Rashmika Fitness Tips: श्रीवल्ली एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनकी खूबसूरती के लाखों लोग दीवाने हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर ही रश्मिका अपने ब्यूटीफुल अंदाज से लोगों का दिल जीतती नजर आती हैं। रश्मिका जितनी खूबसूरत हैं वह फिटनेस के मामले में भी उतनी ही परफेक्ट हैं। आइये आपको उनके कुछ फिटनेस सीक्रेट के बारे में बताते हैं। रश्मिका के इन फिटनेस आइडियाज से आप भी खुद को फिट रख सकती हैं।
स्किपिंग

अपने आपको फिट रखने के लिए रश्मिका मंदाना स्किपिंग करना बहुत पसंद करती हैं। स्किपिंग करने से वैसे भी वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। रस्सी कूदने से शरीर में मौजूद कैलोरी बर्न होती है। इससे शरीर स्वस्थ रहता है।
कार्डियो एक्सरसाइज

कार्डियो एक्सरसाइज शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। इससे ब्लड प्रेशर तो कंट्रोल में रहता ही है साथ ही शरीर के सारे अंग एक्टिव बने रहते हैं, जिससे जोड़ों में फ्लेक्सिबिलिटी बनी रहती है। रश्मिका भी अपने रूटीन में कार्डियो एक्सरसाइज को जरूर शामिल करती हैं। यही वजह है कि उनका वजन कंट्रोल में बना रहता है।
स्ट्रेंथ ट्रेनिंग

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग एक तरह की एक्सरसाइज जिससे वजन कंट्रोल होता है। रश्मिका इस एक्सरसाइज को करना पसंद करती हैं। ये एक्सरसाइज वजन को कंट्रोल करने के साथ शरीर को मजबूत बनाकर ताकत देने के काम करती है। आपको भी इसे अपने रूटिन में शामिल करना चाहिए।
मॉर्निंग डाइट

शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए एक्सरसाइज इतनी जरूरी है उतनी ही जरूरी डाइट भी होती है। रश्मिका मंदाना की मॉर्निंग डाइट काफी खास होती है वह सुबह उठने के बाद 1 लीटर पानी पीने के साथ एप्पल साइडर विनेगर पीती है। इससे उन्हें फिट रहने में मदद मिलती है।
डाइट प्लान

सुबह की ताजातरीन डाइट के बाद दोपहर में रश्मिका साउथ इंडियन खाना पसंद करती हैं। इसके अलावा वो फल और सब्जियों को भी अपनी डाइट में शामिल करती हैं। खुद को एनर्जेटिक रखने के लिए उनकी डाइट में सूप भी जरूर शामिल होता है।
इस तरह से कुछ एक्सरसाइज और हेल्दी डाइट के बदौलत ही रश्मिका हमेशा खूबसूरत और फिट नजर आती हैं। इस तरह की डाइट और एक्सरसाइज से आप भी खूबसूरत और फिट बॉडी पा सकती हैं।
