Vrushika Engagement
Vrushika Engagement

Vrushika Engagement: ‘इश्कबाज’ फेम वृशिका मेहता जल्दी ही टोरंटो में रहने वाले बॉयफ्रेंड सौरभ घेडिया से शादी करने वाली हैं। लेकिन उससे पहले उन्होंने सगाई की और अपनी सगाई की बेहद खूबसूरत तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की हैं। 

कौन हैं वृशिका मेहता

वृशिका मेहता ने सीरियल ‘दिल दोस्ती डांस’ से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसमें उनका रोल शैरॉन राय प्रकाश का था। इसके बाद वृशिका मेहता ने ‘ये तेरी गलियां’, ‘इश्कबाज’ और ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में भी काम किया। 

18 दिसंबर 2022 को वृशिका मेहता ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट कीं और अपने फैंस को बताया कि टोरंटो में रहने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर सौरभ घेडिया के साथ उनकी सगाई हो गई है। 

सगाई की खूबसूरत तस्वीरें 

Vrushika Engagement News
Vrushika Mehta and Saurabh Ghedia

वृशिका मेहता और सौरभ घेडिया की बेहद खूबसूरत सगाई की तस्वीरें कुछ ही देर में वायरल हो गईं। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि वृशिका ने पाउडर ब्लू कलर का खूबसूरत लहंगा पहना था, जिस पर हेवी सिल्वर थ्रेड वर्क था। लहंगे पर महल और फूल के डिजाइन बने हुए थे। इसके साथ उन्होंने शीयर दुपट्टा लिया था। 

वृशिका के लहंगे के साथ पहनी गई चोली भी बहुत डिफरेंट थी। यह एक फुल स्लीव चोली थी, जिसकी नेक लाइन और पैटर्न बेहद खूबसूरत था। उन्होंने डायमंड जूलरी पहनी थी और अपने बाल खुले रखे थे। उनके मंगेतर सौरभ ने इसी शेड की शेरवानी पहनी थी। 

कब है वृशिका मेहता की शादी 

हाल ही में दिए गए के इंटरव्यू में वृशिका ने बताया कि वह 2023 में शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। सिर्फ यही नहीं, वृशिका ने यह भी बताया कि हो सकता है कि वह शादी के बाद टोरंटो शिफ्ट हो जाएं, हालांकि इस बारे में अभी कुछ भी कन्फर्म नहीं है। अगले साल की शादी को लेकर अभी तक डेट्स फाइनल नहीं हुए हैं। 

वृशिका मेहता ने अपने मंगेतर के बारे में भी बात की और कहा कि उन्हें पता नहीं था कि सौरभ इतना अच्छा डांस भी करते हैं। लेकिन सगाई पर उन्होंने बहुत अच्छा डांस किया। यदि बात वृशिका की सगाई की हो, तो वृशिका मेहता और सौरभ घेडिया की सगाई 11 दिसंबर को एक इंटिमेट सेरेमनी में हुई।