Summary: क्या सिर्फ एक प्यारा संयोग है दुआ और डेजी का एक जैसा दिखना?
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की बेटी दुआ की पहली झलक ने पूरे देश का दिल जीत लिया। वहीं इन्फ्लुएंसर श्रेयाशी गुप्ता द्वारा अपनी बेटी डेज़ी से की गई तुलना ने इंटरनेट पर नई चर्चा छेड़ दी।
Dua Padukone and Daisy: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के फेवरेट कपल्स में से एक हैं। इन दोनों स्टार्स की हर झलक पर लाखों निगाहें टिकी रहती हैं। इस साल दिवाली के मौके पर जब इस कपल ने अपनी बेटी दुआ का चेहरा दुनिया के सामने पहली बार दिखाया, तो सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बौछार आ गई। दीपिका-रणवीर के फैंस ने नन्ही दुआ को ढेर सारा आशीर्वाद और प्यार दिया। लेकिन इसी बीच एक दिलचस्प मोड़ तब आया जब सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रेयशी देबनाथ गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर सबका ध्यान खींच लिया। श्रेयाशी ने एक कोलाज शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपनी बेटी डेजी की तुलना दीपिका-रणवीर की दुआ के साथ की थी।
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने शेयर किया दुआ और डेजी का कोलाज
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रेयशी देबनाथ गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी डेजी की फोटो दीपिका-रणवीर की बेटी दुआ के साथ शेयर करते हुए कहा कि दोनों जुड़वां बहनों की तरह दिखती हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “इतनी मिलती-जुलती कैसे दिख सकती हैं ये दोनों? एक पल को तो मुझे लगा यह मेरी डेजी है! क्या किसी और को भी ये समानता लग रही है?”
क्या कहा यूजर्स ने?
श्रेयशी की इस पोस्ट पर कमेंट्स का सैलाब उमड़ पड़ा। कई यूजर्स ने उनकी बात से सहमति जताई और लिखा कि सच में दोनों बच्चियां काफी हद तक एक जैसी लगती हैं। एक ने लिखा, “मुझे भी ऐसा ही लगा था! जब दीपिका-रणवीर ने तस्वीरें डालीं, तो पहली नजर में दुआ मुझे अपनी भांजी जैसी लगी।” हालांकि, हर कोई इस राय से सहमत नहीं था।
कुछ लोगों ने श्रेयाशी की पोस्ट को “पब्लिसिटी स्टंट” बताते हुए नाराजगी जताई। एक कमेंट में लिखा था, “ध्यान खींचने के लिए ऐसे तुलना करना ठीक नहीं। दोनों बच्चियां अपनी-अपनी तरह से प्यारी हैं, लेकिन एक जैसी नहीं।” वहीं एक और यूजर ने सवाल उठाया कि “क्यों हम हर बार किसी सेलिब्रिटी से अपनी जिंदगी की तुलना करने लगते हैं? क्या आम बच्चों की मासूमियत कम खूबसूरत होती है?” एक अन्य यूजर ने लिखा, “क्यों ? क्यों ? क्यों करते तो ये सब”।
दीपिका और रणवीर की दुआ
दीपिका और रणवीर ने अपनी बेटी दुआ का चेहरा किसी बड़े इवेंट में नहीं, बल्कि दीवाली जैसे शुभ मौके पर दिखाया। उनकी पोस्ट में न कोई दिखावा था, न ही किसी तरह की ग्लैमर ओवरडोज, बस परिवार की सादगी और खुशी झलक रही थी। दीपिका जहां रेड कलर की अनारकली में नजर आईं, वहीं दुआ ने भी रेड कलर का अंगरखा कुर्ता सेट पहना था। रणवीर ने बेज कलर का कुर्ता पायजामा और मैचिंग जैकेट पहना था।
दीपिका-रणवीर की दुआ को मिला खूब सारा प्यार
दुआ की फोटो को पोस्ट करते हुई दीपिका और रणवीर के फैंस के कमेन्ट्स की बाढ़ आ गई थी। एक फैन ने दुआ की तुलना पार्ले जी वाली बच्ची से करते हुए लिखा, “आखिरकार मिल ही गई पार्ले-जी क्यूटी”। एक अन्य ने लिखा, इतना प्यारा, मुझे लगा कि यह AI है”। एक और यूजर ने भी कुछ ऐसा ही लिखा, “क्या मैं अकेला हूं जिसे अन्य अकाउंट्स पर पहली बार देखने के बाद लगा कि यह AI द्वारा बनाया गया है?”
