hero no. 1 : २१ दिसंबर का दिन गोविंदा और उनके फैंस के लिए कुछ खास है। आज उनका बर्थडे है। आज वे ५८ साल के हो चुके हैं।उनके बर्थडे पर जानते हैं गोविंदा को एक शख्सियत के तौर पर
गोविंदा भले ही आज फिल्मों में इतने सक्रिय नहीं हैं, लेकिन अपने फैंस के वे हीरो नंबर वन आज भी हैं। वे उनके हीरो हैं। वे अपने फैंस के दिल में राज करते हैं। लेकिन यह भी सच है कि एक एक्टर जब अपने फैंस का हीरो होता है तो उसके पीछे की कहानी भी दिलचस्प होती है।

गोविंदा भी ऐसे ही हैं अगर उनके फैंस उन्हें चाहते हैं तो इस चाहत की इज्जत वे बखूबी करते हैं। उनके साथ फोटोग्राफ खिंचवाना हो या ऑटोग्राफ लेना, एक सहज मुस्कुराहट के साथ करते हैं। बर्थडे से एक दिन पहले जब उन्हें एयरपोर्ट पर पत्नी सुनीता के साथ स्पॉट किया गया। उनका आचरण लोगों को लुभा गया।
चॉकलेट केक का इंतेजाम
पैपरराजी ने उनके लिए चॉकलेट केक का इंतेजाम किया था। जिस पर लिखा था-हीरो नंबर वन। उन्हें न केवल उस केक को बेहद ही तसल्ली के साथ कट किया, बल्कि अपने फैंस को इसे खाने का आग्रह भी किया। उनकी पत्नी सुनीता भी इस छोटी-सी सेरेमनी में खुश नजर आ रही थीं। गोविंदा ने अपनी जिंदगी में स्ट्रगल कम नहीं देखें। अपने निजी जीवन में भी और बॉलीवड में भी

चार माह की बेटी को खो दिया
गोविंदा अपनी बेटी टीना और बेटे यशवर्धन से बहुत प्यार करते हैं। लेकिन वे अपनी बड़ी बेटी को महज चार माह की उम्र में खो चुके हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था कि मैंने अपने बहुत से करीबियों को जाते हुए देखा है। इसमें मेरे पिता, जीजा, बहन मां, मेरे दो कजिंस हैं।
गौरतलब है कि गोविंदा का असली नाम गोविंद अरुण आहूजा है। १९८६ में उन्होंने इल्जाम के साथ बॉलीवुड में अपने करिअर की शुरुआत की थी। उनका बचपन भी तो संघर्ष में ही बीता है उनके पिता अरूण कुमार ने एक फिल्म का निर्माण किया था। इसमें उन्हें घाटा हुआ और उन्हें अपने बंगले से विरार जाकर रहना पड़ा। गोविंदा का जन्म वहीं हुआ।

धर्मेंद हैं पसंदीदा
वह भले ही अपने फैंस के हीरो हैं। लेकिन उनके पसंदीदा हीरो धर्मेंद्र हैं। यहां तक कि जब उनकी वाइफ सुनीता प्रेगनेंट थीं तो उन्होंने पत्नी को धर्मेंद्र का फोटोग्राफ रखने को दिया था। वे चाहते थे कि उनका बच्चा धर्मेंद्र जैसा हो।
खाने-पीने के शौकीन
गोविंदा खाने-पीने के बेहद शौकीन हैं। उनकी बेटी टीना ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि पापा को कुल्फी खाना बहुत पसंद है। जिम जाना उन्हें पसंद नहीं। हां वे योग कर लेते हैं।

मां से पूछकर
कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में उनकी पत्नी सुनीता ने कहा था कि गोविंदा अपनी मां के काफी करीब थे। उनके अनुसार उनकी मां ने जो भी उनके लिए भविष्यवाणियां की वे सब सही साबित हुई। ऐसे में अक्सर चीजें अपनी मां से पूछकर करते थे। लेकिन गोविंदा अपनी पत्नी सुनीता की मां के भी फेवरेट हैं। उनके अनुसार चाहे कोई भी स्थिति क्यों न हो चीची कभी कोई गलती कर ही नहीं सकता। कह सकते हैं कि वे मम्मियों के फेवरेट हैं।

मिजाज से हैं शर्मिले
फिल्मों में हीरोईन के साथ रोमांस करने वाले गोविंदा असल जिंदगी में बेहद शर्मिले हैं। यहां तक कि जब वे अपनी पत्नी को डेट कर रहे थे, पहल सुनीता ने ही की थी। उनका हाथ पकड़ा था। दोनों के बीच आज भी गजब बॉन्डिंग नजर आती है।
अपनी गलती मानते हैं
हर इंसान गलत या सही होता है। गोविंदा के लिए मशहूर है कि वे कभी फिल्म की शूटिंग के दौरान टाइम पर नहीं पहुंच पाते। गोविंदा इस बात को लेकर कभी कोई बहाना नहीं बनाते। वे स्वीकार करते हैं कि वे लेट होते हैं। यहां तक कि जब वे महानायक अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म की शूटिंग कर रहे थे बड़े मिंया छोटे मियां उन्होंने पहले दिन ही बता दिया था कि सर मैं लेट हो जाता हूं आप मैनेज कर लेना