Govinda with wife Sunita smiling together
govinda sunita

Summary: गोविंदा और सुनीता ने गणेश चतुर्थी पर मिलकर तोड़ी तलाक की अफवाहें

गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक की खबरें महज अफवाह साबित हुईं। गणेश चतुर्थी पर दोनों ने साथ मिलकर बप्पा की पूजा की और मीडिया से खुलकर बातें कीं। सुनीता ने साफ कहा कि गोविंदा सिर्फ उनके हैं और कोई उन्हें अलग नहीं कर सकता।

Govinda and Sunita Ahuja: बॉलीवुड के चर्चित एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा पिछले कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों का हिस्सा हैं। हर जगह इन दोनों के बीच चल रही नोकझोंक की खबर सामने आ रही थी। इस बात का दावा किया जाने लगा था कि सुनीता ने एक्टर से तलाक लेने के बारे में सोच लिया है। हालांकि, अब इन दोनों ही सितारों ने गणेश चतुर्थी पर एक साथ बप्पा की आराधना कर पेप्स के सामने जमकर फोटो क्लिक करवाए। जिससे ये क्लियर हो गया है कि इन दोनों के बीच अनबन को लेकर चल रही बातें महज अफवाह है।

गणपति बप्पा का स्वागत करते हुए गोविंदा और सुनीता को एक ही कलर का आउटफिट पहने हुए ट्विनिंग करते देखा गया। दोनों बप्पा की भक्ति में लीन काफी खुशी दिखाई दिए। दोनों ने फोटोग्राफर्स को मिठाई भी खिलाई। इस दौरान सुनीता, जो अपने बेबाक अंदाज की वजह से पहचानी जाती हैं पेपराजी से बहुत सी बातें बोलती हुई दिखाई दी।

गणेश चतुर्थी के मौके पर एक साथ नजर आकर इन दोनों कलाकारों ने तलाक की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए सुनीता ने कहा कि “अगर कुछ हुआ होता तो हमारे बीच दूरियां नजर आती आज हम इतने करीब नहीं होते। हमें कोई भी अलग नहीं कर सकता चाहे कोई भगवान आ जाए या कोई शैतान। वह कहते हैं ना मेरा पति सिर्फ मेरा है ऐसे ही मेरा गोविंद सिर्फ मेरा है किसी और का नहीं। जब तक हम मुंह नहीं खोलते किसी भी तरह की बातों पर विश्वास ना करें।”

जब गोविंदा के घर पर फोटो वीडियो शूट करने के लिए काफी सारे मीडिया कर्मी इकट्ठा हो गए। तब यह दोनों सितारे उनसे बात करने के लिए बाहर आए। इस दौरान जब उनके तलाक को लेकर चल रही खबरों के बारे में सवाल किया गया। तब तुरंत ही सुनीता ने जवाब दिया “कंट्रोवर्सी सुनाने आए हो या फिर गणपति दर्शन करने।” इस पर सभी हंसते हुए नजर आए और तुरंत ही उन्होंने कहा कि “यहां कोई कॉन्ट्रोवर्सी नहीं है।”

बता दें कि पिछले कुछ समय से इन दोनों सितारों के तलाक को लेकर लगातार कोई ना कोई खबर सामने आ रही है। इस बारे में गोविंदा के वकील ने कहा था कि “किसी भी तरह का केस नहीं है सब कुछ सेटल है। लोग पुरानी चीज उठाकर सामने ला रहे हैं ताकि कंट्रोवर्सी क्रिएट हो सके। वकील ने यह भी बताया था कि गणेश चतुर्थी आएगी आपको सभी लोग साथ में नजर आएंगे आप घर जाना।”

मीडिया के साथ बीते दिन हुई अपनी बातचीत में सुनीता ने उस बात को भी क्लियर किया जिसमें यह कहा जा रहा था कि उन्होंने ‘सैयारा’ स्टार अहान पांडे के बारे में कोई कमेंट किया है। सुनीता ने कहा कि “मैंने ऐसा कुछ भी नहीं कहा मैं बहुत खुश हूं कि अहान खुद के दम पर नाम कमा रहे हैं। मैंने उनके बारे में कुछ भी नहीं कहा। मेरी यही प्रार्थना है कि जितने भी बच्चे हैं वह फिल्म इंडस्ट्री में अच्छा काम करें।” सुनीता ने कहा “अहान मैं आपकी बहुत बड़ी फैन हूं बेटा, आई लव यू। उन्होंने यशराज फिल्म के प्रति अपने प्यार के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि मैंने कुछ भी नहीं कहा है क्योंकि मेरा बेटा भी हीरो बनेगा इसलिए किसी भी तरह की अफवाह ना फैलाएं।”

बता दें कि अहान को लेकर सुनीता ने कमेंट किया है ऐसी बातें तब सामने आई थी। जब एक इंटरव्यू के दौरान सुनीता को एक फैन कमेंट के बारे में बताया गया था। फैन ने कहा था कि “यशवर्धन इतना हैंडसम है सैयारा मैं उसे होना चाहिए था।” इस बात के जवाब में सुनीता ने कहा था कि “काश ऐसा होता लेकिन यश उससे अच्छी पिक्चर कर रहा है।” यहां सुनीता ने यह भी बताया था कि मुझे सैयारा देखनी है यश ने दो बार देख ली है। 14 तारीख को शायद नेटफ्लिक्स पर आ रही है, मैं देखूंगी। मैं चाहती हूं कि सारे बच्चे बहुत नाम कमाएं।

मीडिया से मुलाकात के दौरान गोविंद को भी अपनी बातें रखते हुए देखा गया। एक्टर ने कहा कि “मेरी औकात कुछ भी नहीं है, जो भी है वह मां का आशीर्वाद है। आप कभी भी मुझे किसी स्त्री का अपमान या विरोध करते नहीं देखेंगे। मैं मां से यही प्रार्थना करता हूं कि चाहे कितना भी स्टारडम मिल जाए, कितना भी पैसा आ जाए। पुरुष को ईश्वर ने कर्म दिया है लेकिन भाग्य की देवी सदैव स्त्री होती है। ” इस दौरान एक्टर ने नई पीढ़ी के बच्चों को सीख देते हुए कहा कि “माता-पिता की सेवा कीजिए। अगर नंबर वन बनना है, तो सेवा करनी पड़ेगी।”

मैं एक बहुमुखी मीडिया पेशेवर हूं, जिसे कंटेंट लेखन में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। मेरा लक्ष्य ऐसी सामग्री पर ध्यान केंद्रित करना है जो सूचित, शिक्षित और प्रेरित करती है। चाहे लेख, ब्लॉग या मल्टीमीडिया सामग्री बनाना हो, मेरा लक्ष्य...