ओटीटी पर जल्‍द आ रही है ‘IC 814: द कंधार हाईजैक’,ये दिग्गज कलाकार आएंगे नज़र: IC 814 THe Kandahar Hijack Cast
IC 814 THe Kandahar Hijack Cast

IC 814 THe Kandahar Hijack Cast: साल 1999 में भारतीय विमान के हाईजैक की हुई घटना ने उस समय पूरे देश को हिला दिया था। अनुभव सिन्हा अब इस घटना पर वेब सीरीज लेकर आ रहे हैं। वेब सीरीज का टीजर भी सामने आ चुका है। विमान हाईजैक की इस घटना की एक झलक टीजर में देखने को मिल रही है। टीजर में विजय वर्मा, पंकज कपूर और नसीरूद्दीन शाह जैसे दिग्गज कलाकार नज़र आ रहे हैं। वेब सीरीज जल्‍द ही ओटीटी प्‍लेटफार्म पर रिलीज होगी। टीजर को देख दिल को झकझोर देने वाली उस घटना की झलक देखने को मिल रही है। आइए देखते हैं टीजर की झलक-

Also read: ‘पंचायत’ से ‘आश्रम’ तक इन वेब सीरीज ने किया दर्शकों का भरपूर मनोरंजन: OTT Web Series

YouTube video

बॉलीवुड से ओटीटी तक अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीतने वाले विजय वर्मा एक के बाद एक बेहतरीन प्रोजेक्ट में नजर आ रहे हैं। अब वे जल्‍द ही कंधार हाईजैक की घटना पर आधारित वेब सीरीज में आ रहे हैं। सीरीज का टीजर रिलीज हो चुका है। टीजर की शुरूआत विजय वर्मा से होती है। वे विमान के पायलट बने हैं। वे यात्रियों को फ्लाइट के बारे में जानकारी देते हुएअच्‍छी यात्रा का संदेश देते हैं। इसके बाद टीजर में दिखाया जाता है आतंकवादी यात्रियों को बेरहमी से मार रहे हैं। विजय वर्मा को भी एक आतंकवादी गन पॉइंट पर ले लेता है। एयर होस्‍टेस से लेकर यात्रियों के साथ आतंकवादियों की बदसलूकी की झलक टीजर में दिखाई गई है। दूसरी तरफ विमान के हाइजैक होने की खबर सरकार को मिलती है। देश के विदेशमंत्री और अन्‍य सरकारी अफसर इस हाईजैक से निपटने की तैयारी शुरू कर देते हैं। हाईजैक कर विमान कंधार ले गए आतंकवादी सरकार से अपनी मांग पूरी करवाते हैं। वैसे तो ये घटना सबको याद ही होगी लेकिन इसको पर्दे पर देख उस विमान के यात्रियों की स्थिति और उस घटना से आहत हुए लोगों का दर्द दर्शक महसूस कर सकेंगे।

दिल को दहला देने वाली इस घटना का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है। सीरीज का निर्माण मैच बॉक्‍स शॉट्स और बनारस मीडिया वर्क्‍स ने किया है। सीरीज में विजय वर्मा, पंकज कपूर, नसीरूद्दीन शाह, अरविंद स्‍वामी, दिया मिर्जा और पत्रलेखा समेत कई अन्‍य कलाकार महत्‍वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। सीरीज 29 अगस्‍त का नेटफ्लिक्‍स पर स्‍ट्रीम होने वाली है।

निशा सिंह एक पत्रकार और लेखक हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर जिलेमें हुआ। दिल्‍ली और जयपुर में सीएनबीसी, टाइस ऑफ इंडिया और दैनिक भास्‍कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्‍थानों के साथ काम करने के साथ-साथ लिखने के शौक को हमेशा जिंदा...