Padmini Kolhapure

Summary: पद्मिनी कोल्हापुरे का फिल्मी सफर: राजेश खन्ना से लेकर ऋषि कपूर तक की सुपरहिट जोड़ीदार

पद्मिनी कोल्हापुरे ने राजेश खन्ना की फैन से लेकर उनकी को-स्टार बनने तक का शानदार सफर तय किया और "सौतन" जैसी सुपरहिट फिल्म दी। राज कपूर और ऋषि कपूर के साथ उनकी केमिस्ट्री और फिल्में उन्हें 80 के दशक की सफल और लोकप्रिय अभिनेत्री बनाती हैं।

Padmini Kolhapure Career: राजेश खन्ना, जिन्हें “काका” के नाम से भी जाना जाता है, राजेश खन्ना ने 1969 में बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसी एंट्री मारी कि पूरा फिल्म जगत उनके कदमों में था। उनका स्टारडम इतना जबरदस्त था कि उनके नाम से ही फिल्में हिट हो जाती थीं। इस दौर में, न केवल दर्शक बल्कि फिल्म निर्माता भी उनकी फिल्मों में कास्ट करने के लिए तरसते थे। उनकी झलक पाने के लिए फैंस कुछ भी करने को तैयार रहते थे। कई एक्ट्रेसेस उनकी दीवानी थीं और ऐसी ही ऐसी ही दीवानी एक्ट्रेस थीं पद्मिनी कोल्हापुरे, जो राजेश खन्ना की डाई-हार्ट फैन थीं।

पद्मिनी कोल्हापुरे भी राजेश खन्ना की जबरदस्त फैन थीं। एक समय ऐसा था जब वह सिर्फ चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर फिल्मों में नजर आती थीं और उनकी मां एयरलाइन में काम करती थीं। पद्मिनी ने आरजे अनमोल को दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि वह राजेश खन्ना के डाई-हार्ट फैन होने के बावजूद उन्हें सिर्फ दूर से देख पाती थीं। एक दिन की बात है, जब उनकी मां ने उन्हें फोन करके बताया कि राजेश खन्ना एयरपोर्ट पर हैं और मुंबई से बाहर जाने वाले हैं। पद्मिनी इस खबर को सुनते ही तुरंत एयरपोर्ट पहुंच गईं और उनकी एक झलक पाने के लिए वह दौड़ी-दौड़ी एयरपोर्ट पहुंच गई। और वहां दूर से राजेश खन्ना को देखती रही।

Padmini Kolhapure Career
Padmini Kolhapure

किस्मत ने एक बड़ी करवट ली और कुछ सालों बाद पद्मिनी कोल्हापुरे को राजेश खन्ना के साथ एक फिल्म में लीड एक्ट्रेस के तौर पर काम करने का मौका मिला। यह मौका 1983 में आई फिल्म “सौतन” से आया, जो उस समय एक बड़ी हिट साबित हुई। इस फिल्म में राजेश खन्ना और पद्मिनी की जोड़ी को दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया गया। यह फिल्म आज भी एक यादगार फिल्म के तौर पर लोगों के दिलों में बसी हुई है। इस फिल्म ने राजेश खन्ना और पद्मिनी कोल्हापुरे की जोड़ी को एक नई पहचान दी।

पद्मिनी कोल्हापुरे ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में अभिनय किया था। उनका फिल्मी सफर कई महत्वपूर्ण मुकामों पर था। राज कपूर, जो उस समय के सबसे बड़े फिल्म निर्माताओं में से एक थे, ने पद्मिनी को अपनी फिल्मों में कास्ट किया। वह उनके साथ कई हिट फिल्मों का हिस्सा बनीं और राज कपूर की फेवरेट एक्ट्रेसेस में गिनी जाने लगीं। इसके अलावा, उन्होंने कई अन्य फिल्म निर्माताओं के साथ भी काम किया, और अपने अभिनय से हर किरदार को जीवंत किया।

पद्मिनी कोल्हापुरे की वर्क लाइफ में एक और चैप्टर था उनका ऋषि कपूर के साथ काम करना। ऋषि कपूर के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों ने दिल से पसंद किया था। दोनों की जोड़ी की केमिस्ट्री स्क्रीन पर बेहद कमाल की थी और दर्शक उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते थे। पद्मिनी और ऋषि कपूर ने एक साथ कई हिट फिल्मों में काम किया, और यह जोड़ी बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय ऑन-स्क्रीन जोड़ों में से एक बन गई।

मैं एक बहुमुखी मीडिया पेशेवर हूं, जिसे कंटेंट लेखन में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। मेरा लक्ष्य ऐसी सामग्री पर ध्यान केंद्रित करना है जो सूचित, शिक्षित और प्रेरित करती है। चाहे लेख, ब्लॉग या मल्टीमीडिया सामग्री बनाना हो, मेरा लक्ष्य...