Viral Helicopter Video
Viral Helicopter Video

घर के ऊपर सामान उतारने के लिए आया हेलीकॉप्टर, लोग बोले- अमीरों की शिफ्टिंग का स्टाइल

सोशल मीडिया पर रोजाना ही कई अजीबो-गरीब तरह के वीडियो सामने आते हैं, जो काफी वायरल भी होते हैं। आमतौर पर लोग घर बदलते समय ट्रक या लोडिंग गाड़ी का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन एक परिवार ने इस ट्रेंड को ही बदल दिया है। आपने कभी सोचा है कि आप अपनी छत पर बेफिक्र होकर घूम रहे हों और एक हेलीकॉप्टर आपके पड़ोसी की छत पर आकर लैंड करे और उसमें से घर का सामान लोग खाली करने लगे।

Viral Helicopter Video: सोशल मीडिया पर रोजाना ही कई अजीबो-गरीब तरह के वीडियो सामने आते हैं, जो काफी वायरल भी होते हैं। आमतौर पर लोग घर बदलते समय ट्रक या लोडिंग गाड़ी का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन एक परिवार ने इस ट्रेंड को ही बदल दिया है। आपने कभी सोचा है कि आप अपनी छत पर बेफिक्र होकर घूम रहे हों और एक हेलीकॉप्टर आपके पड़ोसी की छत पर आकर लैंड करे और उसमें से घर का सामान लोग खाली करने लगे। ये वो नजारा होगा जो आपने कभी नहीं देखा होगा।अब इन दिनों एक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग हैरान हो गए।

दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि एक हेलीकॉप्टर घर की छत के ऊपर रुका हुआ है और धीरे-धीरे सामान नीचे गिरा रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि हेलीकॉप्टर घर की छत के ऊपर मंडरा रहा है और नीचे बंधे बड़े-बड़े पैकेट एक एक करके नीचे गिराए जा रहे हैं। कुछ बैग सीधे छत पर गिर रहे हैं, तो कुछ लोगों को हाथ से पकड़ ले रहे हैं। यह नजारा देखने में किसी फिल्मी स्टंट से कम नहीं है।ज्यादातर लोग नौकरी करने के लिए बड़े शहरों में रहते हैं। कई लोगों का अपना घर होता है, तो कुछ लोग किराए पर रहते हैं।

कई बार किसी और वजहों से लोगों को अपना घर बदलना पड़ता है। ऐसे में सामान को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने के लिए लोग ट्रक या लोडिंग गाड़ी का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, सामान को एक जगह से दूसरे जगह ले जाने के दौरान भी कई लोग अपनी अमीरी दिखाते हैं। अब एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।मोहल्ले के लोगों ने आसमान में बिल्कुल नीचे एक हेलीकॉप्टर को उड़ते देखा, तो उनके मन में कई तरह के सवाल खड़े होने लगे, लेकिन अगले पल जब वो एक छत पर आकर रुक गया, तो लोग हैरान हो गए। आसपास के छतों पर लोगों की भीड़ लग गई।

हालांकि, ये बात अभी तक साफ नहीं हुई है कि वीडियो कब और कहां का है। इस हेलीकॉप्टर के ऊपर इंडियन एयरफोर्स लिखा हुआ है, जिससे साफ है कि यह भारतीय वायुसेना का हेलीकॉप्टर है। इस बात का अंदाजा लगाना मुश्किल है कि हेलीकॉप्टर किस तरह का सामान छत पर गिरा रहा है। वीडियो सिर्फ कुछ सेकेंड का है। हो सकता है कि किसी आपदा के समय का यह वीडियो हो और लोगों की मदद के लिए पहुंचा हो।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को इंस्टाग्राम पर dankmememinati नाम के अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है। इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं, जबकि डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों ने इस लाइक किया है। लोग इस छत पर मंडरा रहे हेलीकॉप्टर को घर के सामान की शिफ्टिंग से जोड़ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक शख्स का कहना है कि अमीरों के शिफ्टिंग का स्टाइल, दूसके शख्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा है कि भाई, क्या अब हेलीकॉप्टर से डिलीवरी शुरू हो गई?

मेरा नाम नमिता दीक्षित है। मैं एक पत्रकार हूँ और मुझे कंटेंट राइटिंग में 3 साल का अनुभव है। मुझे एंकरिंग का भी कुछ अनुभव है। वैसे तो मैं हर विषय पर कंटेंट लिख सकती हूँ लेकिन मुझे बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल के बारे में लिखना ज़्यादा पसंद...