सई की बढ़ेंगी मुश्किलें,क्या अपनी सूझबूझ से समस्या को कर पाएगी हल: GHKKPM New Twist
GHKKPM New Twist

GHKKPM New Twist: स्टार पर प्रसारित होने वाले सीरियल में दर्शक इस समय अपना दिल थामकर बैठे हैं वजह है कि विराट का परिवार आतंकवादियों के चंगुल में है। प्लेन हाईजैक हो चुका है। सबसे बडृ़ी बात है कि इस समय सई भी साथ है। आतंकवादियों के मेन निशाने की बात करें तो वह विराट है। लेकिन परेशाननी के इस समय सई अपनी सूझ-बूझ का परिचय दे रही है। वह विराट तक किसी तरह यह संदेश पहुंचाने में सफल रहती है कि कितने आतंकवादी है। लेकिन सभी लोग परेशान तब हो जाते हैं जब आतंकवादी विराट को मारने की प्लानिंग करने लगते हैं।

सामने रखते हैं डील

पिछले एपिसोड में हमने देखा था कि आतंकी विराट के सामने एक पेशकश रखते हैं। भीमा कहता है कि उसे रामाकांत भाऊ के साथ 50 करोड़ भी चाहिए। हालात को देखते हुए विराट को यह सौदा मंजूर होता है और सभी की जान को बचाने के लिए वह सौदा फाइनल कर लेता है। विराट कहता है कि मैं कैश लेकर मैं आ रहा हूं, लेकिन रमाकांत को जेल से छुड़वाने के लिए समय चाहिए। इस दौरान भीमा अपने साथी को बताता है कि विराट ने ही भीमा को पकड़ा था और अब वह सबके सामने विराट को मार देंगे। दूसरी ओर विराट के लिए अपने परिवार के साथ दूसरे लोगों की सुरक्षा भी अहम है। वह होम मिनिस्टरी से परमिशन लेकर पैसे और भाऊ को लेकर निकलता है। वह लेकिन एक और शर्त रखता है वह कहता है कि पहले पैसे और भाउ हम आपको देंगे लेकिन पहले आपको 10 यात्रियों को छोड़ना होगा। जाहिर है कि जान सभी को प्यारी होती है प्लेन में जैसे ही पता चलता है कि केवल 10 यात्रियों को पहले बाहर निकाला जाएगा। एक अफरा-तफरी का माहौल बन जाता है। लेकिन यहां भी सई लोगों को समझाने का प्रयास करती नजर आती है। वह बच्चों की सेफ्टी को लेकर सतर्क है।तब अश्विनी किसी तरह सवि और वीनू को बाहर लेकर आती है, लेकिन एक आतंकी उसे देख लेता है और बहुत गुस्सा होता है कि बच्चों को छिपाने की होशियारी क्यों की गई?

अब आगे क्या

इसके बाद आंतकवादी सई से कहता है कि उसे वीनू और सवि में किसी एक को भेजना होगा। सई इस बात का कोई जवाब नहीं दे पाती। लेकिन सवि वीनू को जाने को कहती है। वीनू दूसरे बच्चों के साथ बाहर होता है। इसी बीच विराट भी एयरपोर्ट पहुंचता है और विनायक उसे गले लगार कहता है कि उसका परिवार खतरे में है।

आंखों से कहा क्यों आए तुम

विराट पैसो को बैग लेकर प्लेन में पहुंचता है ओर सई और दोनों की नजर मिलती है। जहां दोनों एक-दूसरे को बहुत तकलीफ में देखते हैं और सई अपनी आंखों से ही पूछ लेती है कि तुम्हारी जान को खतरा था फिर भी तुम अपनी जान की बाजी लगाकर क्यों आ गए? लेकिन जब आंतकियों को विराट और सई के रिश्ते का भान हो जाता है वो एक नया गेम प्लान करते हैं वो सई के हाथों में बंदूक थमा देते हैं और विराट और सत्या में से किसी एक को चुनने को कहते हैं। अब आगे वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि सई क्या फैसला ले पाएगी। कहीं ऐसा तो नहीं कि वो खुद को ही मार लें।