फेम अवॉर्ड्स में दिखा फैशन का जलवा, रकुल-हिना ने जीत लिया दिल: Fame Award 2023
Fame Award 2023

Fame Award 2023: हाल ही में मुंबई में हॉल ऑफ फेम अवॉर्ड्स 2023 का आयोजन हुआ। इस अवॉर्ड नाइट में बॉलीवुड जगत की कई हस्तियां रेड कार्पेट पर दिलकश अंदाज में ​उतरीं। एथनिक से लेकर झिलमिलाती सीक्वेंस ड्रेसेज में बॉलीवुड दीवाज अप्सराओं सी नजर आईं। वहीं मेल एक्टर्स भी पूरे टशन के साथ इस अवार्ड नाइट में शामिल हुए।

रकुल प्रीत का ग्लैमरस अंदाज

बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह अवॉर्ड नाइट में बेहद ग्लैमरस अंदाज में पहुंचीं। रकुल ने रेड कलर का वन शोल्डर हाई थाई स्लिट गाउन पहना। रकुल ने एक्सेसरीज बहुत ही मिनिमम चुनी। ज्वेलरी के नाम पर एक्ट्रेस ने सिर्फ लॉन्ग डायमंड इयररिंग्स पहने। जिससे उनका लुक सटल बना। ड्रेस को हाईलाइट करने के लिए उन्होंने सिल्वर सैंडल पहने। रकुल ने एक बार फिर साबित किया कि स्टाइल के मामले में वे सबसे अलग हैं।  

रानी मुखर्जी का सिंपल गॉर्जियस लुक

रानी मुखर्जी का साड़ी कलेक्शन बहुत ही शानदार है। वे अक्सर पार्टीज में साड़ी पहनना ही पसंद भी करती हैं। फेम अवॉर्ड्स के लिए भी रानी ने साड़ी को ही चुना। इस खूबसूरत एक्ट्रेस ने सफेद रेशम की साड़ी वियर की। साड़ी की बॉर्डर पर पतली सी काली पट्टी थी, जो इसका लुक बढ़ा रही थी। रानी ने इसके साथ ब्लैक ब्लाउज पहना। लंबी आस्तीन और क्लॉज नेकलाइन वाला यह ब्लाउज रानी को क्लासी लुक दे रहा था। एक्सेसरीज के रूप में रानी ने मल्टी कलर नेकपीस पहना। जो काफी ग्रेसफुल चुनाव था। रानी का यह साड़ी लुक परफेक्ट था।  

धक-धक गर्ल ने बढ़ाई धड़कनें

धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित का रेड कार्पेट लुक देखकर उनके फैंस की धड़कनें बढ़ गईं। समर फैशन को फॉलो करते हुए माधुरी ने पेस्टल ट्यूल गाउन चुना। इस लॉन्ग ट्रेल गाउन पर रुच्ड डिटेल्स थे। गाउन में कमर पर एक स्टेटमेंट ट्यूल फ्लावर था, जो उनके लुक में चार चांद लगा रहा था। माधुरी ने अपने लुक को सिंपल रखते हुए डेवी मेकअप चुना। कानों में डायमंड इयररिंग्स से अपने लुक को कंप्लीट किया।

स्टाइलिश अंदाज में दिखीं काजोल

काजोल हमेशा से ही स्टाइलिश दिखना पसंद करती हैं। वो हमेशा ऐसा आउटफिट चुनती हैं जो ग्रेसफुल के साथ ही ग्लैमरस भी हो। फेम अवॉर्ड्स में काजोल ने साड़ी लुक चुना, लेकिन हमेशा की तरह इसमें भी उन्होंने कुछ नया करने की कोशिश की। काजोल ने पेस्टल पिंक कलर की रेशम की साड़ी पहनी, जिसपर पेस्टल मैरून कलर का फ्लावर पैटर्न था। इस फ्यूजन साड़ी के पल्लू पर जॉर्जेट की डिटेलिंग की गई थी। काजोल ने अपनी साड़ी को मैचिंग साटन बेल्ट और स्लीवलेस ब्लाउज के साथ पेयर किया। एक्ट्रेस ने नो ज्वेलरी लुक को चुना। हैवी ड्रेस और साड़ी के साथ ये लुक अब ट्रेंडिंग है। कुल मिलाकर काजोल का यह फ्यूजन साड़ी लुक कमाल का दिखा।

शोभिता की मैटेलिक वॉक  

बॉलीवुड एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला हमेशा अपने लुक्स के साथ नए एक्सपेरिमेंट करती हैं। फेम अवॉर्ड्स में भी शोभिता ने ऐसा ही किया। उन्होंने मैटेलिक डिटेल्स के साथ ब्लैक और ब्लू शिमरी गाउन चुना। इस ऑफ-शोल्डर गाउन में मिनी प्लीट्स थे, जो गाउन को और भी शाइनी लुक दे रहे थे। स्टेटमेंट इयररिंग्स और वेवी कर्ल्स में शोभिता ने अपने लुक को परफेक्शन के साथ रेड कार्पेट पर प्रजेंट किया। मैटेलिक डिटेल्स ने इस सिंपल गाउन को ग्लैमरस बना दिया। मैटेलिक डिटेल्स इन दिनों सिर्फ वेस्टर्न आउटफिट्स में ही नहीं, साड़ी के पल्लू और लहंगों में भी देखी जा सकती है। यह नया फैशन स्टाइल है।

हिना का हॉट लुक बना चर्चा का विषय

अवॉर्ड्स नाइट में पहुंची एक्ट्रेस हिना खान का हॉट लुक चर्चा का कारण बन गया। रेड कार्पेट पर हिना की ग्लैमरस एंट्री ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। हिना रेड कलर के शिमरी बैकलेस गाउन में इस अवॉर्ड में पहुंचीं। इस थाई हाई स्लिट गाउन पर नेट की डिटेलिंग की गई थी। कमर को और भी खूबसूरती से दिखाने के लिए शिमर और सीक्वेंस वेव्स का यूज किया गया था। लुक को निखारने के लिए हिना ने मिनिमल मेकअप और ब्राइट रेड लिपस्टिक चुनी। हिना ने अपनी कई फोटोज अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर कीं। हालांकि उनके कुछ फैंस को उनका यह अंदाज पसंद नहीं आया। और उन्होंने एक्ट्रेस को जमकर खरी खोटी सुनाई।

सिद्धार्थ मल्होत्रा का दमदार स्टाइल

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा अक्सर पार्टी, फंक्शन या अवॉर्ड नाइट में दमदार अंदाज में पहुंचते हैं। फेम अवॉर्ड्स में भी ​सिद्धार्थ का लुक काबिले तारीफ था। एक्टर ने सफेद स्ट्राइप्ड शर्ट, ब्लैक बॉर्डर वाले व्हाइट ब्लेजर और ब्लैक फॉर्मल ट्राउजर वियर किया। छोटे बो टाई ने उनके लुक को कंप्लीट किया।  

श्रिया सरन का हॉट अवतार

एक्ट्रेस श्रिया सरन इस अवॉर्ड नाइट में बेहद हॉट अवतार में पहुंचीं। श्रिया ने डिजाइनर सायशा शिंदे की वार्डरोब से मैटेलिक ग्रे कलर का शिमर गाउन चुना। इस हॉल्टर नेक बैकलेस गाउन की थाई हाई स्लिट इसे और भी ग्लैमरस लुक दे रही थी। एक्ट्रेस ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए स्टेटमेंट इयररिंग्स वियर किए। डेवी मेकअप ने श्रिया का लुक बढ़ा दिया।

सोफिया का समर लुक

सिंगर और एक्टर सोफिया चौधरी अवॉर्ड नाइट में समर सीजन के अनुसार परफेक्ट लुक में नजर आई। सोफिया ने शिवानी अवस्थी का डिजाइन किया व्हाइट कलर का गाउन पहना। इस ऑफ शोल्डर गाउन पर पर्ल और सिल्वर की डिटेलिंग थी, जो इस गाउन में चार चांद लगा रही थी। स्टेटमेंट बिग इयररिंग्स के साथ सोफिया ने अपने लुक को कंप्लीट किया। सोफिया ने लाइट मेकअप लुक चुना हालांकि आंखों को मैटेलिक आईशैडो से हाईलाइट किया।

गोल्डन साड़ी में पहुंची बेबी डॉल सोने दी

खूबसूरत सिंगर कनिका कपूर फेम अवॉर्ड नाइट में रेट्रो लुक में पहुंची। सिंगर ने गोल्डन कलर की साड़ी वियर ​की। इसके साथ डीप स्क्वायर नेक ब्लाउज वियर किया। इस सिल्वर ब्लाउज पर गोल्डन डिटेलिंग थी, जो न सिर्फ ब्लाउज को अलग बना रहा था बल्कि साड़ी को भी शानदार लुक दे रहा था। रेट्रो लुक को कंप्लीट करने के लिए कनिका ने बालों में लाल फूल लगाए। साथ में लॉन्ग इयररिंग्स पहने। कनिका का यह लुक बहुत ही इंप्रेसिव था।

मौनी रॉय का पर्पल स्टेटमेंट ड्रेस

एक्ट्रेस मौनी रॉय हमेशा से ही ग्लैमरस अंदाज में नजर आती हैं। हर फंक्शन, पार्टी और अवॉर्ड नाइट में वह कुछ नया करने का ट्राई करती हैं। फेम अवॉर्ड्स में मौनी पर्पल ड्रेस में पहुंचीं। ड्रेस की पफ स्लीव्स इसे अलग लुक दे रही थीं। कमर पर हो रही पफ डिटेलिंग इसे और भी अलग लुक दे रही थी। मौनी ने भी नो ज्वेलरी लुक चुना। 

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...