Gaurav Khanna Bigg Boss 19 Fee
Gaurav Khanna Bigg Boss 19 Fee

Overview: गौरव खन्ना की बड़ी फीस

बिग बॉस 19 में गौरव खन्ना बने सबसे महंगे कंटेस्टेंट। अनुपमा स्टार reportedly हफ्ते में 17.5 लाख कमा रहे हैं, फैंस में उत्साह बढ़ा।

Gaurav Khanna Bigg Boss 19 Fee: सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ हर बार की तरह इस बार भी सुर्खियों में है। शो शुरू हुए अभी कुछ ही दिन हुए हैं, लेकिन घर के अंदर की बहसों और टकरावों से ज्यादा चर्चा इस वक्त कंटेस्टेंट्स की फीस को लेकर हो रही है। इस सीजन में सबसे ज्यादा नाम कमा रहे हैं टीवी जगत के पॉपुलर चेहरे गौरव खन्ना, जिनकी सैलरी ने सभी का ध्यान खींच लिया है।

टीवी जगत का मशहूर और टॉप टीआरपी में बने रहने वाला सीरियल ‘अनुपमा’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले गौरव खन्ना ने बिग बॉस शो का हिस्सा बनने के लिए बड़ा अमाउंट चार्ज कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के हिसाब से गौरव खन्ना को करीब 17.5 लाख रुपये हर हफ्ते की फीस दी जा रही है। हाईएस्ट पेड कंटेस्टेंट होने के कारण उन्हें बिग बॉस के इतिहास का भी सबसे अभिक कमाई वाला कंटेस्टेंट बना दिया है।

पिछले सीजन्स में भी कई बड़े नामों ने मोटी रकम हासिल की थी। वहीं इस लिस्ट में पामेला एंडरसन और करणवीर बोहरा जैसे सितारे शामिल रह चुके हैं, हालांकि गौरव खन्ना की भारी भरकम फीस ने सबको पछाड़ दिया है।

बिग बॉस 19 शो में केेवल गौरव खन्ना ही बड़ी कमाई करने वाले कंटेस्टेंट नहीं हैं बल्कि कई अन्य भी इस लिस्ट में जुड़े हुए हैं।  बताया जा रहा है कि संगीतकार आमाल मलिक भी शो में रहने के लिए 8.75 लाख रुपये फीस चार्ज कर रहे हैं। वहीं संगीतकार इस्माइल दरबार के बेटे और जानेमाने कोरियोग्राफर अवेज दरबार और टीवी दुनिया की मशहूर यंग एक्ट्रेस अशनूर कौर को लगभग 6 लाख रुपये प्रति सप्ताह की सैलरी दी जा रही है। इससे साफ पता चलता है कि इस सीजन के कंटेस्टेंट की फीस भी उतनी ही सुर्खियां बटोर रही है, जितना कि शो के अंदर का ड्रामा चर्चा में बना हुआ है।

शो का पहले वीकेंड में सलमान खान ने यह घोषणा की कि इस हफ्ते किसी भी कंटेस्टेंट पर वार नहीं होगा और वह बाहर नहीं जाएगा। इस फैसले ने प्रतियोगियों के बीच उत्साह और टकराव दोनों को और बढ़ा दिया है। घर के अंदर अब तक कई बहसें, फ्रेंडशिप और इम्यूनिटी टास्क देखे जा चुके हैं, जिसने दर्शकों का मनोरंजन बढ़ा दिया है।

गौरव खन्ना सिर्फ बिग बॉस 19 में ही नहीं, बल्कि अपने टीवी करियर में भी एक बड़ा नाम हैं। अनुपमा में उनके किरदार ने उन्हें जबरदस्त लोकप्रियता दिलाई। यही कारण है कि उन्हें शो के लिए इतना ऊंचा वेतन ऑफर किया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गौरव की लोकप्रियता के कारण उन्हें बिग बॉस के दौरान ही एक नए टीवी प्रोजेक्ट का वादा भी मिला है। उनकी कुल संपत्ति करोड़ों में आंकी जाती है और इस शो ने उनकी स्टार पावर को और मजबूत बना दिया है।

शो में कम फीस लेने वाले कंटेस्टेंट्स

शो में जहां कुछ प्रतिभागी भारी-भरकम फीस लेकर आए हैं, वहीं मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे और 24 साल के यूट्यूबर मृदुल तिवारी जैसे प्रतियोगियों की कमाई बाकी कंटेस्टेंट्स के मुकाबले काफी कम है।  

प्रतिमा 'गृहलक्ष्मी’ टीम में लेखक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डिजिटल मीडिया में 10 सालों से अधिक का अनुभव है, जिसने 2013 में काशी विद्यापीठ, वाराणसी से MJMC (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की। बीते वर्षों...