फिल्मों में जादू दिखाने के बाद भी फ्लॉप घोषित हुए ये सितारे, अब इंडस्ट्री से दूर गुजार रहे जिंदगी: Flop Celebrities
Flop Celebrities

Flop Celebrities: बॉलीवुड इंडस्ट्री एक ऐसी जगह है जो अपनी चकाचौंध और ग्लामौर से सभी को अपनी और आकर्षित करती है। कुछ लोग यहां काम करने वाले सितारों के दीवाने होते हैं तो कुछ इन्हीं के बीच खुद को देखने का सपना लिए मायानगरी मुंबई पहुंचते हैं। हर साल लाखों की संख्या में लोग फिल्मी दुनिया में खुद के स्टार बनने का सपना लेकर मुंबई पहुंचते हैं। कुछ लोगों की किस्मत उनका साथ देती है और वह सितारे बन जाते हैं लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जो गुमनामी के अंधेरे में हमेशा के लिए खो जाते हैं।

यह भी देखे-बॉलीवुड और हॉलीवुड सितारों से सजा रहा NMACC: NMACC Celebration 2023

आपको बॉलीवुड के सितारों के बारे में जानकारी देते हैं जो मुंबई पहुंच कर फिल्मों में काम करने का अपना सपना तो पूरा कर सके लेकिन इनकी किस्मत ज्यादा नहीं चल पाए और यह फ्लॉप हो गए। हैरानी की बात तो यह है कि इनमें से कुछ सितारों को ब्लॉकबस्टर फिल्मों में देखा गया लेकिन उसके बावजूद भी इनकी किस्मत जोर नहीं पकड़ सकी।

Flop Celebrities: राहुल राय

राहुल राय 1990 में आई फिल्म आशिकी में दिखाई दिए थे जिससे उन्हें नाम भी मिला था। ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी और हिट फिल्म के साथ अपना करियर शुरू होने के बावजूद भी राहुल के हाथ निराशा लगी और वह बॉलीवुड की दुनिया का चमकता हुआ सितारा नहीं बन सके। राहुल को बिग बॉस के इस सीजन का विनर बनते हुए भी देखा जा चुका है लेकिन फिर भी वह एक्टिंग की दुनिया में नाम नहीं कमा सके।

संदली सिन्हा

Flop Celebrities
Flop Celebrities-Sandali Sinha

एक्ट्रेस को तुम बिन में देखा गया था जिसके बाद वह रातों रात बॉलीवुड इंडस्ट्री का खूबसूरत चेहरा बन गई थी। हालांकि, इसके बाद उनका कमाल नहीं चल सका और उन्होंने इंडस्ट्री से किनारा कर लिया। चमक दमक की इस दुनिया से दूर फिलहाल वह भारत की सबसे बड़ी ब्रांड कंट्री ऑफ ओरिजिन की फाउंडर बन चुकी हैं और इस फील्ड में वह काफी कामयाब हैं।

मंदाकिनी

राम तेरी गंगा मैली जैसी फिल्म में नजर आ चुकी मंदाकिनी आखिर किसे याद नहीं होगी। ये उनकी डेब्यू फिल्म थी जो सुपरहिट साबित हुई थी। हालांकि इस फिल्म के बाद एक्ट्रेस कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी और बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया से दूर हो गई। मंदाकिनी का नाम अंडरवर्ल्ड डॉन की प्रेमिका के तौर पर भी बहुत फेमस हुआ था। वह मुंबई में तिब्बती हर्बल सेंटर चलाती हैं और योगा सिखाने का काम करती हैं।

मयूरी कांगो

Bollywood Flop Celebrities
Flop Celebrities-Mayuri Kango

मयूरी कांगो एक ऐसी अभिनेत्री है जिन्होंने अपनी खूबसूरती के दम पर बॉलीवुड में राज किया था। साल 2009 में उन्हें फिल्म कुर्बान में देखा गया था इसके बाद वह अचानक ही गायब हो गई। फिलहाल वह फिल्म छोड़कर नौकरी कर रही है और गुड़गांव की कंपनी में मैनेजिंग डायरेक्टर हैं।

नम्रता शिरोड़कर

नम्रता शिरोड़कर 90 के दशक की मशहूर मॉडल और एक्ट्रेस हैं और अपने शुरुआती दिनों में उन्होंने खूब नाम कमाया था। हालांकि, उनका यह नाम ज्यादा दिन तक नहीं चल सका और उन्होंने जल्दी बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूरी बना ली।

असिन

एक्ट्रेस ने आमिर खान के साथ फिल्म गजनी से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था और उनकी यह फिल्म सुपर डुपर हिट साबित हुई थी। इसके बाद उन्हें सलमान खान के साथ भी फिल्म में काम करते हुए देखा गया और यह भी सुपरहिट साबित हुई। दोनों खान के साथ काम करने के अलावा असीम को हाउसफुल की फ्रेंचाइजी में भी देखा गया। लेकिन इन सबके बावजूद उन्होंने अचानक ही बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूरी बना ली।

जरीन खान

बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान ने सलमान खान के साथ फिल्म वीर से एंट्री की थी और जिस समय लोगों ने उन्हें देखा था सभी उन्हें कटरीना कैफ की हमशक्ल के नाम से बुलाने लगे थे। अपनी फैमिली की जिम्मेदारी संभालने के लिए उन्होंने कॉल सेंटर की जॉब से अपने करियर की शुरुआत की थी बाद में वो एयर होस्टेस बनी और फिर उनका रुझान फिल्मों की तरफ आया। 12 साल के अपने फिल्मी करियर के दौरान उन्होंने वह सब कुछ किया जिससे उन्हें पहचान मिल सकती थी लेकिन फिर भी वह फ्लॉप साबित हुई।

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...