Vicky Birthday Post: विक्की कौशल प्यार में इतनी ज्यादा डूबे हुए हैं कि उन्हें दिन और रात की फिक्र तक नहीं होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि कल उनका जन्मदिन था और उन्हें इतनी शुभकामनाएं मिली हैं कि खुशी के मारे उनकी मुस्कुराहट ही कम नहीं हो रही है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि उनकी पत्नी कटरीना कैफ ने उनके साथ एक बेहद ही क्यूट सेल्फी शेयर करके इस खुशी को और भी बढ़ा दिया है। इस फोटो में बॉलीवुड के इस पावर कपल को एक-दूसरे की बाहों में लिपटे और मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है।
क्या पोस्ट किया कटरीना ने?
बीते कल यानी कि 16 मई 2025 को कटरीना कैफ ने इंस्टाग्राम पर विक्की कौशल के लिए जन्मदिन की शुभकामनाएं पोस्ट की। इसके साथ ही उन्होंने एक बेहद प्यारी सी सेल्फ़ी शेयर करके इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। इस फोटो में विक्की कौशल और कटरीना कैफ दोनों के आधे चेहरे नजर आ रहे हैं। इस प्यारी सी फोटो के साथ कटरीना कैफ ने कैप्शन में बस इतना ही लिखा “हैप्पी विक्की डे”। साथ में उन्होंने हार्ट आइज और केक वाली इमोजी भी पोस्ट की।
पोस्ट पर लोगों के कमेंट्स
जैसे ही करीना ने इस क्यूट सी फोटो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, उसके बाद ही विक्की और कटरीना के फैंस ने कमेंट्स की बाढ़ ला दी। विक्की और कटरीना के फैंस का कहना है कि दोनों साथ में परफेक्ट नज रआ रहे हैं। सिर्फ फैंस ही नहीं बॉलीवुड सेलेब्स भी इस प्यार भरे पीडीए में शामिल हो गए। करीना कपूर खान ने रेड हार्ट और रेनबो वाली इमोजी पोस्ट की। फिल्म मेकर जोया अख्तर ने लिखा “हैप्पी बर्थडे विक्की”। गौरतलब है कि इस क्यूट कपल की पीडीए ने निश्चित रूप से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया है। कमेंट्स की भीड़ में मिनी माथुर भी शमैल हुई, उन्होंने लिखा “हमारे विक्की को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं”। सनी कौशल, सोफी चौधरी, आनंद तिवारी जैसे कई सेलेब्स ने “बैड न्यूज़” एक्टर को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
विक्की के बर्थडे की शुरुआत
विक्की कौशल के जन्मदिन की शुरुआत पापा शाम कौशल की ओर से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाओं के साथ हुई। शाम कौशल ने एक प्यारा सा वीडियो शेयर करते हुए अपने पुत्तर को इस खास दिन पर बधाई दी है। इस वीडियो क्लिप में विक्की अपने पिता के साथ कदम से कदम मिलते हुए नजर आ रहे हैं, जिससे एक बार फिर यह साबित हो गया कि वह सबसे अच्छे बेटे हैं। कैप्शन में अपने लाडले के प्रति अपने प्यार का इजहार करते हुए शाम कौशल ने लिखा है, “पिता दुनिया का सबसे खुश इंसान होता है, जो अपने बेटे को जिंदगी में आगे बढ़ता हुआ देखा है। लव यू पुत्तर। तुम्हें जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं। तुम्हें अपना बेटा पाकर मैं गर्व और धन्य महसूस कर रहा हूं। रब दी मेहर बनी रहे। जोर दी झप्पी”।
