Avatar Fire And Ash New Poster
Avatar Fire And Ash New Poster

Summery- Avatar 3 की नई झलक

Avatar 3 के नए पोस्टर्स ने फैंस की उत्सुकता दोगुनी कर दी है। नई कहानी, नया विलेन और महायुद्ध फिल्म दिसंबर 2025 में रिलीज होगी।

Avatar Fire And Ash New Poster: दुनिया की सबसे प्रभावशाली साइंस-फिक्शन फ्रेंचाइजी में से एक ‘अवतार’ फिर सुर्खियों में है। जेम्स कैमरून अपनी तीसरी फिल्म “अवतार: फायर एंड ऐश” को दिसंबर 2025 में रिलीज करने जा रहे हैं, और इसी बीच मेकर्स द्वारा जारी किए गए नए पोस्टर्स ने फैंस के बीच एक बार फिर बिजली-सी हलचल पैदा कर दी है। सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों ने कुछ ही घंटों में धूम मचा दी, और दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर पहले से मौजूद उत्साह अब कई गुना बढ़ चुका है।

नए पोस्टर्स में अवतार की दुनिया पेंडोरा एक बार फिर अपनी चमक, रहस्य और रोमांच के साथ सामने आती है। जो सलदाना का लोकप्रिय किरदार नेयतिरी इस बार पहले से ज्यादा मजबूत, ज्यादा गुस्से और ज्यादा शक्ति के साथ नजर आती है। जारी किए गए मेन पोस्टर्स में से एक में वह हवा में तलवार थामे एक भयंकर लड़ाई के बीच दिखाई पड़ती हैं। उनकी आंखों में वही पुराना दर्द, लेकिन एक नए तूफान की आहट भी झलकती है।

दूसरा पोस्टर जेक और नेयतिरी के बेटे लो आक पर फोक्स्ड है। ब्रिटेन डाल्टन द्वारा निभाया गया यह किरदार अब पहले से ज्यादा जिम्मेदार और मेच्योर दिखाई देता है। तस्वीर में वह अपने परिवार को बचाने के लिए तैयार खड़ा है, मानों आने वाली जंग सिर्फ एक लड़ाई नहीं बल्कि अस्तित्व की परीक्षा हो।

YouTube video

इस बार कहानी में एक नया और बेहद शक्तिशाली दुश्मन ऐश कबीले का नेता वारंग शामिल हुआ है। पोस्टर में उसकी पहली झलक ने ही दर्शकों को हिला दिया। उसकी आंखों में जो आग है, वह साबित करती है कि यह विलेन सिर्फ एक बाधा नहीं, बल्कि पेंडोरा के बैलेंस के लिए एक गहरा संकट बनेगा। 

“अवतार: द वे ऑफ वॉटर” की घटनाओं के बाद सुली परिवार गहरे सदमे से गुजर रहा है। उन्होंने जिन लोगों और चीजों को खोया, उसने उनके भीतर एक खामोश तूफान भर दिया है। अब अवतार 3 में यह परिवार एक ऐसे दुश्मन से भिड़ेगा, जो सिर्फ शारीरिक रूप से नहीं बल्कि मानसिक लेवल पर भी उन्हें तोड़ने की कोशिश करेगा।

निर्देशक जेम्स कैमरून के मुताबिक, यह फिल्म फैंस को एक बिल्कुल नया नजरिया देगी। नावी सभ्यता का एक और नया पहलू सामने आएगा, जो अब तक दर्शकों ने पर्दे पर नहीं देखा। फिल्म की कहानी को जेम्स कैमरून ने रिक जाफा और अमांडा सिल्वर के साथ मिलकर लिखा है, और इसे “सबसे भावनात्मक अवतार फिल्म” बताया जा रहा है।

फिल्म में सैम वर्थिंगटन, जो सलदाना, स्टीफन लैंग, सिगोरनी वीवर और केट विंसलेट जैसे बड़े नाम फिर लौट रहे हैं। इनके साथ ऊना चैपलिन नया धमाका करेंगी और ऐश कबीले के नेता वारंग का किरदार निभाएंगी। इसके अलावा फिल्म में डेविड थेवलिस और मिशेल येओह जैसे इंटरनेशनल स्टार्स भी जुड़ चुके हैं, जिससे उम्मीदें और भी ज्यादा बढ़ गई हैं।  

फिल्म 19 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और एग्ज़िबिटर्स का अनुमान है कि यह फिर इतिहास दोहरा सकती है। पोस्टर्स की धमाकेदार एंट्री से अब यह साफ हो चुका है कि अवतार 3 सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक और सिनेमैटिक इवेंट बनने जा रही है, जिसे दुनिया देखना चाहेगी।

प्रतिमा 'गृहलक्ष्मी’ टीम में लेखक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डिजिटल मीडिया में 10 सालों से अधिक का अनुभव है, जिसने 2013 में काशी विद्यापीठ, वाराणसी से MJMC (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की। बीते वर्षों...