Farah Khan predicts Gaurav Khanna as Big Boss 19 winner
Farah Khan predicts Gaurav Khanna as Big Boss 19 winner

Summary: बिग बॉस 19 विनर प्रेडिक्शन: फ़राह ख़ान ने बताया अपना फ़ेवरेट कंटेस्टेंट

Bigg Boss 19 में Farah Khan ने विजेता के तौर पर गौरव खन्ना का नाम सबसे मजबूत दावेदार बताया है। उनका कहना है कि सबके निशाने पर रहने के बावजूद गौरव की गरिमा, संयम और dignified गेम उन्हें फैंस का फ़ेवरेट बना रहा है।

Bigg Boss 19 Winner Hint: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 19 का फिनाले नज़दीक है और दर्शक इस बात को लेकर उत्सुक हैं कि आखिर इस बार ट्रॉफी कौन जीतेगा। इसी बीच फ़राह खान जो बिग बॉस की बड़ी फैन हैं और कई बार वीकेंड का वार होस्ट भी कर चुकी हैं, ने अपने पॉडकास्ट पर विजेता को लेकर बड़ा संकेत दे दिया है। फ़राह, जो अक्सर शो के कंटेस्टेंट्स को अपने व्लॉग में भी बुलाती हैं, हाल ही में सोहा अली खान के पॉडकास्ट पर नज़र आईं। यहां उनसे पूछा गया कि उन्हें कौन बिग बॉस 19 जीतते हुए दिखाई देता है।

सोहा अली खान ने किया प्रश्न

सोहा ने सीधा सवाल पूछा, कौन होगा बिग बॉस 19 का विनर? शुरुआत में फ़राह जवाब देने से बचती दिखीं। उन्होंने कहा, “मैं बिग बॉस के बहुत करीब हूँ, वहां होस्ट भी करती हूँ, इसलिए किसी का नाम लेकर लोगों की राय को प्रभावित नहीं करना चाहती।” लेकिन कुछ ही देर बाद वे अपनी राय बताने से खुद को रोक नहीं पाईं।

ये अब गौरव खन्ना का शो बनता जा रहा है

फ़राह खान ने साफ़ कहा कि इस बार शो में सबसे ज्यादा प्रभावशाली खिलाड़ी गौरव खन्ना नज़र आ रहे हैं। वो उनके पसंदीदा कंटेस्टेंट हैं। उन्होंने कहा, “सब मिलकर गौरव के खिलाफ हो रहे हैं, लेकिन वह बेहद गरिमा से खेल रहे हैं। वह ग़लत भाषा का उपयोग नहीं करते, अपनी गरिमा बनाये रखते हैं। यही बात बाकी कंटेस्टेंट्स को परेशान कर रही है। जितना टॉक्सिक माहौल होता है, गौरव उतने शांत और मजबूत दिखते हैं।” इस दौरान फ़राह ने यह भी याद किया कि पिछले साल उन्होंने करणवीर मेहरा को विजेता बताया था, जो बाद में सच भी निकला। इसलिए उनकी राय को फैंस काफी महत्व दे रहे हैं।

कौन-कौन हैं फिनाले की दौड़ में?

हाल के हफ्तों में कई मजबूत प्रतियोगी बाहर हो चुके हैं जैसे ज़ीशान, बेसिर अली खान, निहाल चुडासमा, नीलम गिरी और अभिषेक बजाज। अब ट्रॉफी की रेस में बचे प्रतियोगी हैं गौरव खन्ना, अमाल मलिक, अशनूर कौर, फरहाना भट्ट, तान्या मित्तल, कुनिका सदानंद,मालती चाहर और प्रनीत मोरे। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा गौरव खन्ना की हो रही है।

Farah Khan named Gaurav Khanna as Big Boss 19 winner
Farah Khan named Gaurav Khanna as Big Boss 19 winner

क्या गौरव खन्ना ही बनेंगे बिग बॉस 19 के विजेता?

फ़राह खान की राय और सोशल मीडिया ट्रेंड दोनों ही यह संकेत दे रहे हैं कि इस सीज़न की ट्रॉफी पर गौरव खन्ना का नाम लिखा जा सकता है। वह शांत, संतुलित, गरिमामय और स्ट्रॉन्ग गेम खेल रहे हैं और बिग बॉस जैसे हाई-ड्रामा शो में यह गुण कम ही देखने को मिलते हैं। शो का फिनाले भले ही अभी बाकी हो, लेकिन दर्शकों के बीच चर्चा छिड़ चुकी है “क्या गौरव ही बनेंगे Bigg Boss 19 के King?”

अभिलाषा सक्सेना चक्रवर्ती पिछले 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में दक्षता रखने वाली अभिलाषा ने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान टाइम्स, भोपाल से की थी। डीएनए, नईदुनिया, फर्स्ट इंडिया,...