Summary: गौरव खन्ना का बड़ा धमाका, बिग बॉस 19 के फिनाले के लिए कन्फर्म फाइनलिस्ट
बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर को होने जा रहा है और घर के अंदर जंग और भी तेज हो गई है। हाल ही में हुए ‘टिकट टू फिनाले’ टास्क में गौरव खन्ना ने चार बड़े दावेदारों को हराकर जीत हासिल की और इस सीजन के पहले कन्फर्म फाइनलिस्ट बने। इस जीत के साथ उन्हें घर की आखिरी कप्तानी और आने वाले सभी नॉमिनेशन एवं एविक्शन से पूरी इम्युनिटी भी मिल गई।
Bigg Boss 19 First Finalists: टीवी का सबसे चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में है। शो का ग्रैंड फिनाले अब करीब आ रहा है, जो 7 दिसंबर को होगा। ऐसे में फिनाले से पहले घर के अंदर की जंग और भी तीखी हो गई है। इसी दौरान घर के सबसे मजबूत खिलाड़ी माने जाने वाले एक्टर गौरव खन्ना ने बड़ा कमाल कर दिया है। उन्होंने चार बड़े दावेदारों को हराकर ‘टिकट टू फिनाले’ टास्क जीत लिया। इसके साथ ही गौरव खन्ना इस सीजन के पहले कन्फर्म फाइनलिस्ट बन गए हैं।
गौरव खन्ना बने पहले फाइनलिस्ट
Meet FIRST CONFIRMED FINALIST of Bigg Boss 19 – Gaurav Khanna pic.twitter.com/PafEgAvDlh
— BBTak (@BiggBoss_Tak) November 25, 2025
दरअसल, शो फिनाले के नजदीक बढ़ रहा है, वैसे-वैसे इसमें ट्विस्ट बढ़ते ही जा रहे हैं। घर में अब सिर्फ 8 कंटेस्टेंट बचे हैं। इस हफ्ते एक ‘टिकट टू फिनाले’ टास्क हुआ, जिससे यह तय होगा कि कौन सीधे फिनाले वीक में पहुँचेगा। बाकी कंटेस्टेंट्स घर से बाहर भी हो सकते हैं, क्योंकि इस बार सभी नॉमिनेट हैं। बीबीतक की रिपोर्ट के मुताबिक, गौरव ने ‘टिकट टू फिनाले’ जीत लिया है। इसके अलावा, खबर है कि उन्हें घर का ‘आखिरी कैप्टन’ भी बनाया जाएगा। इस रिपोर्ट ने इंटरनेट पर फैंस को बांट दिया है। कई लोगों का मानना है कि गौरव को सीधे फिनाले एपिसोड में भेजा गया है क्योंकि वह टेलीविज़न का चेहरा हैं।
टास्क में सभी को पछाड़कर गौरव की जीत
बिग बॉस के टास्क के पहले राउंड में फरहाना भट्ट इस टास्क से बाहर होने वाली पहली कंटेस्टेंट बनीं,तो दूसरे राउंड में फरहाना भट्ट की वजह से प्रणित मोरे को बाहर का रास्ता देखना पड़ा। आखिरी जंग गौरव खन्ना और अशनूर कौर के बीच हुई, जहां गौरव खन्ना ने अपनी बाल्टी में ज्यादा पानी जमा करके जीत हासिल कर ली। गौरव खन्ना को इस जीत से दोहरा फायदा मिला है। ‘टिकट टू फिनाले’ जीतने के साथ ही, उन्हें आने वाले सभी नॉमिनेशन और एविक्शन से पूरी तरह इम्युनिटी मिल गई है।
घरवाले और दर्शक दोनों हुए हैरान
Zero contribution pe bhi finale kya hi gazab fixing chal rahi hai
— Kheartless (@KheartlessIndia) November 25, 2025
गौरव खन्ना पूरे सीज़न में एक बार भी घर के कप्तान नहीं बने, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने सबको चौंकाते हुए ‘टिकट टू फिनाले’ जीत लिया। उनकी इस जीत ने घरवालों और दर्शकों दोनों को हैरान कर दिया है। एक यूज़र ने रिएक्ट करते हुए कहा कि शो में कोई योगदान मत दो और सिर्फ़ कलर्स का चेहरा होने की वजह से सीधे टिकट टू फिनाले ले लो। दूसरे यूज़र ने गौरव की जीत को बिग बॉस 19 के मेकर्स की प्लानिंग बताया। वहीं एक और निराश फैन ने लिखा कि जिस कंटेस्टेंट का शो में ज़ीरो कंट्रीब्यूशन है, वो भी फिनाले में पहुँच गया—यह तो कमाल की फिक्सिंग लग रही है।
टिकट टू फिनाले के साथ मिली घर की कप्तानी
सबसे खास बात यह है कि ‘टिकट टू फिनाले’ जीतने के साथ ही गौरव खन्ना को इस सीजन का आखिरी कैप्टन भी बना दिया गया है। याद दिला दें कि सीज़न की शुरुआत में गौरव एक बार कैप्टन की कुर्सी हार चुके थे। अब करीब चार महीने इंतजार के बाद उन्हें न सिर्फ फिनाले में सीधे जगह मिली है, बल्कि घर की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। गौरव की यह सफलता बाकी घरवालों के लिए चिंता बढ़ा गई है। अब बचे हुए कंटेस्टेंट्स के पास फिनाले में अपनी जगह पक्की करने के लिए सिर्फ कुछ हफ्ते ही बचे हैं।
