सुपर से भी ऊपर है आईपीएल स्टार सूर्यकुमार यादव की पत्नी देविशा शेट्टी की वार्डरोब, देखें क्या है खास: Devisha Shetty
Devisha Shetty

Devisha Shetty: इस समय देशभर में आईपीएल 2023 का क्रेज चल रहा है। मुंबई इंडियंस की पहली बार कप्तानी कर रहे सूर्यकुमार यादव हमेशा की तरह इस बार भी पूरे फॉर्म में नजर आ रहे हैं। सूर्यकुमार जितना अपने खेल को लेकर चर्चा में रहते हैं, उतना ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सूर्यकुमार यादव और उनकी पत्नी देविशा की लव स्टोरी काफी अलग है। 

एक छोटी सी लव स्टोरी 

सूर्यकुमार यादव ने 7 जुलाई, 2016 को अपनी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड देविशा शेट्टी से शादी की थी। मुंबई में एक निजी समारोह में यह शादी बहुत ही सादगी से परिवार और करीबी दोस्तों के बीच हुई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार साल 2012 में सूर्यकुमार एक कॉलेज के फंक्शन में गए थे, जहां देविशा का डांस देखकर वे काफी इंप्रेस हो गए। दोनों में दोस्ती हुई, जो धीरे—धीरे प्यार और फिर शादी में बदल गई। 

सादगी है इनकी अदा 

तीस साल की देवीशा एक फैशन दीवा हैं। हालांकि वे ज्यादातर सिंपल ड्रेसेज और नो मेकअप लुक में ही नजर आती हैं। डांस के साथ ही देवीशा को ट्रेवलिंग और कुकिंग का शौक है। देवीशा अक्सर अपनी और सूर्यकुमार की फोटोज अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर देविशा के काफी फॉलोअर्स भी हैं। 

इंडियन आउटफिट की शौकीन

वेस्टर्न के साथ ही देवीशा इंडियन आउटफिट्स पहनने की शौकीन है। वे अकसर फैमिली आउटिंग और मंदिर दर्शन के समय खूबसूरत इंडियन वियर में नजर आती हैं। एक शादी फंक्शन में देवीशा ने लेबल लखीना का ये ब्लैक इंडियन आउटफिट पहना। लॉन्ग स्लीव्स ब्लैक एंड गोल्डन चोली के साथ ब्लैक कलर का लहंगा बेहद खूबसूरत लग रहा था। लहंगे का बड़ा सा गोल्डन बॉर्डर इसे रॉयल लुक दे रहा था। 

नजर आया कूल लुक 

अपनी न्यूजीलैंड ट्रिप पर देवीशा काफी काफी कूल अंदाज में दिखीं। देवीशा ने बहुत ही सिंपल वेस्टर्न आउटफिट इस ट्रिप पर वियर किए। लेकिन उनकी इसी सादगी ने हर बार उनके फैंस को इंप्रेस किया। ट्रिप के दौरान देविशा ने ब्लैक एंड व्हाइट चैक मिडी ड्रेस वियर की। लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने व्हाइट कलर की जैकेट इसपर वियर की। 

पोल्का डॉट मिडी ड्रेस 

देविशा ने अपनी और सूर्यकुमार यादव की यह खूबसूरत सी तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। हर बार की तरह इस बार भी देवीशा बहुत ही एलिगेंट नजर आईं। उन्होंने आउटिंग के लिए व्हाइट एंड ब्लैक पोल्का डॉट मिडी ड्रेस चुनी। इसके साथ मिनिमम मेकअप किया। कंफर्टेबल ब्लैक स्लीपर वियर किए। 

सनशाइन येलो ड्रेस में देविशा

सिडनी ट्रिप पर देविशा ने ब्राइट कलर को अपनी वार्डरोब में शामिल किया। उन्होंने ब्राइट येलो कलर की कॉटन स्कर्ट को मैचिंग क्यूट टॉप के साथ पेयर किया। टॉप की रफल स्लीव्स इसका लुक बढ़ा रही थी। साथ में सनग्लास से देविशा ने अपने लुक को कंप्लीट किया। 

रंगों का सही चुनाव 

देविशा यह अच्छे से जानती हैं कि उन्हें किस समय कौन से रंग का आउटफिट वियर करना है। अपनी केरल ट्रिप के दौरान देविशा काफी ब्राइट कलर में नजर आईं। उन्होंने फूशिया पिंक कलर की शॉर्ट फ्रॉक वियर की। हमेशा की तरह अपना मेकअप बहुत ही सिंपल रखा। 

अलग लुक में देविशा

अपने दुबई ट्रिप पर देविशा कुछ अलग अंदाज में नजर आईं। उन्होंने डार्क पिंक कलर की प्लाजो पैंट के साथ क्रॉप टॉप वियर किया। देविशा का यह आउटफिट काफी सिंपल होते हुए भी ग्लैमरस लुक दे रहा था।