A calm child sits on a swing

Summary: मेले का झूला और शांत बच्चा, वीडियो वायरल होते ही बना इंटरनेट सेंसेशन

वायरल किड वीडियो में एक बच्चा झूले पर बैठा दिखाई दे रहा है, लेकिन उसके चेहरे पर न डर है, न खुशी – बस बिल्कुल शांत और कूल एक्सप्रेशन। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है और अब तक 2.7 मिलियन व्यूज़ पा चुका है। यूज़र्स बच्चे की मासूमियत और शांत स्वभाव को देखकर हँसी नहीं रोक पा रहे हैं और इस पर मज़ेदार कमेंट्स और मीम्स शेयर कर रहे हैं।

Viral Kid Video: अक्सर सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होते हैं, इसमें कुछ ऐसे वीडियोज ऐसे भी सामने आते हैं, जिन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है, लेकिन इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। यह वीडियो एक मेले का है, जहां झूले में बैठे इस बच्चे ने बिना कोई रिएक्शन दिए इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है। इस बच्चे को देखकर लोग अपनी लोग बच्चे के इस वीडियो पर खूब कमेंट्स कर रहे हैं। लोग कह रहे हैं…’ना डर, ना मज़ा, बस एकदम कूल तेवर.’

दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि पार्क में लगे झूले पर एक छोटा बच्चा बैठा है, जहां कई लोग रंग-बिरंगे सीटों पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। झूला तेज़ी से घूम रहा होता है, लेकिन सबका ध्यान खींच लेता है झूला ऊपर-नीचे जा रहा है, हवा उसके बालों से खेल रही है, लेकिन उसके चेहरे पर ज़रा भी एक्सप्रेशन नहीं है। न मुस्कान, न डर, न एक्साइटमेंट बस एकदम शांत चेहरा, जैसे कुछ महसूस ही नहीं कर रहा हो। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो गया है। लोग इस बच्चे के रिएक्शन की कमी देखकर हँसी नहीं रोक पा रहे।

Viral Kid Video
Video becomes internet Sensation With millions of Views

वायरल हो रहे इस हैरान कर देने वाले वीडियो में देखा जा सकता है कि, जहां बाकी लोग झूले का मज़ा लेते हुए डर और उत्साह से चिल्ला रहे हैं, वहीं यह बच्चा ऐसे बैठा है मानो यह उसके लिए रोज़ का काम हो। न चेहरे पर डर, न मुस्कान, बस एक ‘कूल एक्सप्रेशन’ जो सबको हैरान कर गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टग्राम प्लेटफॉर्म @pubity नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अबतक 2.7 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। लोगों को बच्चे की मासूमियत काफी पसंद आ रही है। मेले के झूले में बैठे इस बच्चे ने बिना कोई रिएक्शन दिए इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है।

लोग बच्चे की मासूमियत और उसके शांत स्वभाव की खूब तारीफ कर रहे हैं। कई यूज़र्स ने तो इस वीडियो पर फनी मीम्स भी बना दिए हैं। सच में, इस बच्चे ने बिना कुछ कहे सबका दिल जीत लिया है — और साबित कर दिया कि “रिएक्शन न देना भी एक रिएक्शन होता है!” वीडियो पर लोग मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। किसी ने लिखा, ‘इस बच्चे ने तो ‘नॉनचैलेंट कॉन्टेस्ट’ जीत लिया.’ तो किसी ने कहा, ‘जिंदगी कितना भी घूमा रही हो…बस आप चिल करे, बिल्कुल इस बच्चे की तरह.’ यह क्लिप अब इंस्टग्राम और रेडिट पर लाखों बार देखी जा चुकी है और मीम मेकर्स ने इसे ‘Mood of 2025’ बता दिया है। कोई कमेंट कर रहा है, “ऐसा रिएक्शनलेस बच्चा पहली बार देखा!”, तो कोई लिख रहा है, “ये बच्चा तो जन्म से ही ध्यान लगा के बैठा है।” वीडियो पर लाखों व्यूज़ आ चुके हैं और हर कोई कह रहा है — “इस बच्चे का नो-रिएक्शन ही इसका सबसे बड़ा रिएक्शन है!”

मेरा नाम नमिता दीक्षित है। मैं एक पत्रकार हूँ और मुझे कंटेंट राइटिंग में 3 साल का अनुभव है। मुझे एंकरिंग का भी कुछ अनुभव है। वैसे तो मैं हर विषय पर कंटेंट लिख सकती हूँ लेकिन मुझे बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल के बारे में लिखना ज़्यादा पसंद...