ऐसी होती है फिल्मी सितारों की होली

बॉलीवुड में ऐसे कई सितारे हैं, जो होली धूमधाम से मनाते हैं। इनकी होली की फोटोस कई बार मीडिया के सामने भी आ चुकी है, जिसमें देखा जा सकता है कि ये त्यौहार को कितना इंजॉय करते हैं।

Celebs Holi Party: होली की ढेर सारी मस्ती, रंग गुलाल और जबरदस्त सेलिब्रेशन, हर जगह नज़र आती है। हमारे बॉलीवुड सेलेब्स भी इससे अछूते नहीं है। वैसे भी बॉलीवुड सेलेब्स की होली हमेशा चर्चा में रहती है। बॉलीवुड में ऐसे कई सितारे हैं, जो होली धूमधाम से मनाते हैं। इनकी होली की फोटोज़ कई बार मीडिया के सामने भी आ चुकी है, जिसमें देखा जा सकता है कि ये त्यौहार को कितना इंजॉय करते हैं। आज हम आपको ऐसे ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ के बारे में बताने वाले हैं, जो पार्टी ऑर्गेनाइज़ करके होली का त्योहार मनाते हैं।

Celebs Holi Party: शाहरुख खान और गौरी खान

Celebs Holi
SRK’s Holi

शाहरुख खान ने जब इंडस्ट्री में कदम रखा था, तब से वह होली की पार्टी होस्ट किया करते थे। शाहरुख और गौरी की होली पार्टी काफी मशहूर थी, जिसमें कई बड़े सेलिब्रिटीज़ शिरकत करते थे। हालांकि, कोरोना के बाद से उन्होंने पार्टी ऑर्गेनाइज़ करना बंद कर दिया।

यह भी देखे-सेलिब्रिटीज जिनकी होली पार्टी बी टाउन में भर देती है रंग

करीना कपूर

Celebs Holi Party
Celebs holi-Kareena Kapoor

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर को होली काफी पसंद है। उन्होंने पिछले साल भी अपने घर पर फैमिली और फ्रेंड्स के लिए होली पार्टी रखी थी, जिसमें उनके बच्चों ने खूब धमाल मचाया था। सोशल मीडिया पर तैमूर अली खान की वीडियो भी वायरल हुई थी। आप देख सकते हैं कि किस तरह से तस्वीरों में तैमूर और सोहा की बेटी इनाया मस्ती कर रहे हैं।

जावेद अख्तर और शबाना आजमी

Celebs Holi Ideas
Javed akhtar and Shabana azmi

जावेद अख्तर और शबाना आजमी के घर पर कई सालों से होली पार्टी हो रही है, जिसमें बॉलीवुड का हर बड़ा सुपरस्टार शामिल होता है। आप इसे एक रिवाज कह सकते हैं, जो शबाना आजमी के पिता स्वर्गीय कैफी आजमी ने शुरू की थी। कैफ़ी ही वो व्यक्ति थे, जिन्होंने अपने घर पर होली मनाना शुरू किया था और उनकी इस परंपरा को बेटी शबाना ने भी आगे जारी रखा हैं।

राज कपूर

Holi Party
Raj Kapoor

स्वर्गीय राज कपूर जब जीवित थे, तो उनके आरके स्टूडियोज में होली पार्टी होती थी, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के तमाम लोग शामिल होते थे। यह पार्टी कपूर परिवार की तरफ से होस्ट की जाती थी। जिसमें खूब मस्ती होती थी। इसकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। हालांकि, अब भी आर के स्टूडियो में पार्टी होती है और सितारे शामिल होते हैं।

अमिताभ बच्चन

Holi Party 2023
Amitabh Bachchan

बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन के घर दिवाली पार्टी जितनी मशहूर है, उतनी ही मशहूर होली पार्टी भी है। बिग बी के घर जब भी होली पार्टी होती है, वहां टीवी से लेकर बॉलीवुड के तमाम स्टार्स पहुंच जाते हैं।

रणवीर सिंह

Holi 2023
Ranveer Singh

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को होली काफी पसंद है, जिस वजह से जब भी बॉलीवुड में कोई होली पार्टी होती है, तो रणवीर वहां जाकर चार चांद लगा देते हैं। सोशल मीडिया पर आपको ऐसे कई वीडियोस और फोटोज़ मिलेंगे, जिसमें आप देख सकते हैं कि रणवीर होली पार्टी में कितनी मस्ती करते हैं।

प्रियंका चोपड़ा

Celebs Holi Parties
Celebs Holi-Priyanka Chopra

बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा अपने कॉमिक अंदाज के लिए काफी फेमस है। इसके साथ ही वो हर त्यौहार पर पार्टी भी पोस्ट करती है। इसी तरह उन्होंने कई बार होली पार्टी भी ऑर्गेनाइज़ की है, जिसमें सितारे आकर खूब मस्ती करते हैं। प्रियंका को खुद भी होली काफी पसंद है। पिछली बार उन्होंने अपने पति के परिवार के साथ अमेरिका में होली सेलिब्रेट की थी।

बॉलीवुड सितारे त्योहारों में मस्ती करना बखूबी जानते हैं, लेकिन कुछ ऐसे सितारे भी है, जो होली नहीं मनाते हैं। फिर भी वो हर एक होली पार्टीज़ में पहुंच जाते हैं।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...