Filmfare Style 2023: मुंबई में आयोजित फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2023 के रेड कारपेट पर मानों गुरुवार रात बॉलीवुड के सारे सितारे उतर आए और इस अवॉर्ड नाइट में चार चांद लगा दिए। बॉलीवुड के सबसे बड़े अवॉर्ड में से एक फिल्मफेयर को फैशन का ट्रेंड सेटर इवेंट कहा जाता है। इस इवेंट में फैशन के अलग अलग रंग और स्टाइल देखने को मिलते हैं। हर सितारा सबसे ज्यादा चमकने की पूरी कोशिश करता है। चलिए देखते हैं कौन सा सितारा इस कोशिश में पास हुआ और कौन फेल-
मानुषी छिल्लर
मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर फिल्मफेयर अवार्ड में इतने खूबसूरत अंदाज में पहुंची कि उनसे नजरे हटाना मुश्किल था। इस ब्यूटिफुल एक्ट्रेस ने बेबी पिंक कलर का बैकलेस गाउन वियर किया। सूर्य सरकार के डिजाइन किए गए इस आउटफिट का लीफ पैटर्न पर बना हॉल्टर नेक इसे खास बना रहा था। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए मानुषी ने डायमंड इयरकफ पहने। मानुषी की हर अदा ने फैंस का दिल जीत लिया।
सनी लियोन
एक्ट्रेस सनी लियोन बोल्ड और बिंदास अंदाज में फिल्मफेयर अवॉर्ड में पहुंची। सनी ने मल्टीकलर शिमर डीप नेक ड्रेस वियर की। डीप नेक के साथ ही ड्रेस का थाई हाई स्लिट इसे बोल्ड लुक दे रहा था। सनी ने लुक को कंप्लीट करने के लिए मल्टीकलर इयररिंग्स पहने। साथ में बनाया हाई बन। कुल मिलाकर सनी बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं।
नुसरत भरुचा
ब्यूटिफुल एक्ट्रेस नुसरत भरुचा की रेड कारपेट एंट्री शानदार रही। एक्ट्रेस ब्लैक कलर को बॉडीकॉन गाउन में अवॉर्ड नाइट में पहुंची। नुसरत के गाउन के डीप नेक पर फ्लोरल डिटेलिंग थीं, जो इसे ग्लैमरस बना रही थी। थाई हाई स्लिट इसे बोल्डनेस दे रही थी। एक्ट्रेस ने न्यूड मेकअप लुक चुना और टाइट बन बनाकर अपने लुक को कंप्लीट किया।
प्रनूतन
अपने जमाने की मशहूर एक्ट्रेस नूतन की पोती प्रनूतन रेड कारपेट पर बेहद बोल्ड अंदाज में नजर आई। प्रनूतन ने हाउस आॅफ सीबी का ब्लैक कलर का डीप नेक गाउन वियर किया। इसके साथ उन्होंने गोल्ड स्टेटमेंट ज्वेलरी वियर की। आंखों को हाईलाइट करते हुए उन्हें डेवी मेकअप लुक चुना। बालों को सेंटर पार्ट में डिवाइड कर बन बनाया। प्रनूतन का यह लुक काफी बोल्ड एंड ब्यूटिफुल रहा।
हिना खान
एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों अपने बोल्ड लुक्स को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में पहुंची हिना का बोल्ड आउटफिट इस बार भी चर्चा का विषय रहा। एक्ट्रेस ने एलिबिटन ऑफिशियल का मस्टर्ड ग्रे आउटफिट कैरी किया। डीप हॉल्टर नेक और थाई हाई स्लिट ने इस गाउन को ग्लैमरस लुक दिया। पूरे गाउन पर किया गया सीक्वेंस वर्क इसकी ग्रेस बढ़ा रहा था। लॉन्ग इयररिंग्स से हिना का लुक और भी निखरा। डेवी मेकअप के साथ मैसी हाफ बन से उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया।
उर्वशी रौतेला
एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपने ड्रेसिंग सेंस के लिए मशहूर हैं। फिल्मफेयर अवॉर्ड में भी उर्वशी गोल्डन गर्ल बनकर पहुंची। एक्ट्रेस ने गोल्डन-न्यूड शेड के बॉडीकॉन सीक्वेंस स्कर्ट के साथ गोल्डन एंब्रॉयडरी किया क्रॉप टॉप वियर किया। क्रॉप टॉप की स्लीव्स इसका लुक और बढ़ा रही थी। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए उर्वशी ने गोल्डन कलर की स्टेटमेंट ज्वेलरी वियर की। उनके बड़े वाटरड्रॉप इयररिंग्स उनके लुक को और भी बढ़ा रहे थे। उर्वशी का यह लुक बहुत ही गॉर्जियस रहा।
