Happu Ki Ultan Paltan the family pranked Inspector how long will he ignore his wife and children Happu Singh gets worried
Happu Ki Ultan Paltan the family pranked Inspector how long will he ignore his wife and children Happu Singh gets worried

Overview: Happu Ki Ultan Paltan में फैमिली ने किया दरोगा जी को इग्नोर?

Happu Ki Ultan Paltan: ‘हप्पू की उल्टन-पलटन’ टीवी का मोस्ट पॉपुलर कॉमेडी शोज में से एक है। इन दिनों ये शोज खूब सुर्खियों में हैं। शो को दर्शकों का खूब प्यार भी मिल रहा है। शो के लेटेस्ट प्रोमो में हप्पू सिंह बहुत ही हैरान परेशान नजर आ रहे हैं। पूरा घर मिलकर उन्हें इग्नोर कर रहा है और वो खुद को दिखाने की हर कोशिश करते नजर आ रहे हैं। जानिए आखिर क्यों पूरा परिवार मिलकर हप्पू सिंह को इग्नोर कर रहा है?

Also read: विंटर सीजन में ये नेल कलर करेंगे ट्रेंड, नाखूनों को देखकर पार्लर वाली दीदी भी होंगी जल-भुनकर राख: Winter Nail Colors

दरोगा हप्पू सिंह को किया अनदेखा

एंड टीवी ने हाल ही में अपने फेमस टीवी शो ‘हप्पू की उल्टन-पलटन’ का प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें वो हप्पू सिंह बहुत परेशान नजर आ रहे हैं। वीडियो में उनकी बेटी, पत्नी और अम्मा जी उन्हें सामने खड़े होने के बाद भी देख नहीं पा रहे हैं। हप्पू सिंह की पत्नी कहती हैं कि उन्हें ऐसा लगा जैसे किसी ने उनके कंधों पर हाथ रखा। इस पर उनकी बेटी कहती है, “मां तुम्हें वहम हुआ होगा।”

लड़ाई का लिया बदला

सभी के मन में ये सवाल है कि हप्पू सिंह को इस तरह के अनदेखा क्यों क्या जा रहा है? तो बता दें कि पिछले एपिसोड में उनका परिवार में कुछ विवाद हुआ था। ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि फैमिली ने उनसे लड़ाई का बदला लेने के लिए उन्हें इग्नोर करने का नाटक किया है। अब ये देखने वाली बात है कि दरोगा जी को कब तक इस तरह से अनदेखा किया जाएगा।

घर में मचा हाइवोल्टेड ड्रामा

घर तो घर हप्पू को थाने में भी कोई नहीं देखा पाता। इससे हप्पू सिंह खूब बोखला जाते हैं। इसके बाद उनकी पत्नी राजेश उनकी याद में रो-रोकर अपना बुरा हाल कर लेती हैं और कहती हैं, “लगता है दरोगा जी हमें छोड़कर चले गए।” इस पर उनकी बेटी बोली, “मम्मी मैं तो कब से कह रही हूं, जिंदगी में थोड़ा आगे बढ़। मूवऑन कर।”

क्या राजेश दे रही है हप्पू को धोखा

इसी प्रोमो में दिखाया गया है कि कुछ ही देर में राजेश शांत हो जाती हैं और नॉर्मल रहने लगती हैं। तभी वो अपने कमरे में हप्पू के सामने किसी और आदमी से कॉल पर बात कर रही होती हैं। कॉल पर राजेश कहती हैं, “राजेश नहीं रज्जो बोलो रज्जो।” हप्पू ये सुनकर दंग रह जाते हैं और उन्हें इग्नोर करने का नाटक जारी ही रहता है। अब ये देखने वाली बात है कि ये नाटक कितने देर चलने वाला है।

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...