम्राज्य के खजाने से जोडकर दिखाया गया है। शिवा जी महाराज के छुपे खजाने की आज भी उनके शिलेधार रक्षा कर रहे हैं। उन्हीं में से एक राजीव खंडेलवाल के सामने अचानक सच सामने आता है कि वे शिलेधार हैं। फिर शुरू होती है खजाने और पिता की मृत्यु के पीछे के लोगों की खोज। राजीव खंडेलवाल, आशीष विद्यार्थी और साईं तम्हांणकर सीरीज में मुख्य किरदारों में नजर आएं हैं। अब तक विदेशी फिल्मों में खजाने की खोज देखने वाले दर्शकों को इस सीरीज में ये नया प्रयास पसंद आएगा।
पावर ऑफ पांच
एकता कपूर टीन एजर्स के लिए फॉरेन सीरीज की तर्ज पर ‘पावर ऑफ पांच’ साइंस फिक्शन वेब सीरीज लाई हैं। ये सीरीज टीनएर्जस और जेन जी को ध्यान में रखते हुए बनी हैं। इस सीरीज में पांच टीनएजर्स को उनकी फैमिली से कुछ पावर्स विरासत में मिली हैं। ये पावर्स दुनिया के पांच की शक्तियों वाली हैं। ये सीरीज दर्शकों का ध्यान खींचने में कामयाब हो रही है, खासकर बच्चों का। सीरीज में एक के बाद एक रहस्य खुल रहे हैं। पांच टीनएजर्स को उनके पेरेंट्स दुनिया में आने वाली बुरी शक्तियों से निपटनें के लिए तैयार करने की कोशिश कर रहे हैं। सीरीज के नए एपिसोड हर शुक्रवार जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होते हैं। तो अगर आप भी साइंस फिक्शन और सुपर हीरोज के फैन हैं तो इन नए इंडियन हैं तो इन उभरते सुपर हीरोज की जर्नी को अपनी वॉच लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।
ऊप्स अब क्या
ये कॉमेडी फैमिली ड्रामा इन दिनों जियो हॉटस्टार पर ट्रेंड कर रही है। इस सीरीज में कुछ ऐसा दिखाया जा रहा है जो शायद ही किसी ने सोचा हो। एक लडकी जो अपना यूटीआई चेकअप कराने जाती है। गलती से डाक्टर उसकी बॉडी में किसी का स्पर्म इंसूमिलेट कर देती है। जब उस लड़की को पता चलता है तो ‘ऊप्स अब क्या’ उसकी सिचुएशन कुछ ऐसी ही होती है। क्योंकि उसने अपनी नानी को किए वादे की वजह से आज तक कभी ब्वॉयफ्रैंड के साथ भी सीमाओं को नहीं तोडा। सोने पे सुहागा ये कि उसके होने वाले बच्चे का पिता कोई और नहीं उसका बॉस है। ऊप्स अब क्या’ कि मजेदार फैमिली से अगर आप अब तक नहीं मिले तो इनसे मिलने का प्लान इस वीकेंड बना ही लीजिए।
कौशलजीस वर्सेज कौशल
कौशलजीस वर्सेज कौशल आशुतोष राणा, पवेल गुलाटी और शीबा चड्ढा की फिल्म आज के परिवारों की कहानी दिखाती है। इस फिल्म में नई जेनरेशन के अपने घर और घरवालों से दूर होने की कहानी के साथ अकेले रह रहे मां बाप की व्यथा को भी दिखाया गया है। वहीं इस फिल्म में आजकल के सोशल इश्यू ग्रे डिवोर्स पर भी फोकस किया गया है। जब मां-बाप बच्चों की खातिर अपने शौक और एक दूसरे को दिए जाने वाले समय में कटौती करते हैं। तो कैसे उनके रिश्ते बिखर जाते हैं। इस फिल्म को देखकर आप कहीं न कहीं खुद से कोरिलेट करते हुए नजर आएंगे।
अगर आप परिवार के साथ कुछ समय सबके पसंद का कंटेंट देखते हुए समय बिताना चाहते हैं। तो इस वीकेंड जियो हॉटस्टार की अन सीरीज और फिल्मों के साथ बिता सकते हैं।
अगर साइंस फिक्शन और ट्रेजर हंड कंटेंट में आपकी दिलचस्पी है तो आप पावर ऑफ पांच और सीक्रेट ऑफ शिलेधार देख सकते हैं।




