Fardeen Khan
Fardeen Khan


Fardeen Khan: बॉलीवुड में अक्सर यह इल्जाम लगता है कि सेलिब्रेटीज के बच्चों को इंडस्ट्री सहजता से अपनाती है। लेकिन स्टार किड और खान होने के बावजूद फरदीन खान का एक्टिंग करिअर कुछ खास नहीं चल पाया। ८ मार्च को उनकी बर्थडे के दिन जानते हैं उनकी एक्टिंग करिअर और जीवन से जुड़ी कुछ बातों को

पहली फिल्म जो नहीं चल पाई

अपने जमाने के मशहूर एक्टर और फिल्मेकर फिरोज अपने समय के हैंडसम कलाकारों में गिने जाते थे। इन्होंने अपने बेटे फरदीन को साल १९९८ में प्रेम अगन नाम की फिल्म से लॉन्च किया। अमूमन स्टार किड्स की पहली पिक्चर हिट होती है, लेकिन फरदीन की यह मूवी औसत ही साबित हुई। इसके बाद बावजूद भी उन्हें फिल्म फेयर का बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड मिला। इस फिल्म ने शायद संकेत दे ही दिया था कि वह लंबी रेस का घोड़ा नहीं हैं।

Fardeen Khan
Launched from the movie Prem Aggan

कुछ संभले लेकिन बात नहीं बनी

पहली फिल्म के औसत चलने के बावजूद फरदीन को रामगोपाल वर्मा की फिल्मों में काम करने का मौका मिला। वहीं रामू जो अपने प्रयोग और पैशन के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने लगातार तीन फिल्में उनके साथ कीं। इसमें जंगल, प्यार तूने क्या किया और लव के लिए कुछ भी करेगा।

और हो गया विवाद

एक हिट फिल्म की बात करें तो वह ‘प्यार तूने क्या किया’ थी। लेकिन लगता था जैसे किस्मत फरदीन से रूठी है। वह खुश थे अपनी फिल्म की सफलता को लेकर लेकिन नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने ड्रग्स ममाले में उन्हें गिरफ्तार कर लिया। यह मामला फरदीन की छवि को बिगाडऩे वाला साबित हुआ। उन्होंने स्वीकार किया कि वह नियमित रूप से ड्रग्स लेते हैं। उन्हें बाद में छोड़ दिया गया। लेकिन एक खराब छवि तो उनके साथ चलती रही। इसके बाद उन्होंने खुशी, ओम जय जगदीश, भूत जैसी फिल्में की। यह फिल्में नहीं चल पाईं।

पिता जो ढाल बनकर खड़े थे

Fardeen Khan
Father who stood as a shield

फिरोज खान एक बहुत अच्छे पिता थे। वे जब १६ साल के थे तभी उनके पिता की मृत्यु हो गई थी। इस वजह से वे आगे नहीं पढ़ पाए थे। अपने पढऩे की कसक को उन्होंने बेटे को पढ़ाकर पूरी की। उन्हें यूनिवर्सिटी ऑफ मैसाचुसेट्स से एमबीए की डिग्री दिलवाई। इसके बाद फरदीन की मुंबई वापसी हुई और अभिनय की शुरूआत। कुछ सालों में जब फिरोज ने देखा कि बेटे का करिअर कुछ सही नहीं चल रहा उन्होंने फिल्म जानशीं बनाई। अफसोस कि यह फिल्म भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक नहीं ला पाई।

मुमताज की बेटी से शादी

Fardeen Khan
Married to Mumtaz’s Daughter

प्रोफेशनल लाइफ में कुछ बहुत अच्छा नहीं चल रहा था, इसी बीच फरदीन ने अपने निजी जीवन पर ध्यान दिया। उन्होंने नताशा माधवानी से शादी की। नताशा पुराने जमाने की मशहूर अभिनेत्री मुमताज की बेटी हैं। साल २००५ में इनसे शादी करने के बाद वे कुछ समय बाद इंग्लैंड शिफ्ट हो गए। साल २००९ में उनके पिता फिरोज खान का भी देहांत हो गया था। आईवीएफ के जरिए उनकी बेटी का जन्म हुआ। आज वे दो बच्चों के पिता हैं। बच्चों को समय देने के लिए उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली। इंग्लैंड में ही वे रियल एस्टेट का बिजनेस करने लगे। हालांकि मुंबई वे आते-जाते रहते थे।

Fardeen Khan
Over Weight

बढ़ा हुआ वजन

कई सालों तक फिल्मों से गायब रहने के बाद फरदीन की तस्वीर मीडिया में वायरल हुई थी। इस तस्वीर में उनका वजन काफी बढा हुआ दिख रहा था। इस तस्वीर की वजह से वे काफी ट्रोलिंग का शिकार भी हुए।

लॉकडाउन और फिटनेस

लॉकडाउन में उन्होंने खुद पर ध्यान दिया। उनकी फैट टू फिट का सफर उनके फैंस ने पसंद किया। हां, लेकिन अब वे दोबारा फिल्मों में काम करने को बेकरार हैं। उनका कहना है कि बच्चे भी अब बड़े हो गए हैं। वे स्कूल जाने लगे हैं। अब वे फिल्मी करिअर को समय देना चाहते हैं।

अब होगा विस्फोट

फरदीन काफी सालों बाद मूवी विस्फोट में नजर आने वाले हैं। उनके साथ फिल्म में रितेश देशमुख भी हैं। इस फिल्म को संजय गुप्ता ने डायरेक्ट किया है। फिल्म ९ जून २०२२ को प्रदर्शित होगी।

Leave a comment