Foreign woman's Bhojpuri dance video goes viral

Summary: विदेशी महिला ने भोजपुरी गाने पर किया मॉल में डांस,यूजर्स ने कहा 'भउजी को रोको!

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक विदेशी महिला का भोजपुरी गाने पर डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जो दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @logielingo अकाउंट द्वारा साझा किया गया है, जिसमें एक अमेरिकी महिला न्यूयॉर्क की सड़कों पर भोजपुरी गाने की धुन पर थिरकती नजर आ रही है।

Foreign Girl Bhojpuri Dance Video Viral: अक्सर सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होते हैं, इसमें कुछ ऐसे वीडियोज ऐसे भी सामने आते हैं, जिन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में विदेशी महिला भोजपुरी गाने पर ठुमके लगाती हुई नजर आर रही है। भोजपुरी गानों की पॉपुलैरिटी अब सिर्फ बिहार-यूपी तक सीमित नहीं रही बल्कि अब इसकी धुनें विदेशों में भी लोगों को थिरकने पर मजबूर कर देती हैं। विदेशी महिला का डांस लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।

दरअसल, विदेशी महिला का यह वीडियो किसी मॉल का है और जैसे ही गाना बजा, महिला ने पूरा माहौल संभाल लिया। उसके एनर्जी भरे मूव्स देखकर लोग पलभर में खड़े होकर ताली पीटने लगे। वीडियो में साफ दिखता है कि महिला ने भोजपुरी गाने की बीट्स पर बिल्कुल देसी स्टाइल में डांस किया। उसके एक्सप्रेशन, स्टेप्स और कॉन्फिडेंस देखकर लग रहा था जैसे वो खुद भोजपुरी इंडस्ट्री का हिस्सा हो। विदेशी महिला फुल एनर्जी के साथ डांस करती हुई दिख रही है। कुछ ही मिनटों में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। भोजपुरी का ग्लोबल असर, लोग बोले- अब तो विदेशों में भी छा गया देसी बीट इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब पर लाखों लोग इसे शेयर कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के @logielingo अकाउंट पर शेयर किया गया है। विदेशी महिला का यह डांस लोगों को खूब पसंद आ रहा है। वीडियो पर लोगों के कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में महिला की तारीफों के पुल बांध दिए। एक यूजर ने लिखा, ‘भोजपुरी बीट्स का जादू अब विदेशियों पर भी चल गया.’ दूसरे ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘अब अगला पवन सिंह फीचर इन्हीं के साथ करना चाहिए.’ तीसरे ने लिखा, ‘इस महिला ने तो भोजपुरी डांस को ग्लोबल बना दिया.’ लोग कह रहे हैं कि यह सिर्फ डांस नहीं, बल्कि ‘संस्कृति का कनेक्शन’ है, जो अब दुनिया के हर कोने तक पहुंच रहा है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक विदेशी महिला का धमाकेदार डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह भोजपुरी गाने पर जबरदस्त ठुमके लगाती नजर आ रही है।

YouTube video

बता दें, पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री का एक बहुत बड़ा नाम है। पवन सिंह ने अपनी आवाज़ और एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है।इस “पलंगिया पे तकिया लगा के” को पवन सिंह ने गाया है, जबकि इसके बोल मनोज मतलबी ने लिखे हैं और संगीत छोटे बाबा ने दिया है। यह गाना भोजपुरी फिल्म ‘सरकार राज’ का हिस्सा है, जिसमें पवन सिंह और मोनालिसा की जोड़ी को दर्शकों ने खूब सराहा है। यह गाना भोजपुरी संगीत जगत का एक सुपरहिट रोमांटिक ट्रैक है। इस गाने गाने के बोल “केवड़िया के पाला सटाके” हैं, जो भोजपुरी भाषा में एक रोमांटिक अभिव्यक्ति है। गाने में पवन सिंह और मोनालिसा की कैमेस्ट्री और डांस मूव्स ने इसे और भी आकर्षक बना दिया है। यह गाना यूट्यूब पर 1.5 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

मेरा नाम नमिता दीक्षित है। मैं एक पत्रकार हूँ और मुझे कंटेंट राइटिंग में 3 साल का अनुभव है। मुझे एंकरिंग का भी कुछ अनुभव है। वैसे तो मैं हर विषय पर कंटेंट लिख सकती हूँ लेकिन मुझे बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल के बारे में लिखना ज़्यादा पसंद...