जान लें फैशन डीवा जेनेलिया से सीक्रेट: Genelia Look
Genelia D'souza Birthday Special

Genelia Look: लंबे ब्रेक के बाद बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा ने एक बार फिर से फिल्मों में वापसी की है। 5 अगस्त को इस ब्यूटिफुल एक्ट्रेस का बर्थडे है। 35 साल की उम्र में भी जेनेलिया बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश नजर आती हैं। पति रितेश देशमुख के साथ अक्सर अपनी रील्स को लेकर सुर्खियों में रहने वाली यह एक्ट्रेस फैशन फिएस्टा हैं। जेनेलिया का ड्रेसिंग सेंस लाजवाब है और वे वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ ही इंडियन वियर्स में भी स्टनिंग लगती हैं। चलिए जेनेलिया के बर्थडे पर देखते हैं उनकी वॉर्डरोब में क्या-क्या खास है।  

बॉस लेडी लुक है कूल

वैसे तो जेनेलिया हर आउटफिट में स्टाइलिश लगती हैं लेकिन पैंटसूट में वह बॉस लेडी के लुक में नजर आती हैं। हाल ही में एक फोटोशूट में एक्ट्रेस ने यह व्हाइट एंड ग्रीन सूट वियर किया। प्रिंटेड लूज पैंट के साथ उन्होंने लूज प्रिंटेड कोट पहना। इसके साथ व्हाइट टी शर्ट वियर की। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने व्हाइट शूज वियर किए। सटल लुक पाने के लिए उन्होंने गले में मोटी गोल्ड चेन पहनी और सेंटर पार्ट में हेयर डिवाइड कर पोनी टेल बनाई। जेनेलिया का यह लुक समर सीजन के लिए परफेक्ट है। इसे ऑफिस के साथ ही ऑफिशियल पार्टी या मिटिंग्स में भी कैरी किया जा सकता है।

समर के लिए परफेक्ट अंदाज

जेनेलिया कंफर्ट फैशन चुनना पसंद करती हैं। समर सीजन में कॉटन से ज्यादा आरामदायक और क्या हो सकता है भला। ऐसे में जेनेलिया ने यह व्हाइट कॉटन मिडी ड्रेस चुनी। मेड बाय कुइन स्टूडियो की यह ड्रेस पफ स्लीव्स और कॉटन बैल्ट के कारण काफी कूल लुक दे रही है। अपने लुक को और भी शानदार बनाने के लिए एक्ट्रेस ने गोल्डन हील्स वियर की। पर्ल इयररिंग्स से लुक को कंप्लीट किया। मेकअप हमेशा की तरह मिनिमम ही रखा।

ट्रेडिशनल वियर में दिखी खूबसूरती

जेनेलिया इंडियन एथनिक आउटफिट्स पहनना पसंद करती हैं। वे अकसर साड़ी और सूट्स में नजर आती हैं। इसी कड़ी में उन्होंने लेबल डेबेल का यह अंगरखा सेट चुना। इस गोल्डन टिश्यू अंगरखा को डेबेल के अव्यन्ना कलेक्शन से लिया गया था। इसके साथ एक्ट्रेस ने बहुत ही खूबसूरत ट्रेडिशनल ज्वैलरी वियर की जो ब्रांड आम्रपाली से ली गई थी। गले में मल्टी लेयर नेकपीस के साथ ही उन्होंने पोलकी डायमंड की रिंग्स, कड़े और पायल पहनी। सिंपल मेकअप, स्मोकी आईज के साथ बालों में लगे फूलों ने जेनेलिया को परफेक्ट लुक दिया। छोटी सी ब्लैक बिंदी से उन्हें अपने लुक को कंप्लीट किया।

पावर सूट में नजर आईं पावरफुल

डिफरेंट आउटफिट्स वियर करना जेनेलिया की खासियत है। उन्होंने एक वेडिंग फंक्शन में क्लोदिंग ब्रांड काज का डिजाइन किया यह ब्लैक पावर सूट वियर किया। इस सूट के कोट पर हैंड एम्ब्रॉयडरी की गई थी। अपने लुक को बढ़ाने के लिए उन्होंने ब्रांड एंजेल्ज से ‘मां’ का पेंडेंट वियर किया। हैवी सूट के साथ लाइट मेकअप और टाइट हेयर बन से उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया। हालांकि ग्लैमरस दिखने के लिए उन्होंने हाथों में ढेर सारे गोल्डन कड़े पहने, जिसने वाकई उन्हें शानदार और डिफरेंट लुक दिया।

दिखना है कुछ अलग तो फॉलो करें यह लुक

अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करने से जेनेलिया कभी पीछे नहीं हटती हैं। खास बात ये है कि वे हर बार इसमें सफल भी होती हैं। आईफा अवार्ड नाइट में जेनेलिया का ब्लैक साड़ी लुक आज भी लोगों के जहन में है। एक्ट्रेस ने इस खास इवेंट पर वैशाली एस कॉउचर के कलेक्शन की स्टेटमेंट ब्लैक साड़ी वियर की। साड़ी का लुक और बढ़ाने के लिए उन्होंने ब्लाउज की जगह जैकेट वियर की। जेनेलिया के लुक को बढ़ा रही थी उनकी स्टेटमेंट ज्वैलरी। मोटिफ्स बाय सुरभि डिडवानिया से लिए गए चांदी के मांग टीके और उससे जुड़े झुमकों ने जेनेलिया को शानदार लुक दिया। इसके साथ एक्ट्रेस ने चांदी का बैग कैरी किया। इस ट्राइबल लुक के साथ एक्ट्रेस ने डेवी मेकअप किया। अगर आप भी सबसे अलग दिखना चाहती हैं तो इस लुक को ट्राई कर सकती हैं।

अलग नजर आएं नजाकत से

जरूरी नहीं है कि डिफरेंट लुक पाने के लिए आप बहुत सी कोशिश करें। कभी-कभी थोड़े से प्रयास भी बड़ा काम कर जाते हैं। जैसा कि जेनेलिया ने किया। उन्होंने प्रिंटेड ​सूट के साथ लॉन्ग ईयररिंग्स वियर किए। हालांकि सबसे ज्यादा ध्यान खींच रही है उनकी बड़ी सी नथ। आमतौर पर महिलाएं साड़ी या लहंगे के साथ ही नथ पहनना पसंद करती हैं। लेकिन जेनेलिया ने इसे सूट के साथ वियर कर अपने लुक को चेंज किया। बोल्ड आई मेकअप और छोटी सी बिंदी से उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया।

चिकनकारी में चमकी एक्ट्रेस

चिकनकारी वर्क आपको हर सीजन में रॉयल लुक ही देगा। इन दिनों चिकनकारी वर्क बॉलीवुड का नया ट्रेंड बना हुआ है। यहां तक की कई सेलेब्स ने अपनी वेडिंग वॉर्डरोब तक में इसे जगह दी है। जेनेलिया ने भी इस ट्रेंड को फॉलो करते हुए चिकनकारी अंगरखा सूट वियर किया। इसके साथ उन्होंने डेवी मेकअप किया। मिनिमम ज्वैलरी से लुक को पूरा किया। किसी भी शादी या पार्टी में आप रॉयल दिखना चाहती हैं तो चिकनकारी बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

फ्यूजन लुक है गर्ल्स के लिए बेस्ट

फ्यूजन लुक कैसे क्रिएट करना है यह बात जेनेलिया बखूबी जानती हैं। उन्होेंने चैक की लॉन्ग स्कर्ट के साथ ब्लैक टॉप पेयर किया। लेकिन फ्यूजन लुक के लिए हैवी ऑक्साइड ज्वैलरी कैरी की। उन्होंने छोटा सा मांग टीका लगाया। साथ में वियर किया टू लेयर नेकलेस। हालांकि उन्होंने कानों में इयररिंग्स नहीं पहने। सेंटर पार्ट में बाल डिवाइड करके उन्होंने टाइट हेयर बन बनाया। साथ में किया डेवी मेकअप। जेनेलिया का यह लुक हर उसे गर्ल के लिए परफेक्ट है तो ​खूबसूरत को दिखना चाहती है, लेकिन अलग अंदाज में।

प्रिटी वूमन इन साड़ी

मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की इस डक एग ब्लू कलर की साड़ी में जेनेलिया गजब की खूबसूरत लग रही थीं। इस सीक्वेंस वर्क साड़ी के साथ जेनेलिया ने स्टाइलिश फ्रिल हाई नेक ब्लाउज वियर किया। जिसने एक्ट्रेस के लुक में चार चांद लगा दिए। बोल्ड मेकअप के साथ लॉन्ग डायमंड इयररिंग्स से उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया। अगर आप भी अपनी साड़ी को डिफरेंट लुक देने का मन बना रही हैं तो ऐसा बोल्ड ब्लाउज लुक आपके काम आ सकता है। 

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...