Overview: गोविंदा की पत्नी ने लाइव वीडियो में खरीद ली शराब
टीजर में सुनीता खुद अपनी यूट्यूब जर्नी का ऐलान करती हैं और कहती हैं, "सबने पैसे कमाए, अब मेरी बारी है। अब मैं कमाऊंगी। छापूंगी।"
Sunita Ahuja Bought Alcohol in Live Video: क्या आप अंदाजा लगा सकते हैं कि बॉलीवुड के ‘हीरो नंबर 1’ गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अब क्या कर रही हैं? जी हां, अब वह व्लॉगर बन गई हैं! हाल ही में, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने पहले यूट्यूब वीडियो का एक रोमांचक टीजर शेयर किया, जिसने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। सुनीता आहूजा ने अपने व्लॉग में कुछ ऐसा कर दिया है कि सोशल मीडिया पर उनकी जमकर किरकिरी हो रही है।
यह टीजर बेहद दिलचस्प है। इसकी शुरुआत ‘बीवी नंबर 1’ गाने के साथ सुनीता की स्टाइलिश एंट्री से होती है, जो उनके नए सफर की एक शानदार झलक पेश करती है। टीजर में सुनीता खुद अपनी यूट्यूब जर्नी का ऐलान करती हैं और कहती हैं, “सबने पैसे कमाए, अब मेरी बारी है। अब मैं कमाऊंगी। छापूंगी।” इसके बाद वे अपने महंगे सोने के गहने दिखाती हैं, जो उनके आत्मविश्वास को दर्शाता है।
पहले व्लॉग में होंगी गोविंदा से तलाक की अफवाहें
इस टीजर से पता चलता है कि सुनीता अपने पहले व्लॉग में अपने निजी जीवन के एक संवेदनशील मुद्दे पर बात करने वाली हैं। वे गोविंदा से अपने तलाक की अफवाहों को संबोधित करेंगी। टीजर में वे कहती हैं, “ये एक साल मेरे लिए बहुत मुश्किल है। पता नहीं कितने लोगों ने क्या-क्या बकवास किया है मेरे बारे में।” इस बयान से लगता है कि वे इन अफवाहों पर अपनी चुप्पी तोड़कर सीधे अपने दर्शकों से जुड़ना चाहती हैं।
वीडियो में शराब खरीदती दिखीं सुनीत आहूजा
टीजर में सुनीता की जिंदगी के कई पहलू भी दिखाए गए हैं। वे बाइक चलाते हुए, मंदिर जाते हुए और दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए दिख रही हैं। उनके साथ उनके हेल्पर महेश भी हर जगह मौजूद रहते हैं, जिन्हें सुनीता दर्शकों से मिलवाती हैं। एक सीन में, वे शराब खरीदते हुए भी नजर आती हैं और मजाकिया अंदाज में कहती हैं, “ये मत सोचना कि मैं ये मेरे लिए खरीद रही हूं। कहीं सब सोचने लगें कि हम भी बेवड़े हैं भाई।”
सोशल मीडिया पर शुरू हुई ट्रोलिंग
सुनीता आहूजा के यूट्यूब चैनल का टीजर सामने आते ही, सोशल मीडिया पर दर्सकों का मिला-जुला सा रिएक्शन देखने को मिला। वहीं, कुछ लोगों ने तो उन पर कोरियोग्राफर फराह खान और उनके कुक दिलीप की कॉपी करने का भी आरोप लगाया। एक यूजर ने लिखा, “ये फराह खान की सस्ती कॉपी बनने की कोशिश कर रही हैं,” जबकि दूसरे ने लिखा, “कॉपी मत करो।”
फैंस ने की सुनीता की तारीफ
वहीं, दूसरी ओर कई लोगों ने सुनीता के इस नए कदम की तारीफ भी की और उनका उत्साह बढ़ाया। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, “हे भगवान!! सुनीता मैम आपको यहां देखकर बहुत अच्छा लग रहा है। मैंने आपका चैनल सब्सक्राइब किया है। अब बहुत मजा आएगा। भगवान आपको हमेशा खुश रखें… जय माता दी।” एक और यूजर ने उनकी तारीफ करते हुए लिखा, “आप महान हैं, मैं आपको बहुत पसंद करता हूं, आप जो हो वो आमने-सामने हो, बाकी नकली लोगों की तरह नहीं हो, आपको प्यार करते हैं मैम।”
