Tamannaah Controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। कभी अपनी फिल्मों को लेकर, तो कभी अपनी लव लाइफ को लेकर। लेकिन इस बार वह एक अलग वजह से लाइमलाइट में आई हैं। दरअसल, कर्नाटक सरकार ने तमन्ना भाटिया को ‘मैसूर सैंडल शॉप’ का ब्रांड एंबेसडर सिलेक्ट किया है। इस दो साल के कॉन्ट्रैक्ट के लिए उन्हें 6.20 करोड़ रुपए की रकम दी गई है। हालांकि, इस फैसले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कई लोगों का मानना है कि इस फेमस कन्नड़ ब्रांड के एड के लिए किसी स्थानीय यानी कन्नड़ एक्ट्रेस को चुना जाना चाहिए था, न कि किसी बॉलीवुड अभिनेत्री को। इसको लेकर सोशल मीडिया पर भी जमकर चर्चा हो रही है। आइए जानते हैं इस बारे में।

एक रिपोर्ट के अनुसार, मैसूर सैंडल सोप 1916 से बन रहा है। मैसूर के राजा कृष्ण राजा वाडियार IV ने 1900 की शुरुआत में बेंगलुरु में एक सरकारी साबुन फैक्ट्री शुरू की थी। कर्नाटक सोप्स एंड डिटर्जेंट्स लिमिटेड (KSDL) इसे बनाती है। यह साबुन कर्नाटक के कल्चर में खास जगह रखता है। इसी वजह से जब से तमन्ना भाटिया को ब्रांड एंबेसेडर बनाने की बात हो हुई है तब से फैंस सोशल मीडिया पर जमकर कर्नाटक सरकार के फैसले को ट्रोल कर रहे हैं।

इंटरनेट पर जैसे ही यह खबर फैली, X पर लोगों ने सवाल उठाए कि सरकार ने इस एड के लिए कन्नड़ एक्ट्रेस को क्यों नहीं चुना। एक यूजर ने पूछा, ‘कई कन्नड़ अभिनेत्रियां थीं, फिर आउटसाइडर को क्यों चुना?’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘हमारी अपनी रुक्मिणी वसंत क्यों नहीं?’ दूसरे व्यक्ति ने पूछा, ‘प्रणिता क्यों नहीं? घरेलू इमेज और कन्नड़ लैंग्वेज की समझ की वजह से वह तेलुगु राज्यों और तमिलनाडु में भी मशहूर हैं।’  हालांकि, कॉमर्स एंड और इंडस्ट्री मिनिस्टर एमबी पाटिल ने सरकार के फैसले का बचाव किया है और एक स्टेटमेंट जारी किया है।

इस पूरे कंट्रोवर्सी पर मंत्री ने बताया कि ने अपने X अकाउंट पर लिखा, ‘KSDL का कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में गहरा सम्मान और आदर है। कुछ कन्नड़ फिल्में बॉलीवुड फिल्मों को भी टक्कर दे रही हैं। मैसूर सैंडल का कर्नाटक में बहुत अच्छा ब्रांड रिकॉल है, जिसे और मजबूत किया जाएगा। हालांकि, मैसूर सैंडल का मकसद कर्नाटक के बाहर के बाजारों में भी इंट्री करना है। कर्नाटक का गर्व भी देश का गहना है, इसलिए यह PSU बोर्ड का निर्णय है।’ वहीं, मंत्री ने तमन्ना को चुनने की वजह बताते हुए कहा, ‘ब्रांड एंबेसडर चुनने के लिए बहुत सोच-विचार की जरूरत पड़ती है। ऐसे किसी चेहरे को चुरा जाना चाहिए, जो दर्शकों के बीच अच्छा तालमेल बैठा सके।’

आपको बता दे तमन्ना भाटिया न सिर्फ साउथ बल्कि अब बॉलीवुड इंडस्ट्री का भी बहुत बड़ा नाम बन चुकी है। वह कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकी है और अगर उनकी आखिरी फिल्म की बात करें तो उन्हें फिल्म ओडेला 2 में देखा गया था। वहीं उनकी अपकमिंग फिल्म की बात करें, तो वो जल्द ही फिल्म जेलर 2, स्त्री 3, अरनमनई 5, डेयरिंग पार्टनर्स, जैसी फिल्मों से जलवा बिखेरने वाली हैं।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...