Divyanka Tripathi Home: टीवी की दुनिया से शुरुआत करने वाली दिव्यांका त्रिपाठी को आज हर कोई जानता है। दिव्यांका छोटे पर्दे की सबसे सक्सेसफुल एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जिन्हें टीवी सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ के लिए जाना जाता है। बहुत ही कम समय में दिव्यांका त्रिपाठी ने इंडस्ट्री में कई उपलब्धि हासिल की है। वह काफी लग्जरी लाइफस्टाइल जीना पसंद करती हैं। दिव्यांका त्रिपाठी अपने पति विवेक दहिया के साथ मुंबई के मलाड में स्थित एक आलीशान अपार्टमेंट में रहती हैं।
इस आलीशान घर में रहती हैं दिव्यांका त्रिपाठी
दरअसल, दिव्यांका त्रिपाठी ने साल 2016 में विवेक दहिया के साथ शादी की थी, जिनसे वह ‘ये है मोहब्बतें’ के सेट पर मिली थीं। टीवी की दुनिया की मशहूर जोड़ी दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं, जहां इस जोड़ी को टीवी की दुनिया की सबसे प्यारे कपल के तौर पर देखा जाता है। शादी के बाद दिव्यांका मुंबई में शादी के बाद एक साथ शिफ्ट हो गई थी। एक्ट्रेस कई बार सोशल मीडिया पर अपने घर की तस्वीरों को शेयर करती रहती हैं, तो आज आपको भी दिव्यांका त्रिपाठी के आलीशान घर की झलक दिखाते हैं।
खूबसूरत है घर का इंटीरियर
दिव्यांका त्रिपाठी का लग्जरी हाउस व्हाइट इंटीरियर के साथ एलिगेंट लगता है।

लिविंग रूम को काउचेस, कुछ पेटिंग्स और आर्टिस्टिक चीजों के साथ सिंपल और क्लासी रखा गया है। ये कहना गलत नहीं होगा कि, दिव्यांका का घर वाकई बहुत सुंदर है।
दीवार को बुक शेल्फ में कन्वर्ट किया
दिव्यांका त्रिपाठी को किताबों से प्यार है। ऐसे में उन्होंने अपने लिविंग रूम की एक दीवार को बुक शेल्फ में कन्वर्ट किया है, जो किताबों से भरा हुआ है, जहां वो कई बार किताबे पढ़ते हुए अपनी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं।

वहीं कोरोना काल में एक्ट्रेस अपना काफी समय यहां बिताती हैं, जहां वो मीटिंग और लैपटॉप पर काम करती हैं।
डाइनिंग एरिया को तस्वीरों से सजाया
एक्ट्रेस के घर में एक डाइनिंग एरिया भी है, जहां एक्ट्रेस अपने परिवार के साथ बैठकर डिनर करती हैं। इस डाइनिंग एरिया को तस्वीरों से सजाया गया है वहीं विवेक दहिया इस डाइनिंग एरिया में एक्ट्रेस की खूबसूरत तस्वीरें भी खींचते हैं।
घर में है प्यारा-सा मंदिर
दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने घर के अंदर एक छोटा सा मंदिर भी बनाया है, जहां वो भगवान की पूजा करती हैं।

एक्ट्रेस की ये तस्वीर गणेश उत्सव की है जब उन्होंने अपने घर में गणेश जी की मूर्ति रखी थी।
किचन को दिया मॉडर्न लुक

एक्ट्रेस के किचन को मॉडर्न लुक दिया गया है। ये जोड़ी शुरुआत से ही खाने की शौकीन रही है जिस वजह से इन्होनें घर में अपना किचन बड़ा ही दमदार बनाया है।
इसके अलावा उनका बेडरूम भी काफी स्पेसिस और एलिगेंट है। उन्होंने घर की दीवारों को क्रीम कलर में रखा है।
बालकनी से दिखता ऐसा नजारा
घर में एक खूबसूरत सी बालकनी है। यह बालकनी लिविंग रूम से जुड़ी है, जहां से मुंबई का एक प्यारा नजारा देखने को मिलता है।

बालकनी को भी उन्होंने क्लासी रखा है। इस बालकनी में ग्लास की दिवार बनी हुई है।
