Vijay Devarakonda & Rashmika
Vijay Devarakonda & Rashmika

Rashmika and Vijay Relationship: भारत की क्रश और बॉलीवुड फिल्मों में भाभी के नाम से फ़ेमस रश्मिका मंदाना को लेकर पिछले कुछ समय से यह खबर चल रही थी कि वह विजय देवेरकोंडा के साथ रिलेशनशिप में हैं। हालांकि, उन्होंने कभी भी इस बात को लेकर किसी तरह की कन्फर्मेशन खुद नहीं दी है। लेकिन हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने खुद यह खुलासा किया है कि वह फिलहाल रिलेशनशिप में हैं। आइए जानते हैं कि रश्मिका मंदाना ने अपनी डेटिंग और रिलेशनशिप को लेकर क्या कहा। 

Vijay Devarakonda & Rashmika Mandanna
Vijay Devarakonda & Rashmika Mandanna

पिछले की समय से रश्मिका मंदाना और विजय देवेरकोंडा की डेटिंग और रिलेशनहीप की खबरें आ रही हैं लेकिन दोनों में से किसी ने भी इस बात पर कोई टिप्पणी नहीं की है और चुप रहे हैं। लेकिन यह जरूर है कि दोनों बातों बातों में एक दूसरे के साथ होने का जिक्र जरूर कर देते हैं। हाल ही में विजय ने भी एक इंटरव्यू में यह जिक्र किया है कि अब वह सिंगल नहीं हैं। अब रश्मिका मंदाना ने भी एक इंटरव्यू में कुछ ऐसी ही बात कही है। 

रश्मिका मंदाना ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया और उस इंटरव्यू में स्पष्ट भाषा में कहा कि वह किसी की पार्टनर हैं। उन्होंने कहा, “घर मेरे लिए सबसे खुशनुमा जगह है, यहां मैं खुद को स्थिर महसूस करती हूँ। यह मुझे मेरी जड़ों से जुड़ा हुआ रखता है। मेरा मानना है कि व्यक्ति की सफलता आती और जाती रहती है, यह कभी भी एक जगह टिक कर नहीं राहत है। लेकिन घर हमेशा से है और हमेशा रहेगा। मुझे जितना भी प्यार और फ़ेम मिला है, उसकी मुझे खुशी है लेकिन इससे बढ़कर मैं अभी भी एक बेटी, बहन और एक पार्टनर हूं। मैं उस जिंदगी की इज्जत करती हूं, जो मुझे मिली है।”

रश्मिका मंदाना ने इसी इंटरव्यू में यह बताया कि उन्हें अपने पार्टनर में कौन सी चीज अच्छी लगती है। उन्होंने कहा, “यह हमेशा से कहा जाता रहा है कि आंखें आत्मा की खिड़की होती हैं, उसमें झांक कर किसी के अंदर की सच्चाई देखी जा सकती है। मैं उन आंखों पर भरोसा करती हूँ और मुसकुराती रहती हूं। मैं उन लोगों की ओर झुकती हूं, जिसका चेहरा मुस्कुराता रहता है और यदि ऐसा कोई व्यक्ति आपके आस-पास है तो हमें उनकी इजात करनी चाहिए।”

इंडस्ट्री के सूत्रों की मानें तो रश्मिका और विजय को फिल्मों में साथ काम करते हुए प्यार हुआ, भले ही दोनों एन शुरुआत में इसकी भनक किसी को नहीं लगने दी। उनकी पहली फिल्म का नाम “गीता गोविंदम” है। इस फिल्म में दोनों के स्क्रीन प्रेजेंस को खूब पसंद किया गया था। इसके बाद दोनों ने “डियर कॉमरेड” नामक फिल्म में काम किया, जो सुपर हिट साबित हुई थी। 

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...