Chhath Puja celebration by celebrities
Chhath Puja celebration by celebrities

Summary: देशभर में छठ पूजा 2025 की धूम: सितारों संग छठी मइया की आराधना

छठ पूजा 2025 पूरे देश में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाई जा रही है। भोजपुरी से लेकर बॉलीवुड तक, सितारों ने छठी मइया की पूजा कर फैंस संग अपनी झलकियां साझा कीं।

Bhojpuri stars Chhath Puja Celebration: देशभर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जा रही छठ पूजा 2025 की रौनक हर ओर देखने को मिल रही है। 25 से 28 अक्टूबर तक चल रहे इस पर्व के दौरान आम भक्तों के साथ-साथ कई भोजपुरी और फिल्मी सितारों ने भी बड़े उत्साह से पूजा की और सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ झलकियां साझा कीं।

‘बिग बॉस’ और ‘राइज़ एंड फॉल’ जैसी शोज़ से मशहूर अभिनेत्री मनीषा रानी ने इस अवसर पर अपनी छठ पूजा की तस्वीरें शेयर कीं। पारंपरिक हरे रंग की साड़ी में सजी मनीषा ने लिखा, “ये त्योहार नहीं, भावना है हम बिहारीयों के लिए। जय छठी मइया”. उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ और लोगों ने उनकी सादगी और आस्था की तारीफ की।

‘बिग बॉस 19’ फेम बसीर अली ने भी अपने फैंस को छठ पूजा की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “प्रार्थना, आभार और सूर्य की रोशनी के साथ छठ की शुभकामनाएं।”

वहीं भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी ने अपने परिवार संग पूजा करते हुए तस्वीरें साझा कीं। पारंपरिक लहंगे में नजर आतीं काजल ने कहा कि यह पर्व उन्हें अपने बचपन की यादें ताजा कर देता है।

भोजपुरी स्टार अरविंद अकेला कल्लू ने इस साल की छठ पूजा अपने परिवार के साथ मनाई। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी मां की तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वे पूजा के प्रसाद की तैयारी करती नजर आईं। कल्लू ने लिखा, “मां के हाथों के प्रसाद की खुशबू और छठी मइया की कृपा, दोनों ही जीवन का सबसे बड़ा आशीर्वाद हैं।”

छठ पर्व का जिक्र हो और मनोज तिवारी व पवन सिंह का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। दोनों कलाकारों ने इस साल भी अपने खास छठ गीत रिलीज किए, जो रिलीज होते ही यूट्यूब पर छा गए। पवन सिंह के गीतों पर फैंस ने जमकर रील्स बनाई, जबकि मनोज तिवारी ने अपने वीडियो में लिखा, “सूर्य देव और छठी मइया की कृपा से सबके जीवन में उजाला बना रहे।”

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव, आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव निरहुआ ने भी छठ पर्व पर अपने-अपने भक्तिपूर्ण गीत रिलीज किए। आम्रपाली ने अपने पोस्ट में फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा, “हमारे गाने को इतना प्यार देने के लिए दिल से धन्यवाद। उम्मीद है आप इस पर खूब रील्स बनाएंगे और पूरा गाना हमारे चैनल पर देखेंगे।” इन सितारों की छठ पूजा से जुड़ी पोस्ट्स ने फैंस के दिलों में आस्था और अपनापन दोनों ही बढ़ा दिया।

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने भी अपनी छठ पूजा की तस्वीरें शेयर कीं। पारंपरिक साड़ी में सजी अक्षरा ने व्रती महिलाओं के साथ पूजा करते हुए कहा कि छठ उनके लिए आत्मिक शांति और परिवार की खुशी का पर्व है। उनके पोस्ट को हजारों लोगों ने लाइक किया।

छठ पूजा उत्तर भारत का एक प्रमुख और पवित्र त्योहार है, जो खासतौर पर बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल में बड़े उत्साह से मनाया जाता है। यह पर्व सूर्य देव और छठी मइया को समर्पित है।

चार दिन तक चलने वाले इस उत्सव की शुरुआत नहाय खाय से होती है और इसका समापन उषा अर्घ्य के साथ होता है। इस दौरान व्रती महिलाएं पूरी शुद्धता, संयम और श्रद्धा के साथ व्रत रखती हैं। छठ पूजा में स्वच्छता, पवित्रता और अनुशासन का विशेष महत्व होता है।

सिर्फ भोजपुरी इंडस्ट्री ही नहीं, बल्कि कई बॉलीवुड और टीवी कलाकार भी छठ पूजा मनाते हैं। मनोज बाजपेयी, पंकज त्रिपाठी और संजय मिश्रा जैसे कलाकार हर साल इस अवसर पर अपने फैंस को शुभकामनाएं भेजते हैं और बिहार से जुड़े अपने बचपन की यादें साझा करते हैं।

टीवी एक्ट्रेस मोनालिसा भी हर साल इस पर्व को पूरे रीति-रिवाज के साथ मनाती हैं। वहीं एक्टर गुरमीत चौधरी और उनकी पत्नी देबिना बनर्जी भी इस दिन सूर्य देव की आराधना करते हैं और अपनी पूजा की झलकियां सोशल मीडिया पर साझा करते हैं। इसके अलावा रवि किशन और शत्रुघ्न सिन्हा जैसे दिग्गज कलाकार भी अपने परिवार के साथ छठ का पर्व पूरे जोश और परंपरा के साथ मनाते हैं।

मैं एक बहुमुखी मीडिया पेशेवर हूं, जिसे कंटेंट लेखन में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। मेरा लक्ष्य ऐसी सामग्री पर ध्यान केंद्रित करना है जो सूचित, शिक्षित और प्रेरित करती है। चाहे लेख, ब्लॉग या मल्टीमीडिया सामग्री बनाना हो, मेरा लक्ष्य...