Overview: हप्पू और बेनी प्रसाद ने की चोरी, वीडियो बनाने वाले ने किया ब्लैकमेल
Happu Ki Ultan Paltan: हप्पू की उलटन पलटन शो एंड टीवी के सबसे फेमस शो में से एक है। इन दिनों शो काफी चर्चाओं में है। शो में रोज एक नया ट्वीस्ट देखने को मिलता है। इन दिनों शो में नया मोड़ आया है। अब तक चिंटू कुमार ने शो में मसाला एड किया हुआ था। बीच में मेकर्स ने चिंटू कुमार और राजेश के बीच लव एंगल दिखाया था। राजेश और चिंटू मिलकर हप्पू को जलाने के लिए नजदीक आने की एक्टिंग कर रहे थे। अब शो में नया मोड़ आया है। हप्पू और बेनी चोरी करते हैं। तभी कोई उनकी वीडियो बना लेते हैं। इसके बाद, उनका वो वीडियो कोई शूट करके कोई उन्हें ब्लैकमेल करने लगता है। आइए जानें, आगे क्या खेल होने वाला है?

कमीश्नर के घर हुई चोरी
हाल ही में शो का नया प्रोमो रिलीज हुआ है। प्रोमो में दिखाया गया है कि कमीश्नर साहब के घर चोरी हो जाती है। उनकी पत्नी के गहने चोरी हो जाते हैं। उनके घर में ये चोरी कोई और नहीं बल्कि बेनी और हप्पू ही करते हैं। आखिर बेनी और हप्पू ये चोरी किस मकसद से करते हैं, ये तो आगे आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा।
हप्पू और बेनी का बना वीडियो
वहीं, हप्पू सिंह चोरी करने के बाद काफी खुश नजर आते हैं। हप्पू अपनी बेटी मलाइका से कहते हैं कि अपने पिता को जय हिंद करने की प्रैक्टिस कर ले क्योंकि अब तेरे बाप का प्रमोशन होने वाला है। तभी हप्पू पुलिस स्टेशन में बैठे होते हैं, उनके फोन पर एक वीडियो आता है। उस वीडियो में वह बेनी के साथ चोरी करते हुए नजर आते हैं।
ब्लैकमेलर ने रखी शर्त
ब्लैकमेलर हप्पू को कॉल करके ब्लैकमेल करता है और कहता है कि अगर अपना ये वीडियो लीक होने से बचाना चाहते हो, तो तुम्हें मेरी कुछ शर्त माननी होगी। अगर तुमने मेरी शर्त पूरी नहीं की, तो मैं तुम्हारा वीडियो लीक कर दूंगा। अब हप्पू सिंह और बेनी प्रसाद क्या करने वाले हैं, ये तो देखने वाली बात होगी।
गुंडे ने राजेश को छेड़ा
वहीं, प्रोमो के दूसरे वीडियो क्लिप में एक गुंडा राजेश को छेड़ता नजर आता है। राजेश अपने गार्डन में पानी डाल रही थी, तभी गुंडा उसके पास आकर कहता है, “भाभी जी हमें भी प्यास लगी है, सिर्फ पौधों को ही पानी पिलाती रहोगी क्या।” इस पर राजेश कहती है, “ये क्या बदतमीजी है। पानी मांगना है, तो ढंग से मांगों।” इतना कहकर राजेश गुंडे की पिटाई करने के लिए आगे बढ़ती है कि तभी गुंडा उसका हाथ पकड़ लेता है।
तभी सीन में चिंटू कुमार की एंट्री होती है और वो गुंडे की जमकर धुनाई कर देता है। चिंटू गुंडे की इतनी पिटाई करता है कि राजेश उससे इंप्रेस हो जाती है और वहां हप्पू छुपकर सबकुछ देखता ही रह जाता है।