Summary: डर और हिचकिचाहट को छोड़ फातिमा सना शेख का वीडियो हुआ वायरल
फातिमा सना शेख ने सोशल मीडिया पर चट्टान से समुद्र में छलांग लगाने का वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने भीतर के डर और आत्मसंघर्ष को ईमानदारी से सामने रखा।
Fatima Cliff Jump: एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया, जो न सिर्फ रोमांचक है बल्कि अंदर तक झकझोर देने वाला है। इस वीडियो को उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इसमें फातिमा समंदर के किनारे एक ऊंची चट्टान पर खड़ी दिखाई देती हैं और फिर अचानक नीचे की ओर कूद जाती हैं।
फातिमा सना शेख का पानी में कूदने वाला वीडियो
ब्लैक कलर की बिकिनी पहने फातिमा सना शेख को ऊंची चट्टान पर खड़ी देखा जा सकता है। पहली नजर में ऐसा लगता है मानो यह किसी शूटिंग का दृश्य है। लेकिन अचानक वह आगे की ओर जाती हैं और पानी में छलांग लगा जाती हैं। जब इसी वीडियो को दूसरी बार देखा जाता है, तो महसूस होता है कि कूदने से पहले फातिमा कुछ पल रुकती हैं, हिचकिचाती हैं और फिर अचानक साहस जुटाकर नीचे कूद जाती हैं। यह वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया, लेकिन इसकी वजह सिर्फ एक खतरनाक स्टंट नहीं, बल्कि उसके पीछे छिपी फातिमा की इमोशनल जर्नी थी।
फातिमा सना शेख ने डर पर पाई जीत
फातिमा ने इस वीडियो के साथ जो कैप्शन लिखा, उसने उनके फैंस को उनसे और भी गहराई से जोड़ दिया। उन्होंने स्वीकार किया कि उस चट्टान के किनारे खड़े होकर छलांग लगाने का फैसला करने में उन्हें पूरे 20 मिनट लगे। यह 20 मिनट केवल समय नहीं थे, बल्कि डर, असमंजस और खुद से लड़ने का दौर थे।
फातिमा लिखती हैं, “उस किनारे पर खड़े होकर, छलांग लगाने की हिम्मत जुटाने में मुझे 20 मिनट लग गए। और फिर मैंने छलांग लगा दी..। वह पल जब आप हवा में होते हैं, पानी से टकराने से ठीक पहले.. बहुत लंबा लगता है। पेट में वह डूबने वाला अहसास डरावना और कन्फ्यूज करने वाला होता है। क्योंकि उन कुछ पलों में मैं डर को एड्रेनालाईन में बदलते हुए महसूस कर सकती थी। खुद को उस बदलाव से गुजरते हुए देखना बहुत दिलचस्प था। उसके बाद तो डर का स्विच ऑफ हो गया। और उसके बाद मैंने 4 बार छलांग लगाई। छलांग लगाना कभी डरावना नहीं था। यह वे कहानियां थीं, जो मैंने छलांग लगाने से पहले अपने दिमाग में बनाई थीं..। इतना सोचने का नहीं.. बस कूद जाओ”।
फैंस हुए इम्प्रेस्ड
फातिमा के फैंस भी उनसे प्रभावित हो गए। एक ने लिखा, “वाह! बहुत अच्छे से समझाया”। एक अन्य ने लिखा, अविश्वसनीय..!” । “क्या बात है”, “अपना ख्याल रखना स्वीटहार्ट, तुम्हें देखना मेरे लिए बहुत खतरनाक था”, “वाह, यह बहुत एडवेंचरस लग रहा है फातिमा, ऐसा लगता है जैसे लाखों में एक पल हो”, जैसे कमेंट्स इस वीडियो के नीचे लिखे गए। एक यूजर ने तो फातिमा के वीडियो और कैप्शन की तारीफ करते हुए लिखा, “हां, यह हमेशा डर का साइकोसिस ही होता है जो हमें बहुत ज्यादा प्रभावित करता है… कमाल है, बहुत बढ़िया कि तुमने उस डिप का आनंद लिया और इतनी मुश्किल बातों को इतनी आसानी से लिखा।”।
फातिमा का करियर
काम के मोर्चे पर भी फातिमा सना शेख का साल काफी व्यस्त रहा है। 2025 में वह अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर नजर आईं। थिएटर में आई “फिल्म मेट्रो इन दिनों में” वह अली फज़ल के साथ नजर आईं, वहीं “गुस्ताख इश्क” में विजय वर्मा के साथ उनकी जोड़ी ने चर्चा बटोरी। नेटफ्लिक्स की रोमांटिक ड्रामा “आप जैसा कोई” में आर माधवन के साथ उन्हें काफी पसंद किया गया।
