kim kardashian brain aneurysm
kim kardashian brain aneurysm

Overview:

हॉलीवुड स्टार किम कार्दशियन ने अपना नया ब्यूटी प्रोडक्ट 'स्किम्स सीमलेस स्कल्प्ट फेस रैप' लॉन्च किया है। दावा है कि इससे चेहरे की सूजन कम होती है।

Face Wrap by Kim Kardashian: अक्सर हर​ किसी की ये ख्वाहिश होती है कि सुबह उठते ही चेहरा इतना तरोताजा और शार्प दिखे कि किसी मेकअप या पार्लर की जरूरत ही न पड़े। खासकर जॉलाइन शार्प हो, फेस थोड़ा टाइट लगे और ग्लो भी ऐसा कि हर कोई पूछे, ‘चेहरे पर क्या लगाया है?’ अब इसी सपने को हकीकत बनाने का दावा कर रही हैं हॉलीवुड स्टार किम कार्दशियन। किम ने अपना नया ब्यूटी प्रोडक्ट ‘स्किम्स सीमलेस स्कल्प्ट फेस रैप’ लॉन्च किया है।

क्या है यह अनोखा फेस रैप

स्किम्स सीमलेस स्कल्प्ट फेस रैप एक तरह का ‘फेस शेपवेयर’ है जो देखने में तो थोड़ा अजीब सा लगता है, लेकिन दावा है कि इससे चेहरे की सूजन कम होती है। साथ ही जॉलाइन शार्प दिखती है और स्किन भी थोड़ी टाइट नजर आती है। इसे रात भर पहनकर सो सकते हैं। यानी यह फेस रैप सोते-सोते भी आप चेहरे और स्किन को खूबसूरत बना सकता है।

स्पेशल धागों से बना है रैप

इस फेस रैप की कीमत करीब 4,000 रुपए है। यह दो शेड्स क्ले और कोको में आता है। दावा किया जा रहा है कि इस फेस रैप में कोलेजन-युक्त धागे और स्पेशल स्कल्प्टिंग फैब्रिक यूज किया गया है। यंगस्टर्स में इन दिनों शार्प जॉलाइन की अजीब दीवानगी है। वे अपने सोशल मीडिया फोटोज में जॉलाइन को दिखाना पसंद करते हैं। ऐसे में यह फेस रैप लोगों की पसंद बन रहा है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर ‘हैशटैग फेस रैप’ और ‘मॉर्निंग शेड’ जैसे ट्रेंड्स छाए हुए हैं।

बजट फ्रेंडली विकल्प

ऐसा नहीं है कि फेस रैप पहली बार लॉन्च हुआ है। लेकिन इससे पहले चेहरे को कंप्रेस करने वाले बैंड्स और रैप्स फेशियल सर्जरी के बाद रिकवरी के लिए इस्तेमाल होते रहे हैं। हालांकि यह पहली बार है जब ये आम लोगों के लिए बजट फ्रेंडली रेंज में यह लॉन्च किया गया है। चेहरे पर तुरंत बदलाव लाने के लिए यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है। वहीं इस फेस रैप को उपयोग करना भी काफी आसान है, जिसके कारण यह लोगों की पसंद बन रहा है।

जानिए क्या कहते हैं स्किन एक्सपर्ट्स

स्किन एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह फेस रैप चेहरे को कुछ वक्त के लिए शेप में ला सकता है। साथ ही ब्लड सर्कुलेशन बढ़ा कर स्किन पर ग्लो और थोड़ी इलास्टिसिटी भी आ सकती है। लेकिन इसका असर हमेशा नहीं रहेगा। ना ही ये चेहरे के फैट को घटाता है। बस यह आपके चेहरे को कुछ समय के लिए पतला और ग्लोइंग दिखा सकता है।

नुकसान की भी आशंका

फेस रैप को पहनने के कुछ नुकसान भी हैं। जैसे इसके ज्यादा इस्तेमाल से स्किन में घुटन या जलन हो सकती है। पिंपल, एलर्जी, रेडनेस और रैशेज की समस्या भी होने का डर है। सेंसिटिव स्किन वालों को इसे यूज करने से पहले स्पेशलिस्ट की सलाह जरूर लेनी चाहिए। ऐसे में साफ है कि आप टेंपरेरी असर के लिए ही इसका उपयोग कर सकते हैं।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...