फुकरे इंसान को दिल खोलकर प्यार दे रहे फैंस, सोशल मीडिया पर आई पोस्ट की बाढ़, टूटे रिकॉर्ड: Fukra Tweets Record
Fukra Tweets Record

Fukra Tweets Record: बिग बॉस ओटीटी 2 इन दिनों दर्शकों का फेवरेट शो बना हुआ है। कारण है दिनों दिन बढ़ रहे कंटेस्टेंट्स के बीच होते झगड़े, विवाद, लड़ाइयां। यह शो अभी टॉप पर चल रहा है। हालांकि शो का एक प्रतिभागी ऐसा भी है, जो अपनी समझदारी के कारण लोगों का दिल जीत रहा है और वो है ‘फुकरा इंसान’ यानी ​अभिषेक मल्हान। जी हां, शो का हिस्सा बनने के साथ ही पहले ही सप्ताह से अभिषेक को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। अब यह प्यार सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी दिखने लगा है।

बिग बॉस के इतिहास में पहली बार हुआ ये

आपको बता दें कि अभिषेक भारत के फेमस यूट्यूबर हैं, जिनकी लंबी चौड़ी फैन फॉलोइंग है। यूट्यूब पर अभिषेक के चैनल ‘फुकरा इंसान’ पर 6.71 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। वहीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर उनके 3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। ऐसे में बिग बॉस के घर में भी उन्हें फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। अब अभिषेक के फैंस की मांग है कि उन्हें बिग बॉस के घर का कैप्टन बनाया जाए। इसी मांग के साथ ​बिग बॉस के इतिहास में एक नया ही रिकॉर्ड बन गया। ‘We Want Fukra as Captain’ ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा और एक मिलियन से भी ज्यादा बार इसे ट्वीट किया गया।

इसलिए उठ रही है मांग

बताया जा रहा है कि बिग बॉस के इतिहास में इससे पहले किसी प्रतिभागी को लेकर ऐसी डिमांड और ट्रेंड नहीं चले हैं। दरअसल, बीते दिनों ‘वीकेंड का वार’ टास्क के दौरान यह घर के सदस्यों ने यह फैसला​ लिया कि अभिषेक अब बिग बॉस के कैप्टन नहीं बनेंगे। जिसके बाद उनके फैंस खासे नाराज हो गए और उन्होंने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अभिषेक को कैप्टन बनाने की मांग कर डाली। अब देखना यह है कि बिग बॉस दर्शकों की इस मांग को कितना मानते हैं।

फैंस को पसंद आ रही जोड़ी, नाम दिया ‘अभिषा’

अभिषेक मल्हान के साथ ही शो की कंटेस्टेंट मनीषा रानी को लेकर भी सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है। दरअसल, शो में अभिषेक और मनीषा की नजदीकियां दर्शकों के साथ ही अभिषेक के फैंस को काफी पसंद आ रही है। सोशल मीडिया पर इस जोड़े को ‘अभिषा’ नाम दिया जा रहा है। दर्शकों का कहना है कि ‘एंटरटेनमेंट का मतलब मनीषा’ हैै। आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब बिग बॉस के घर में जोड़ियां बनी हैं। इससे पहले भी कई जोड़ियां दर्शकों का दिल जीत चुकी हैं। सबसे चर्चित जोड़ी थी सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की, जिसे फैंस ‘सिडनाज’ कहते थे। इसके साथ ही तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा, पवित्रा पुनिया और एजाज खान, जैस्मीन भसीन और अली गोनी, युविका चौधरी और प्रिंस नरूला जैसी कई जोड़ियों को दर्शकों का प्यार मिला है।