चंद्रयान-3 कब होगा लॉन्च, जानें और कैसे देखें ऑनलाइन: Chandrayaan-3 Launch
Chandrayaan-3 Launches

Chandrayaan-3 Launch: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के चंद्रमा मिशन का लक्ष्य चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास ऊंचे इलाकों में एक लैंडर और एक रोवर को स्थापित करना है। इसके साथ ही उनका लक्ष्य एंड-टू-एंड लैंडिंग और रोविंग क्षमताओं का प्रदर्शन करना है।

चंद्रयान-2 का अगला मिशन चंद्रयान-3, शुक्रवार, 14 जुलाई, 2023 को लॉन्च होने के लिए तैयार है। (LVM3), जिसे जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल मार्क III भी कहा जाता है, शुक्रवार को भारतीय समयानुसार दोपहर 2:45 बजे चंद्रयान-3 लॉन्च करेगा।

चंद्रयान-2 से लिया सबक

चंद्रयान-3 में एक लैंडर, एक रोवर और एक प्रोपल्शन मॉड्यूल शामिल किए गए हैं। आपको बता दें कि इसका वजन 3,900 किलोग्राम है। इसका भी रोवर चंद्रयान-2 के विक्रम रोवर के समान है, लेकिन इस बात सुरक्षित लैंडिंग करने के लिए इसमें कई तरह के सुधार किए गए हैं। 

यह भी देखें-गूगल डूडल ने भारत के प्रमुख स्ट्रीट फूड पानी पुरी को किया सेलिब्रेट: Google Doodle Today

चंद्रयान-3: कब और कैसे ऑनलाइन देखें

LVM3-M4 और चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान की वाहन असेंबली पर इलेक्ट्रॉनिक टेस्ट पूरा हो चुका है। जो लोग सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में लॉन्च व्यू गैलरी से लॉन्च को लाइव देखने की चाहत रखते हैं, वे ivg.shar.gov.in/ पर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। जो लोग लाइवस्ट्रीम ऑनलाइन देखना चाहते हैं वे इसरो के आधिकारिक यूट्यूब चैनल या दूरदर्शन पर वास्तविक समय में लॉन्च देख सकते हैं।