colors new show 'Mannat'

Colors New Show ‘Mannat’ : टीवी जगत की जानी मानी एक्ट्रेस आयशा सिंह जल्‍द ही कलर्स के नए शो ‘मन्‍नत’ में नजर आने वाली हैं। ‘गुम है किसी के प्‍यार में’ शो के जरिए आयशा दर्शकों के दिलों में जगह बना चुकी हैं। उस शो के बाद फैंस आयशा सिंह को फिर से टीवी स्‍क्रीन पर देखना चाहते हैं। अब उनका इंतजार खत्‍म होने वाला है। इस बार शो में वे अपने सपने पूरा करने और पहचान बनाने के लिए जद्दोजहद करती नजर आएंगी। एक्ट्रेस का नया शो ‘मन्नत’ जल्‍द ही कलर्स पर रिलीज होने वाला है।

मां की हकीकत से अनजान क्‍या मन्‍नत पूरे कर पाएगी सपने

साल 2025 में टीवी जगत में कई शोज टीआरपी में जगह बनाने को तैयार हैं। इसी क्रम में कलर्स के शो मन्नत की एंट्री होने वाली है। आयशा सिंह की पहले से ही अच्‍छी खासी फैन फॉलोईंग है। ‘मन्‍नत’ के प्रोमो के बाद से उनके शो की चर्चा हो रही है। इस शो में सपनों और अपनो के बीच मन्‍नत की कहानी दिखाई जाने वाली है।
प्रोमो में देखने को मिल रहा है कि मन्‍नत बनी आयशा सिंह का एक बड़े रेस्टोरेंट में शेफ बनने का सपना है। उसके रेस्‍टोरेंट में पहले दिन ही सपनों की डगर कठिन बनती नजर आती है। मन्नत पूरी शिद्दत से खाना तैयार करती है। लेकिन रेस्‍टोरेंट की मालकिन एश्‍वर्या उसे हैसियत और क्‍लस का ज्ञान देती है।
कहानी में सबसे बड़ा ट्विस्‍ट है कि एश्‍वर्या ही मन्‍नत की मां है। उसने मन्‍नत को जन्‍म के बाद अपनी बेटी को घाट किनारे छोड़ दिया था। सच्‍चाई से अंजान माँ-बेटी एक दूजे से नफरत का रिश्‍ता बना रही हैं। मां-बेटी की ये दिलचस्‍प कहानी दर्शकों का पसंद आएगी या नहीं ये जल्‍द ही देखने को मिलने वाला है।

शो की वजह से बिग बॉस का समय बदला

आपको बता दें कलर्स अपने नए शो मन्‍नत के लिए ‘बिग बॉस’ के प्रसारण समय में बदलाव करने जा रहा है। बिग बॉस जो लगभग आखिरी पडाव पर पहुंचने वाला है। जिसे दर्शक किसी भी समय देखने के लिए तैयार हो जाएंगे। शायद इसी वजह से मन्‍नत शो को बिग बॉस के पहले प्रसारित करने का फैसला लिया है। जिससे बिग बॉस के पहले इस सीरियल को भी दर्शकों का साथ मिल जाएगा और टीआरपी भी बढेगी। अब बिग बॉस 10:30 बजे प्रसारित होगा।

इस दिन से देखें ‘मन्‍नत’ की कहानी

आयशा सिंह के शो का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ‘मन्‍नत’ में उनके साथ
लम्‍बे समय के बाद मोना नजर आ रही है। आयशा के साथ शो में अदनान ए खान लीड रोल में नजर आएंगे। ये शो 6 जनवरी से कलर्स पर रात 10 बजे प्रसारित होगा। तो आयशा के फैंस उनके नए शो के लिए तैयार रहिए जल्‍द ही वे मन्‍नत बन आपके घरों में आने वाली हैं।

निशा सिंह एक पत्रकार और लेखक हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर जिलेमें हुआ। दिल्‍ली और जयपुर में सीएनबीसी, टाइस ऑफ इंडिया और दैनिक भास्‍कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्‍थानों के साथ काम करने के साथ-साथ लिखने के शौक को हमेशा जिंदा...