Divya Khossla says Bollywood is a place filled with ‘crocodiles’
Divya Khossla says Bollywood is a place filled with ‘crocodiles’

Summary: दिव्या खोसला ने तलाक के खबरों से किया इनकार

दिव्या खोसला का Reddit AMA सेशन उनकी पर्सनालिटी की ईमानदारी, साहस और सादगी को उजागर करता है। उन्होंने बॉलीवुड असलियत, अपने सिद्धांत, फिल्मी अनुभव और तलाक पर बिना किसी झिझक के खुलकर बात की।

Divya Khosla Denies Divorce: दिव्या खोसला ने AMA सेशन में पति भूषण कुमार के साथ तलाक की चल रही अफवाहों पर खुलकर बात की और बॉलीवुड के माहौल पर भी एक हैरान करने वाला बयान दिया। उनका कहना है कि वह काम के लिए अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं करेंगी, और उनके अनुसार फिल्म इंडस्ट्री ऐसी जगह है जहां चारों तरफ ‘मगरमच्छ’ मौजूद हैं।

हाल ही में दिव्य खोसला ने Reddit पर हुए एक AMA (Ask Me Anything) सेशन रखा, जिसमें उन्होंने न सिर्फ फैंस के सवालों का खुलकर जवाब दिया, बल्कि बॉलीवुड की हकीकत, अपनी सोच और अपने निजी अनुभवों को बड़े सहज अंदाज में शेयर भी किया। एक यूजर ने जब उनसे पूछा कि वह बॉलीवुड के दबाव और टॉक्सिक माहौल के बीच अपनी मानसिक शांति कैसे बनाए रखती हैं, तो दिव्या ने तुरंत जवाब दिया, “मुझे खुद लगता है कि बॉलीवुड एक ऐसी जगह है, जहां चारों तरफ मगरमच्छ हैं और आपको बस हिम्मत करके अपना रास्ता निकालना होता है।”

इसके साथ दिव्या ने एक बेहद शानदार बात भी कही, “सबसे जरूरी है कि इंसान अपने आप से सच्चा रहे। मैं काम के लिए अपनी आत्मा नहीं बेचूंगी। यदि काम मिलता है तो ठीक, नहीं मिलता तो भी ठीक। ऊपर पहुंचकर भी आपका कर्म साफ होना चाहिए।”

जब एक फैन ने दिव्या से पूछा कि कौन सी फिल्म पर काम करके उन्हें सबसे ज्यादा मजा आया, तो दिव्या ने बिना सोचे “सवी” का नाम लिया। उन्होंने बताया कि यूके में -10 डिग्री की कड़कड़ाती ठंड में 42 दिनों तक लगातार शूटिंग करना आसान नहीं था। लेकिन प्रोडक्शन और सेट का अनुशासन और मैनेजमेंट उनके लिए एक यादगार अनुभव बन गया।

Divya Khosla with Husband Bhushan Kumar and Son Ruhaan
Divya Khosla with Husband Bhushan Kumar and Son Ruhaan

सोशल मीडिया के दौर में अफवाहें किसी की भी ज़िंदगी में तूफान ला सकती हैं। एक यूजर ने जब सीधे उनसे पूछा कि क्या आपका तलाक हो गया है तो दिव्या ने बेहद हल्के फुल्के अंदाज में कहा,  “नहीं लेकिन मीडिया तो यही चाहती है”।

दरअसल दिव्या खोसला और भूषण कुमार के तलाक की अफवाहें तब तेज हुईं जब दिव्या ने इंस्टाग्राम पर अपने नाम से ‘कुमार’ सरनेम हटा दिया। यह भी दावा किया गया कि उन्होंने टी सीरीज को अनफॉलो कर दिया है। बाद में एक इंटरव्यू के दौरान दिव्या और भूषण की ओर से जारी बयान में साफ किया गया कि दोनों के बीच तलाक जैसी कोई बात नहीं है, बल्कि दिव्या ने अपना नाम ज्योतिषीय कारणों से बदला है।

दिव्या खोसला ने 2005 में टी सीरीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर भूषण कुमार से शादी की थी। दोनों एक बेटे के माता पिता हैं, जिसका नाम रुहान है। प्रोफेशनल फ्रन्ट पर नजर डालें तो दिव्या हाल ही में थ्रिलर कॉमेडी फिल्म “एक चतुर नार” में नजर आई थीं, जिसमें उनके साथ एक्टर नील नितिन मुकेश ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...