Overview:Bigg Boss 19 गौरव खन्ना के बिना शांति में जी रही हैं उनकी पत्नी आकांक्षा, खोले पति से जुड़े और भी राज़
Bigg Boss 19 गौरव खन्ना के बिना शांति में जी रही हैं उनकी पत्नी आकांक्षा
Bigg Boss Gaurav Khanna Wife:अनुपमा फेम गौरव खन्ना इन दिनों बिग बॉस 19 में नजर आ रहे हैं। सलमान खान के इस रियलिटी शो की शुरुआत 24 अगस्त को हुई थी। अभी शो को शुरू हुए कुछ ही दिन हुए है लेकिन कंटेस्टेंट्स का ड्रामा देखने लायक हैं। खासतौर पर गौरव ने तो माइंड गेम खेलना शुरू भी कर दिया है। हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में गौरव की पत्नी आकांक्षा खन्ना ने बताया कि अपने पति के बिना वे कैसे सब कुछ मैनेज कर रही हैं। इसके अलावा आकांक्षा ने गौरव के बारे में भी काफी कुछ शेयर किया है।
गौरव की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है ऐसे में इसका पूरा फायदा गौरव को मिलेगा साथ ही उनसे अच्छे गेम की भी उम्मीद की जा रही है। गौरव के बिग बॉस के घर में जाने के बाद उनकी पत्नी घर पर अकेली रह रही हैं और अपने पति को पूरा सपोर्ट के रही हैं। लेकिन गौरव को लेकर उनका एक बयान इन दिनों काफी चर्चा में है। आइए आपको बताते हैं।
शांति में जी रही हैं आकांक्षा
आकांक्षा ने बताया कि जब से गौरव बिग बॉस के घर में गए हैं तब से वह बहुत ही शांति में जी रही हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि गौरव खाने के बहुत शौकीन हैं और उन्हें हमेशा अच्छा खाना चाहिए होता है। आकांक्षा के अनुसार खाने को लेकर कई बार उनके बीच अनबन भी हो जाती है।
कुक को निकाला नौकरी से
चूंकि इन दिनों आकांक्षा घर पर अकेली हैं इसलिए उन्होंने अपने कुक को भी हटा दिया है। आकांक्षा का कहना है कि गौरव के घर पर ना रहने से अभी उन्हें कुक की जरूरत नहीं है। जब गौरव घर पर रहते हैं तो उन्हें तरह-तरह के व्यंजन चाहिए होते हैं। अभी उनके घर पर ज्यादा खाने की जरूरत नहीं पड़ती है।
खाने पर डिपेंड करता है गौरव का मूड
आकांक्षा ने बताया कि गौरव का मूड खाने पर डिपेंड करता है। अगर उन्हें अच्छा खाना नहीं मिलता है तो वे काफी चिड़चिड़े हो जाते हैं। हालांकि यह कोई मुद्दा नहीं होता है लेकिन यह बात कभी-कभी गंभीर भी हो जाती है जिसकी वजह से उनके बीच टेंशन भी हो जाती है।
बच्चे चाहते हैं गौरव
हाल ही के एक एपिसोड में गौरव खन्ना अपने को कंटेस्टेंट मृदुल तिवारी से बातचीत करते नजर आएं। गौरव ने मृदुल को अपने दिल की बात बताई कि वे बच्चा चाहते हैं लेकिन उनकी पत्नी आकांक्षा इसके लिए अभी पूरी तरह से तैयार नहीं है।
