Bollywood Actress Fashion: भारत या पूरी दुनिया के लोगों की बात करें तो हम एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े फैशन और स्टाइल को फॉलो करना पसंद करते हैं। वो क्या खाते हैं? अपनी स्किन को खूबसूरत बनाने के लिए वो क्या करते हैं? सिर्फ फिल्मों में ही नहीं वो अपनी असल जिंदगी में कैसे रहते हैं इसकी बारे में जानने की हमें बहुत उत्सुकता रहती है। आज के दौर में देखा जाए तो सेलिब्रेटीज भी स्टाइल और फैशन के साथ कंर्फ्ट को तरजीह देने लगे हैं। इस आर्टीकल में हम आपके साथ बॉलीवुड की उन 6 अभिनेत्रियों के बारे में चर्चा करेंगे जो कंर्फ्ट के साथ फैशन को भी साथ लेकर चलती हैं। आइए जानते हैं उन एक्ट्रेस के बारे में-
आलिया भट्ट
क्यूट सी आलिया जानती हैं कि सिंपल होने के बावजूद स्टाइल में कैसे रहना है। आलिया की इमेज की बात करें तो वह एक स्टाइल आइकन के तौर पर जानी जाती हैं। लेकिन उनके स्टाइल की एक खास बात है कि आप उसे आसानी से कैरी और कॉपी कर सकते हैं। उनकी ड्रेस के साथ उनका हैंडबैग उनके स्टाइल को इंहास करता नजर आता है। अक्सर वो नो मेकअप लुक में स्पॉट होती हैं। आलिया के चेहरे की इनोसेंस और उनकी स्माइल उन्हें बहुत खूबसूरत बनाती है।
श्रद्धा कपूर
श्रृद्धा कपूर वो एक्टर हैं जिनकी छवि द गर्ल नेक्स्ट डोर की है। लेकिन हां सिंपल लुक को एलिगेंट कैसे दिखाना है यह आप उनसे सीख सकते हैं। उनकी एयरपोर्ट लुक की बात करें तो वह नॉर्मल चिकनकारी के कुर्तो में भी स्टाइलिश लगती हैं। उनका सिंपल लुक उनका यूएसपी बन गया है। उनका फैशन गेम सबसे अलग है। अक्सर वह चिकनकारी और लखनवी टॉप पहने नजर आती हैं। उनका यह देसी लुक उनके फैंस को खासा पसंद है। एक्सपेरिमेंट करने से भी वो नहीं घबरातीं उन्होंने इन दिनों अपने बालों को शॉर्ट करवाया और उसमें वह बहुत अच्छी लग रही हैं।
विद्या बालन
विद्या बालन इंडस्ट्री की वो अदाकारा है जो अपने पैरामीटी खुद तय करती हैं। उन्हें साड़ी पहनना बहुत पसंद है। वो मन का पहनती हैं और खुश रहती हैं। बिना इस बात की परवाह किए कि उनका बॉडी वैट क्या है। वो इंडस्ट्री में एक खास पहचान बनाने आई थीं और यह पहचान वो बना चुकी हैं। उनके वैट और लुक से ज्यादा उनके काम की चर्चा होती है। उनका हेयर स्टाइल, मेकअप और साड़ी पहनने का अंदाज बहुत सिंपल है।
दीपिका पादुकोण
दीपिक ने अपने आप को ग्लोबल फैशन आइकन के तौर पर स्थापित किया है। वो कई बार बहुत ही शीक फैशन स्टाइल करती है लेकिन उसमें सहज रहती हैं। वो इंटरनेशनल फैशन को भी अपने अनुसार सैट करना जानती हैं। यही वजह हे कि वह वह पूरे देश के लिए एक आइकन और प्रेरणा हैं। वो जो भी कैरी करती हैं वह एक ट्रेंडसेटर बन जाता है। उनका कैजुअल लुक भी स्टाइल लिए हुए होता है। ट्रैव करने के दौरान आप उन्हें स्पोर्ट्स शूज में देख सकते हैं।
कैटरीना कैफ
खूबसूरती और फैशन के मामले में कैट का कोई मुकाबला नहीं है। वह जो भी पहनती हैं उसमें एलगेंस, ग्रेस और ब्यूटी का समावेश होता है। कैट को ब्राइट पेसटल कलर पसंद आते हैं। वो डेनिम के साथ इसे टीमअप करती नजर आती हैं। शॉर्ट ड्रेसेज को किस तरह और कंर्फ्ट के साथ पहना जाए यह आप कैट से सीख सकते हैं। अपने हर लुक में वो अपने कंर्फ्ट को तरजीह देती हैं।
करीना कपूर खान
फैशन और कंर्फ्ट की बात अगर हो तो इस लिस्ट में आप करीना कपूर खान को नकार नहीं सकते। उनकी वेकेशंस की पिक्चर हों या फैमिली के साथ कहीं आउटिंग वह कंफ्र्टेबल ड्रेसिंग करना पसंद करती हैं। ऐसे मौकों पर वो बालों को भी मैसी बन के तौर पर स्टाइल करती हैं। लेकिन करीना का स्टाइल स्टेटमेंट होते हैं उनके गॉगल्स जिस अदा से वो इसे पहनती है वो स्टाइल बता देता है कि बॉलीवुड की डीवा की बात हो तो करीना से बाजी कोई नहीं मार सकता। बेबो के सिंपल स्टाइल में एलिगेंस है। वो इसे सही ढंग से कैरी करना जानती हैं।
