पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म ‘किसी का भाई, किसी की जान’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली पलक तिवारी इन दिनों चर्चा में हैं। एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक फैशन और स्टाइल के मामले में उनसे भी कई कदम आगे है। 22 साल की पलक का स्टाइलिश अंदाज, ग्लैमरस आउटफिट्स उनके लुक्स में चार चांद लगा देते हैं। ट्रेवल की शौकीन इस ब्यूटिफुल एक्ट्रेस का समर हॉलिडे स्टाइल काफी कूल है। अगर आप भी हॉलिडे प्लान कर रही हैं तो पलक को फॉलो करना न भूलें।

कंफर्ट फैशन जरूरी

हॉलिडे पर जा रही हैं तो कंफर्ट फैशन पर जरूर ध्यान दें। पलक तिवारी का यह लुक आपके लिए बेस्ट है। डार्क फ्रंट प्लेटेड पैंट के साथ पलक ने बहुत ही खूबसूरत कॉन्ट्रास्ट वन शोल्डर क्रॉप टॉप वियर किया। नए ट्रेंड को फॉलो करते हुए उन्होंने हाथों में गोल्डन ब्रेसलेट वियर किए। पलक का डेवी मेकअप लुक उन्हें सुपर कूल बना रहा था। आप समर हॉलिडे पर जा रही हैं तो पलक की तरह आप भी यह कूल स्टाइल अपनाएं।

डेनिम टॉप विद कार्गो

कार्गो पैंट का फैशन एक बार फिर से लौट आया है। कार्गो पैंट्स को साल 2023 का ट्रेंड बताया जा रहा है। यह पहनने में काफी कंफर्टेबल होती हैं। यही कारण है कि यह समर हॉलिडे के लिए परफेक्ट है। अगर आप भी इन पैंट्स को कुछ डिफरेंट स्टाइल में वियर करना चाहती हैं तो पलक की तरह इसे एक हॉल्टर नेक डेनिम टाइट टॉप से पेयर करें। कूल एक्सेसरीज के साथ अपने लुक को कंप्लीट करें। हाथों में कुछ गोल्डन बैंगल्स, गले में एक मोटी सी गोल्डन कूल चेन, कानों में स्टेटमेंट इयररिंग से अपने लुक को कंप्लीट करें। अपने मेकअप पर ध्यान देना बिल्कुल ना भूलें। गालों और नोज को हाईलाइट कर न्यूड लिपस्टिक शेड से अपने लुक को और भी ब्यूटीफुल बनाएं।

वेस्ट कोट विद हाई वेस्ट डेनिम

हाई वेस्ट डेनिम इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं। यह ना सिर्फ स्टाइलिश लगती है बल्कि इन्हें पहनने से आपकी हाइट भी ज्यादा लगती है। ऐसे में यह एक बेहतर समर आउटफिट के लिए परफेक्ट च्वाइस है। अलग लुक देने के लिए आप भी पलक की तरह वेस्ट कोट स्टाइल का टॉप वियर कर सकती हैं। वेस्ट कोट-डेनिम का यह कॉम्बिनेशन आपको काफी स्टाइलिश लुक देगा।

समर कूल टॉप बदल देगा लुक

हॉलिडे वियर के रूप में डेनिम जींस को हमेशा से ही सबसे कंफर्टेबल माना गया है। अगर आप जींस के साथ स्टाइलिश टॉप को वियर करती हैं तो आपका लुक शानदार आएगा। जैसा कि पलक ने अपने इस लुक के साथ किया है। पलक ने सिंपल हाई वेस्ट डेनिम जींस को एक बहुत ही स्टाइलिश व्हाइट कलर के नूडल स्ट्रेप टॉप के साथ वियर किया। टॉप पर बने पिंक और ग्रीन कलर के चैक्स इसे और भी खूबसूरत बना रहे थे। अगर आप भी हॉलिडे पर वह ग्लैमरस लुक चाहती हैं तो पलक का यह आउटफिट फॉलो कर सकती हैं।

स्कर्ट ड्रेस में आप दिखेंगी स्मार्ट

हॉलिडे ट्रिप पर अपने साथ एक स्कर्ट ड्रेस कैरी करना कभी ना भूलें। यह दिखने में काफी स्टाइलिश लगती है और आपको कंफर्ट भी देगी। पलक का यह हॉलिडे लुक हर किसी गर्ल के लिए बेस्ट है। अगर आप न्यूली मैरिड हैं तो ऐसी ड्रेस में आपकी पिक्चर्स शानदार आएंगी। पलक ने ऑरेंज टाइट फिटिंग शॉर्ट स्कर्ट के साथ प्रिंटेड ब्रॉलेट लॉन्ग टॉप पहना है। साथ में लगाई जूट हैट पलक को हॉलिडे लुक दे रही है। ग्लैमरस ड्रेस के साथ हैट का कॉम्बिनेशन कमाल का लगता है।

ऑफ व्हाइट देगा सुकून

व्हाइट और ऑफ व्हाइट कलर हमेशा आंखों को सुकून देते हैं। वैसे भी समर में व्हाइट आपको कूल दिखाता है और कंफर्टेबल भी लगता है। हालांकि ये जरूरी नहीं है कि कंफर्टेबल ड्रेस हमेशा बोरिंग ही हो। आप पलक को फॉलो कर सकती हैं। उन्होंने ऑफ व्हाइट कलर की कार्गो पैंट के साथ मैचिंग ऑफ शोल्डर टॉप कैरी किया। साथ में लिया गया स्लिंग बैग पलक के हॉलिडे लुक को कंप्लीट कर रहा था।

डेनिम स्कर्ट है सुपर कूल

डेनिम स्कर्ट का ग्लैमर कभी कम नहीं होता। ये हमेशा ही आपको सुपर कूल दिखाती है। खास बात ये है कि इसके साथ किसी भी कलर और टाइप का टॉप वियर किया जा सकता है। पलक ने भी स्टाइलिश दिखने के लिए डेनिम स्कर्ट को चुना। दुबई ट्रिप पर पलक ने डेनिम स्कर्ट के साथ स्काई ब्लू कलर का कूल टॉप वियर किया। न्यूड मेकअप से उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया। आप भी हॉलिडे पर स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो डेनिम स्कर्ट जरूर साथ लेकर जाएं।

बॉडीकॉन ड्रेस है बेस्ट

हॉलिडे पर स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो बॉडीकॉन ड्रेस को अपने साथ ले जाना ना भूलें। इन दिनों बॉडीकॉन ड्रेस काफी ट्रेंडिंग भी है। सुपर कंफर्टेबल होने के साथ ही यह आपको हॉट लुक देती है। पलक की तरह आप भी किसी भी डार्क कलर की बॉडीकॉन ड्रेस अपने हॉलिडे वार्डरोब में शामिल कर सकती हैं। इसके साथ न्यूड मेकअप आपको नेचुरल लुक देगा।

बटरफ्लाई टॉप से दिखें गॉर्जियस

हॉलिडे पर जाने का मतलब सिर्फ दिन में घूमना नहीं है बल्कि उस शहर की नाइट लाइफ को एंजॉय करना भी है। अगर आप भी हॉलिडे पर एक डिस्को नाइट या फिर डांस पार्टी में जा रही हैं तो पलक का यह लुक फॉलो करना आपके लिए काफी अच्छा ऑप्शन है। पलक ने बटरफ्लाई टॉप के साथ नियॉन ग्रीन कलर की पैंट वियर की। मल्टी कलर सीक्वेंस वर्क के बटरफ्लाई टॉप का गॉर्जियस लुक आपको पार्टी का अट्रैक्शन बना देगा। बटरफ्लाई पैटर्न टॉप भी इन दिनों ट्रेंडिंग हैं। हॉलिडे पर इस टाइप का एक बोल्ड टॉप अपने साथ जरूर कैरी करें।

फ्रॉक को न भूलें  

समर हॉलिडे के लिए बेस्ट आउटफिट है एक फ्रिल फ्रॉक। इसे आप ब्राइट कलर में चुनेंगी तो कूल नजर आएंगी। पलक की तरह हॉल्टर नेक बैकलेस फ्रॉक भी ट्राई कर सकती हैं। यह ड्रेस अपने आप में कंप्लीट है और इसके साथ आपको किसी एक्सेसरीज की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। अगर आप बीच हॉलिडे पर जा रही हैं तो इस टाइप की एक फ्रॉक साथ जरूर होनी चाहिए।

निटेड ड्रेस में बोल्ड अंदाज  

हॉलिडे पर स्टाइलिश देखना चाहती हैं तो पलक की तरह आप भी निटेड ड्रेस ट्राई कर सकती हैं। वैसे निटेड ड्रेस बीच हॉलिडे पर ज्यादा पहनी जाती है। लेकिन अगर आप किसी कूल और हैपनिंग प्लेस पर हॉलिडे के जा रही हैं तो भी इसे ट्राई करना तो बनता है। पलक में वाइट कलर की निटेड ड्रेस में बोल्ड फोटो अपने सोशल मीडिया पर शेयर की। उन्होंने व्हाइट कलर के ब्रालेट और शॉर्ट्स के साथ निटेड ड्रेस वियर की। उनके बड़े स्टेटमेंट इयररिंग्स ने उनका लुक सुपर गॉर्जियस बना दिया। बीच हॉलिडे के लिए यह शानदार लुक है।  

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...