Summary: दिशा पटानी ने गोल्डन ड्रेस में बिखेरा ग्लैमर, स्टाइल देखकर फैंस हो गए फैन
रेड कार्पेट पर दिशा पाटनी ने फिर से अपने ग्लैमरस और स्टाइलिश अवतार से सबका ध्यान खींचा। गोल्डन ऑफ-शोल्डर ड्रेस में उनका यह लुक फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं था और सोशल मीडिया पर इसकी तारीफों की कोई कमी नहीं रही।
Disha Patani Golden Dress: दिशा पाटनी अपनी एक्टिंग से लेकर फैशन तक हर किसी की पसंदीदा हैं। उनके हर लुक में एक अलग ही चार्म और ग्लैमरसनेस होती है, जिसकी ओर लोग अनजाने ही आकर्षित हो जाते हैं। चाहे ऑन-स्क्रीन उनके किरदार हों या रेड कार्पेट पर उनका स्टाइल, दिशा हमेशा सबका ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब रहती हैं। हाल ही में उन्होंने गोल्डन ऑफ-शोल्डर शाइनी ड्रेस पहनी, जिसने उनके स्टाइल को और भी खास बना दिया और सभी की नजरें उन पर टिकी रह गईं। इस ड्रेस के बोल्ड और ग्लैमरस लुक ने दिशा की खूबसूरती को पूरी तरह उभार दिया। आइए जानते हैं कि उनका यह लुक किस तरह का था।
गोल्डन ड्रेस पहन दिशा ने किया सबको फेल

दिशा पटानी ने इस इवेंट में डिजाइनर अर्पिता मेहता का गोल्ड और बेज कलर का स्ट्रैपलेस गाउन पहना, जो उनके कंधों और कर्व्स को परफेक्ट तरीके से हाइलाइट कर रहा था। गाउन का फिटेड सिल्हूट और मॉडर्न कट उनके फिगर को खूबसूरती से शोकेस कर रहा था। वहीं इसकी फ्लोइंग स्टाइल उसे रेड कार्पेट के लिए परफेक्ट बना रही थी। सबसे खास बात थी गाउन पर की गई हैवी कढ़ाई, जिसमें मिरर वर्क, कसाब और कटदाना का शानदार कॉम्बिनेशन था, जो ग्लैमरस टच दे रहा था। दिशा की ये ड्रेस जितनी सुंदर सामने से थी, उतना ही यूनिक डिजाइन इसका बैक साइड से था।हल्के गोल्ड और बेज रंगों का मेल गाउन को क्लासी लुक दे रहा था, जिससे इसकी डिटेल्स और बारीकियां और भी निखर कर सामने आ रही थीं।
मेकअप ने बढ़ाई लुक की खूबसूरती
दिशा का मेकअप सॉफ्ट और ग्लैमरस था, जिसमें उन्होंने अपने चेहरे की नेचुरल खूबसूरती को उभारने के लिए हल्का शिमरी आईशैडो, न्यूड लिपस्टिक और परफेक्ट हाईलाइट इस्तेमाल किया, जबकि ब्लश और कंटूरिंग इतनी बारीकी से की गई थी कि उनका चेहरा कैमरे में भी रिफाइन और फ्रेश दिख रहा था; साथ ही, उन्होंने अपने बालों को मेसी बन में स्टाइल किया, जिसने उनके स्ट्रैपलेस गाउन को और भी परफेक्ट तरीके से शोकेस किया और पूरे लुक को एलिगेंट और मॉडर्न बना दिया।
मिनिमल एक्सेसरीज ने लुटा दिल

जब कपड़े इतने दमदार होंगे तो जूलरी पर ज्यादा एफर्ट डालने की जरूरत ही नहीं पड़ती। तभी तो दिशा ने गले में सिर्फडायमंड चोकर पहने नज़र आई। लेकिन चेहरे को सुदंर बनाने के लिए कानों में डायमंड के छोटे-छोटे इयररिंग्स पहनी नजर आ रही हैं। एक्सेसरीज सादगी और ग्लैमरस का बेस्ट कॉम्बिनेशन थीं। एक्सेसरीज ने उनके लुक को ओवरडोन किए बिना स्टाइलिश और सोफिस्टिकेटेड बनाया।
बहन ने किया प्यारा कॉमेंट
दिशा पाटनी जब भी कोई नई पोस्ट शेयर करती हैं, उनके फैंस कमेंट्स में पीछे नहीं रहते और उनकी हॉटनेस और ग्लैमरस लुक की तारीफों की बौछार कर देते हैं; उनकी लेटेस्ट फोटो पर कुछ फैंस ने उन्हें ‘जहर’ कहा तो कुछ ने ‘ब्यूटीफुल’ लिखकर तारीफ की, वहीं इन कमेंट्स में उनकी बहन खुशबू पाटनी भी पीछे नहीं रही और उन्होंने ‘So Cute Sis’ के साथ हार्ट लगाकर अपनी बहन के लुक की तारीफ की, ये दिखाता है कि खुशबू हमेशा अपनी बहन को प्यार और प्रेज करना नहीं भूलती।
