Gigi Hadid Drugs News: सुपरमॉडल और एक्ट्रेस गिगी हदीद को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह मशहूर मॉडल केमैन आइलैंड्स में प्रतिबंधित ड्रग्स मारिजुआना के साथ पकड़ी गई है। जिसके बाद उन्हें अरेस्ट कर लिया गया। गिगी के साथ ही उनकी फ्रेंड लिआह निकोल मैक्कार्थी पर भी ड्रग्स रखने के आरोप अरेस्ट किया गया। बाद में भारी जुर्माना देने के बाद उन्हें जमानत मिल सकी।
जानिए क्या है पूरा मामला

बताया जा रहा है कि मामला 10 जुलाई का है। गिगी और लिआह ग्रैंड केमैन के ओवेन रॉबर्ट्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरे थे, जहां चैकिंग के दौरान कस्टम ऑफिसर्स को उनके पास मारिजुआना यानी गांजा बरामद हुआ। जिसके बाद दोनों को अरेस्ट कर लिया गया। 12 जुलाई को दोनों को समरी कोर्ट में पेश किया गया। जहां गिगी और लिआह पर करीब एक हजार डॉलर का जुर्माना भरने के बाद जमानत दी गई। हालांकि गिगी के प्रवक्ता का दावा है कि मॉडल मेडिकल लाइसेंस के साथ एनवाईसी में कानूनी रूप से खरीदे गए मारिजुआना के साथ सफर कर रही थीं। इसे ग्रैंड केमैन में चिकित्सा उपयोग के लिए भी कानूनी स्वीकृति प्राप्त है। उन्होंने कहा कि गिगी का रिकॉर्ड स्पष्ट है और उन्होंने हॉलिडे एंजॉय किया। आपको बता दें कि गिगी इस समय ‘टाइटैनिक’ एक्टर लियोनार्डो डिकैप्रियो को डेट कर रही हैं।
लंबे संघर्ष के बाद संजय दत्त ने छोड़ी ड्रग्स

ऐसा नहीं है कि सेलेब्रिटी का ड्रग्स के साथ पकड़ा जाना कोई नई बात है। बॉलीवुड में भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जब सेलेब्स ड्रग्स के साथ पकड़े गए हैं। वहीं कई सेलेब्स ने खुद स्वीकारा है कि नशे के कारण उनके करियर बर्बाद हो गए हैं। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम एक्टर संजय दत्त का शामिल है। संजय ने यह बात खुद स्वीकारी की उन्हें ड्रग्स की लत लग चुकी थी और वे करीब 12 साल तक इससे जूझते रहे। इसके बाद उन्होंने इसके लिए अमेरिका में ट्रीटमेंट लिया और इस लत से पीछा छुड़ाया।
नशे में डूब गए थे प्रतीक बब्बर

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर राज बब्बर और स्मिता पाटिल के बेटे प्रतीक बब्बर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। प्रतीक एक समय डिप्रेशन के कारण नशे में पूरी तरह से डूब गए थे। यही कारण है कि वे करियर पर भी पूरा ध्यान नहीं दे पाए। हालांकि वह संभले और बाद में इस आदत को छोड़कर फिर से अपने करियर पर फोकस कर रहे हैं।
हनी सिंह हो गए अचानक गुम

हनी सिंह वो सिंगर है जिनका हर एक गाना एक समय सुपर हिट था। लेकिन धीरे-धीरे उनका जलवा कम होता चला गया और हनी सिंह अचानक से म्यूजिक इंडस्ट्री से दूर हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसका कारण था हनी सिंह की नशे की लत। हनी सिंह नशे में ऐसे डूबे कि अपने काम पर पूरा फोकस ही नहीं कर पाए। हालांकि बाद में वे गिरकर फिर संभले और आज वह फिर से अपने गानों से धमाल मचा रहे हैं।
फरदीन खान कोकीन के साथ हो चुके अरेस्ट

बॉलीवुड का क्यूट हीरो फरदीन खान एक समय गर्ल्स का क्रश थे। लेकिन वे बॉलीवुड में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। बताया जाता है कि फरदीन को नशे की लत ले डूबी और उनका बॉलीवुड करियर बर्बाद हो गया। साल 2001 में फरदीन को कोकीन मामले में मुंबई से गिरफ्तार भी किया गया था। इसके बाद फरदीन बिलकुल गुम हो गए। कुछ साल पहले उनकी तस्वीरें देख फैंस हैरान रह गए। एक्टर को उनके बढ़े हुए वजन के कारण ट्रोल किया गया। हालांकि अब फरदीन फिर से शेप में लौट चुके हैं।