Heeramandi Create History: संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी ‘हीरामंडी – द डायमंड बाजार’ को ओटीटी पर खूब पसंद किया जा रहा है। संजय लीला की इस ओटीटी डेब्यू सीरीज को नेटफ्लिक्स पर जबरदस्त व्यूअरशिप मिल रही है। ‘हीरामंडी‘ ने भारत में रिलीज़ के बाद सिर्फ एक हफ्ते में ही रिकॉर्ड बना लिया है।
‘हीरामंडी – द डायमंड बाजार’ नेटफ्लिक्स पर लॉन्च होते ही भारत की सबसे ज्यादा देखे जाने वाली सीरीज बन गई है। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी यह मल्टीस्टारर वेब सीरीज रिलीज़ के पहले हफ्ते से ही सुर्ख़ियों में बनी हुई है। आज़ादी की लड़ाई के दौरान तवायफों के योगदान पर बनाई गई यह वेब सीरीज दुनिया भर के लोगों को अपना दीवाना बना रही है। इस सीरीज को आलोचकों का सामना भी करना पड़ा लेकिन फिर भी ‘हीरामंडी’ नेटफ्लिक्स पर छाई हुई है। आपको बता दें कि नेटफ्लिक्स ने इस हफ्ते में सबसे ज्यादा देखे जानेवाले नॉन- इंग्लिश सीरीज और फिल्मों की सूचि निकाली और इस टॉप-10 लिस्ट में हीरामंडी भी शामिल है।
Also read : 14 साल पहले संजय लीला भंसाली को मिला था हीरामंडी का आइडिया: Heera Mandi
हीरामंडी का व्यूअरशिप रिकॉर्ड
‘हीरामंडी’ ने लॉन्च के पहले हफ्ते में ही नेटफ्लिक्स के टॉप-10 लिस्ट में दूसरे नंबर पर जगह बना लिया है। इस वेब सीरीज को पहले हफ्ते में नेटफ्लिक्स पर 45 लाख बार देखा जा चुका है। नेटफ्लिक्स पर इस शो को देखने के लिए दर्शकों ने 33 मिलियन घंटे का समय बिताया है। ‘हीरामंडी’ ने दूसरे हफ्ते में भी लगभग 12 मिलियन व्यूज हासिल किया है।
इस मशहूर शो को छोड़ा पीछे
कपिल शर्मा के नए शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो ‘ को भी ‘हीरामंडी’ ने पीछे छोड़ दिया । कपिल के शो को अप्रैल के पहले हफ्ते में 25 लाख व्यूज मिले थे और यह तीसरे नंबर पर था। बॉलीवुड को पद्मावत, गंगूबाई काठियावाड़ी, देवदास जैसे अनेकों सुपरहिट फिल्म देने वाले निर्देशक संजय लीला भंसाली की पहली वेब सीरीज है ‘हीरामंडी – द डायमंड बाजार’। लगभग 200 करोड़ रुपये की लागत में बनी यह सीरीज फैंस को लगातार एंटरटेन करने में कामयाब हो रही है। यह सीरीज तक़रीबन 43 देशों में नेटफ्लिक्स के टॉप-10 ट्रेंडिंग लिस्ट में जगह बना चुकी है।
हीरामंडी के स्टार कास्ट
संजय लीला भंसाली की पहली वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ में बॉलीवुड के मशहूर एक्टर्स और एक्ट्रेसेस शामिल हैं। सभी ने अपना बखूबी किरदार निभाया है। इस सीरीज में मनीषा कोइराला (मल्लिकाजान), सोनाक्षी सिन्हा (रेहाना), अदिति राव हैदरी (बिब्बोजान), ऋचा चड्ढा (लज्जो), शर्मिन सहगल (आलमजेब) , फरदीन खान (वली बिन जायद-अल मोहम्मद), शेखर सुमन (खान बहादुर जुल्फिकार अहमद) और अध्ययन सुमन (जोरावार अली खान) अपने बेहतरीन अदाकारी से सुर्ख़ियों में बने हुए है।
