टीवी क्वीन एकता कपूर को मिला एमी डायरेक्टोरेट अवार्ड: Ekta Received Emmy Award
Ekta Received Emmy Award

Ekta Received Emmy Award: एकता कपूर के लिए साल 2023 बेहद खूबसूरत और लकी साबित हो रहा है। टीवी क्वीन एकता कपूर को न्यूयॉर्क में बेस्ट एमी डायरेक्टोरेट अवार्ड से नवाजा जाएगा। हाल ही में इसकी घोषणा की गई है। यह अवॉर्ड पानी वाली वह पहली भारतीय महिला डायरेक्टर हैं। इस अवॉर्ड के बारे में एकता कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी भावनाओं को व्यक्त किया है और लिखा है कि यह सम्मान पाकर मैं बहुत खुश हूं। इस अवॉर्ड की मेरे दिल में एक खास जगह है। ग्लोबली अपने देश को रिप्रेजेंट करना शब्दों के बयां के बाहर की बात है। टेलीविजन पर मैं महिलाओं की कहानियों को गढ़ने में कामयाब रही। यह अवॉर्ड मुझे और आगे बढ़ने की हिम्मत देगा।

न्यूयॉर्क में दिया जाएगा अवॉर्ड

एकता कपूर का यह अवॉर्ड हम सभी भारतीयों के लिए एक गौरव का क्षण है। उन्हें यह अवॉर्ड न्यूयॉर्क में 20 नवंबर को दिया जाएगा। इंडियन टेलिविजन इंडस्ट्री में उनके योगदान और बालाजी टेलीफिल्मस को स्थापित करने के लिए उन्हें यह योगदान दिया जाएगा। आपको बता दें कि कई सालों से एकता कपूर टेलीविजन इंडस्ट्री पर राज कर रही हैं। यह उनका हुनर है कि उन्होंने बहुत से टीवी कलाकारों का करियर शेप कर उन्हें टॉप पर पहुंचाया है। उनका प्रोडक्शन हाउस बालाजी टेलीफिल्मस साल 1994 में शुरु हुआ था। इसकी शुरुआत इनके माता-पिता ने की थी। आज इस प्रोडक्शन हाउस में उनके पिता प्रोड्यूयसर हैं और मां शोभा मीडिया एग्जिक्यूटिव हैं।

हकदार हैं एकता

इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ टेलीविजन आर्टस एंड साइंसेज के सीईओ ब्रूस एल पैस्रेर ने इस अवॉर्ड के बारे में जानकारी देते हुए एकता कपूर को उनके कामों के लिए एप्रिशिएट किया और कहा कि उन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस के जरिए लाखों लोगों का मनोरंजन किया है। उनके सीरीयल्स साउथ एशिया में बहुत पॉपुलर हैं। वह सच में इस अवॉर्ड की हकदार हैं।