Harshvardhan Rane got emotional while dubbing for upcoming film Ek Deewane Ki Deewaniyat
Harshvardhan Rane got emotional while dubbing for upcoming film Ek Deewane Ki Deewaniyat

Overview: हर्षवर्धन राणे की आंखों में झलके आंसू

हाल ही में हर्षवर्धन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसने सबको हैरान कर दिया। यह वीडियो उनके डबिंग सेशन का था, जहां वह फिल्म के कुछ सीन और डायलॉग्स पर काम कर रहे थे।

Harshvardhan Emotional Moment: बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय हर्षवर्धन राणे अपनी सेंसिटिव और गहरी प्रेम कहानियों के लिए जाने जाते हैं। हर्षवर्धन राणे एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। इस दिवाली उनकी नई फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत‘ दर्शकों के सामने आने को तैयार है और इस बार वह प्यार के उस पहलू को छूने वाले हैं, जिसे अक्सर हम अनदेखा कर देते हैं। फिल्म के टीजर और टाइटल ट्रैक ने पहले ही इस बात का संकेत दे दिया है कि यह एक नॉर्मल प्रेम कहानी नहीं, बल्कि प्यार के गहरे और कभी-कभी डराने वाले जुनून की कहानी है।

फिल्म की डबिंग करते हुए इमोशनल हुए हर्षवर्धन 

हाल ही में हर्षवर्धन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसने सबको हैरान कर दिया। यह वीडियो उनके डबिंग सेशन का था, जहां वह फिल्म के कुछ सीन और डायलॉग्स पर काम कर रहे थे। लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसने खुद हर्षवर्धन को भी इमोशनल कर दिया। अपनी ही लाइन्स को बोलते हुए वह इतने इमोशनल हो गए कि उनकी आंखों से आंसू छलक आए। यह पल साफ दिखाता है कि कहानी की गहराई ने उन्हें कितना प्रभावित किया है। एक कलाकार के लिए अपनी ही कला से इतना जुड़ जाना, यह दिखाता है कि फिल्म की आत्मा कितनी सच्ची और मार्मिक है।

फिल्म के टीजर ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

फिल्म के टीजर से यह साफ है कि कहानी एक ऐसे प्यार की है, जो अपनी हदें पार कर देता है। यह दिखाती है कि एक इंसान अपने प्यार को पाने के लिए किस हद तक जा सकता है और जब यह जुनून पूरी तरह से उस पर हावी हो जाता है, तो यह उसे सही-गलत का फर्क भूलने पर मजबूर कर देता है। ‘एक दीवाने की दीवानियत’ यह सवाल उठाती है कि क्या प्यार हमेशा खूबसूरत ही होता है या फिर इसमें भी अंधेरे रास्ते होते हैं?

एक दीवाने की दीवानियत की कास्ट

इस फिल्म में हर्षवर्धन के साथ सोनम बाजवा भी हैं और दोनों की जोड़ी पर्दे पर एक नई ताजगी लेकर आने वाली है। फिल्म का निर्देशन मिलाप मिलन जवेरी ने किया है, जो अपनी दमदार कहानियों और संवादों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने ‘सत्यमेव जयते’ और ‘मरजावां’ जैसी फिल्मों से साबित किया है कि वे दर्शकों की नब्ज को बखूबी जानते हैं।

हर्षवर्धन राणे की रोमांटिंक मूवीज

हर्षवर्धन राणे की यह फिल्म दर्शकों को एक यादगार अनुभव होने वाली है। यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक ऐसा भावनात्मक सफर होगा जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देगा। ‘एक दीवाने की दीवानियत’ 21 अक्टूबर को रिलीज हो रही है और यह दिवाली पर प्यार और जुनून की एक ऐसी कहानी लेकर आएगी जो सिनेमाघरों से बाहर आने के बाद भी लोगों के दिलों में बसी रहेगी। हर्षवर्धन राणे इससे पहले भी अपनी रोमांटिक फिल्मों से दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। उनका ये अंदाज उनके फैंस को काफी ज्यादा पसंद आता है। 

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...