Hina Khan Mehendi
Hina Khan Mehendi

Hina Khan Bridal Mehendi: टीवी की अक्षरा यानी हीना खान ने भले ही इंटिमेट सेरेमनी में अपने लंबे समय के बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से शादी कर ली हो लेकिन उनकी शादी की हर डीटेल शानदार है। फिर चाहे उनका पेस्टल लहंगा हो या मेहंदी सब अलग और बेहद खूबसूरत है। हिन खान के हाथों और पैरों पर इतनी खूबसरत मेहंदी देखकर सब डेसीनग के फैन हो गए। यह मेहंदी किसी और ने नहीं बल्कि बॉलीवुड सेलिब्रिटी मेहंदी आर्टिस्ट वीना नागड़ा ने लगाई थी। 

Hina Khan and Veena Nagda
Hina Khan and Veena Nagda

हिना खान ने 4 जून को अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से इंटिमेट सेरेमनी में शादी की और इस खबर से अपने फैंस को सुखद आश्चर्य में डाल दिया। “ये रिश्ता क्या कहलाता है” में अक्षरा का रोल करके फ़ेमस हुई हिना ने अपनी सपनीली शादी की सभी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। आज उनकी मेहंदी सेरेमनी की नई फ़ोटोज़ पोस्ट हुई हैं, जिसमें हिना अपनी खूबसूरत मेहंदी डिजाइन दिखाते हुए बेहद खुश नजर आ रही हैं।

बॉलीवुड की फ़ेमस मेहंदी डिजाइनर वीना नागड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर नई फ़ोटोज़ शेयर की हैं। इन फ़ोटोज़ में हिना को कैमरे के लिए मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है। वह अपने हाथ और पैरों पर लगी खूबसूरत मेहंदी को दिखाते हुए बेहद खुश नजर आ रही हैं। ऐसी ही एक फोटो में हिना ग्रे सोफे पर बैठी हैं और उनके हाथों और पैरों पर इन्ट्रिकेट मेहंदी के डिजाइन दिख रहे हैं। 

वीना नागड़ा के इंस्टाग्राम पर हिना खान का एक वीडियो भी है, जिसमें वह वीना नागड़ा को अपनी मेहंदी के लिए शुक्रिया कहते हुए नजर आ रही हैं। वह वीना नागड़ा का परिचय देते हुए बताती हैं कि वह बॉलीवुड की मेहंदी क्वीन हैं। हिना वीना नागड़ा को मेहंदी के लिए थैंक यू देते हुए कह रही हैं कि आपने बहुत सुंदर मेहंदी लगाई है, खासकर मेरे पैरों पर आपने जो डिजाइन बनाया है, वह शानदार है। 

वीना ने हिना और रॉकी को अपना आशीर्वाद देते हुए एक दिल को छू लेने वाला पोस्ट भी लिखा। वीना ने कैप्शन में लिखा, “हिना और रॉकी को उनकी शादी की बहुत-बहुत बधाई। शुक्रिया हिना जी, आपने अपनी शादी की मेहंदी के लिए मुझे चुना। आपकी जोड़ी हमेशा खुश रहे और आप दोनों 7 जन्मों से ज्यादा साथ में रहें। मैं हमेशा आपको आशीर्वाद देती हूं, आपका स्वास्थ्य और धन हमेशा अच्छा रहे। आपके चेहरे पर हमेशा यह मुस्कान बनी रहे।”

Hina Khan and Rocky Jaiswal
Hina Khan and Rocky Jaiswal

4 जून को हिना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी शादी की खूबसूरत फ़ोटोज़ शेयर करके अपने फैंस के साथ इस खुशखबरी को शेयर किया। हिना मनीष मल्होत्रा ​​की साड़ी और जूलरी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने ओपल ग्रीन रंग की हैंडलूम साड़ी चुनी, जिस पर सोने और चांदी के धागों से सदियों पुराने डिजाइन को उकेरा गया था। रॉकी ने भी मनीष मल्होत्रा ​​का सिग्नेचर कुर्ता पहना था। हिना खान और रॉकी जायसवाल पहली बार “ये रिश्ता क्या कहलाता है” के सेट पर मिले थे, जिसमें एक्ट्रेस ने अक्षरा की मुख्य भूमिका निभाई थी, जबकि रॉकी एक निर्माता के रूप में क्रू का हिस्सा थे। 

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...