Gauahar Khan and Zaid Darbar Reveal the Name of Their Second Son
Gauahar Khan and Zaid Darbar Reveal the Name of Their Second Son

Summary: गौहर खान और ज़ैद दरबार ने दिखाई दूसरे बेटे की झलक और बताया क्या रखा है नाम

गौहर खान और ज़ैद दरबार ने 1 सितंबर 2025 को अपने दूसरे बेटे का स्वागत किया, जिसका नाम उन्होंने फरवान रखा। पहली झलक में दिखा कि बड़े बेटे जेहान ने अपने छोटे भाई का हाथ थामकर प्यार से उसका स्वागत किया।

Gauahar and Zaid Second Baby: एक्ट्रेस गौहर खान और उनके पति जैद दरबार एक बार फिर से पैरेंट्स बने हैं। पहले बेटे जेहान के बाद उन्होंने अपने दूसरे बेटे का स्वागत किया है, जिसके बारे में उन्होंने 3 सितंबर 2025 को पोस्ट शेयर किया था। अब उन्होंने अपने दूसरे बेटे का नाम अपने फैंस से शेयर किया है, जिसका नाम उन्होंने फरवान रखा है। इस पोस्ट में उन्होंने जेहान और फरवान की हाथ पकड़े फोटो शेयर की है। 

गौहर और जैद ने अपने छोटे बेटे का नाम अपने फैंस के साथ शेयर किया है। उन्होंने पहली झलक में दिखाया है कि नन्हे फरवान का हाथ अपने भाई जेहान के हाथ पर रखा हुआ है। तस्वीर में फरवान का चेहरा नहीं दिखाया गया, लेकिन उसकी प्यारी सी झलक ने फैंस का दिल जीत लिया। ब्लैक एंड व्हाइट स्ट्राइप्ड आउटफिट और कंबल में लिपटे इस क्यूट बेबी की फोटो इंटरनेट पर छा गई।

1 सितंबर 2025 को गौहर और ज़ैद के घर दोबारा किलकारियां गूंजी हैं। कपल ने सोशल मीडिया के जरिए अपने बेटे के जन्म के बारे में खुशखबरी शेयर की और 3 सितंबर को एक नोट लिखते हुए बताया कि उनके बड़े बेटे जेहान ने अपने छोटे भाई का स्वागत बड़े प्यार से किया। इसमें यह लिखा था कि जेहान अपने छोटे भाई को अपनी दुनिया में शामिल करके बेहद खुश है। साथ ही उन्होंने यह भी लिखा कि वे सबकी दुआ और प्यार की चाहत रखते हैं। 

गौहर खान और ज़ैद दरबार की इस पोस्ट पर फैन्स और सेलेब्स ने ढेर सारा प्यार लुटाया। एक फैन ने लिखा,  “Blessings and love to the little one”, तो किसी ने दुआ दी, “Allahumma baarik lahu”। एक्ट्रेस के इंडस्ट्री फ्रेंड्स नेहा धूपिया, शुरा खान, सौन्दर्या शर्मा, ऋद्धि तिवारी, नकुल मेहता, आरती सिंह और अनम दरबार ने भी कमेंट्स के जरिए अपने दिल की बात कही।

गौहर और ज़ैद की शादी दिसंबर 2020 में हुई थी। क्रिसमस के दिन हुए इस निकाह ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। शादी के तीन साल बाद 10 मई 2023 को कपल ने अपने पहले बेटे जेहान का स्वागत किया था। अब दो साल बाद उनके परिवार में दूसरे बेटे का आगमन हुआ है। गौहर ने कई इंटरव्यू में मातृत्व को अपनी जिंदगी का सबसे खूबसूरत अनुभव बताया है। 

एक ओर जहां गौहर मां बनने का सुख ले रही हैं, वहीं प्रोफेशनल लाइफ में भी वह एक्टिव हैं। हाल ही में उन्हें बिग बॉस 19 में वीकेंड का वार एपिसोड में देखा गया। इस दौरान उन्होंने अपने देवर अवेज को सलाह देते हुए कहा कि अगर वह खुद अपनी लड़ाई नहीं लड़ेंगे तो कोई और उनके लिए खड़ा नहीं होगा। इस बयान ने शो में खूब चर्चा बटोरी।

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...