Shloka Akash Ambani: बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी से शादी करने के बाद श्लोका लाइम लाइट में आईं। चेहरे को एक मोहक मुस्कान से सजाने वाली श्लोका की लाइफ स्टाइल भी किसी से कम नहीं।
कारोबारी की बेटी श्लोका ने बचपन से ही सपना देखा था कि वह बड़े होकर बिजनेस वुमन बनेंगी। अपने पिता का बिजनेस जॉइन कर उन्होंने उस सपने को साकार किया। इसके अलावा उन्हें समाज सेेवा का भी शौक है। इसी वजह से साल २०१५ में उन्होंने कनेक्ट फॉर नाम से एक कंपनी की स्थापना की। यह कंपनी एनजीओ की मदद करती है। उनकी पढ़ाई की बात करें तो वह लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़ी हैं। मुकेश अंबानी की बहू बनने के बाद अब वे काफी सुर्खियों में रहती हैं। फिलहाल वे हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने होने वाली देवरानी राधिका मर्चेंट की सेरेमनी में चर्चा में आई थीं। आज जानते हैं उनकी लाइफ स्टाइल के बारे में।
कारों की शौकीन हैं
श्लोका को कारों का भी काफी शौक है। उनके कलेक्शन की बात करें तो उसमें मिनी कूपर, बेंटले और मर्सिडीज शामिल हैं। उनकी शादी से पहले वायरल हुआ था कि मुकेश अंबानी अपनी बहू को सोने की कार गिफ्ट देंगे। कार का नाम गॉडजिला था। इसकी कीमत ६.७ करोड़ थी। यह खबर कोरी अफवाह ही साबित हुई।
फिटनेस फ्रीक हैं श्लोका
श्लोका अपनी सेहत को लेकर काफी सतर्क हैं। वे एक्सरसाइज और योग के जरिए खुद को फिट रखती हैं। उनके पिता रसेल मेहता ने उन्हें शादी के बाद हिदायत दी थी कि तुम्हें जीवन में बहुत कुछ अच्छा मिल गया। इन चीजों का मजा तुम तब ले पाओगी। जब तुम सेहतमंद रहोगी। बेटे पृथ्वी को जन्म देने के बाद भी आप उनकी फिटनेस को देख सकते हैं। वाकई यह लाजवाब है।
फ्लोरल पैटर्न हैं पसंद
उनके पसंद के रंगों की बात करें तो वह कई बार पेस्टल कलर के कपड़ों में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा ब्लैक भी उनका पसंदीदा रंग है। वे इंडियन और वेस्टर्न में खूबसूरत लगती हैं। अबू जानी संदीप खोसला, अनामिका खन्ना जैसे डिजाइनर्स के ड्रेसेज उन्हें पहनना पसंद हैं। ड्रेसेज के अलावा उनका बैग का कलेक्शन भी कमाल है। सिंपल से दिखने वाले उनके बैग्स की कीमत लाखों में होती है। उनके एक बैग का फोटो काफी वायरल हुआ था। यह बैग मशहूर डिजाइनर जूडिथ लेबर ने डिजाइन किया था। उसकी कीमत चार लाख से ऊपर थी।
जूलरी कलेक्शन
वह हीरा व्यापारी की बेटी हैं और एक अमीर खानदान की बहू। माना जाता है कि श्लोका को जूलरी का काफी शौक है। उन्होंने अपनी शादी में जो हार पहना था उसकी कीमत लगभग ३०० करोड़ रुपए है।
मेकअप में सादगी
श्लोका के मेकअप लुक की बात करें तो वह अक्सर न्यूड मेकअप करना पसंद करती हैं। उन्हें लाइट मेकअप के साथ हाइलाइट्स करना पसंद हैं। उनके चेहरे का भोलापन उनके मेकअप लुक को और भी दिलकश बनाता है।
एक अच्छी इंसान हैं
श्लोका के बारे में कहा जाता है कि वह भले ही मुंह में चांदी का चमचा लेकर पैदा हुई हो लेकिन वह जमीन से जुड़ी एक खूबसूरत इंसान हैं। अपने बड़ों के साथ कैसे बर्ताव किया जाए यह श्लोका से कोई सीखे। हाल ही में जब उनकी देवरानी राधिका मर्चेंट की सेरेमनी में वह फोटोग्राफर्स को पोज देने के लिए मुकेश अंबानी, आकाश व अपने बेटे के साथ तैयार थीं। लेकिन जैसे ही कोकिलाबेन की कार आई। वह फोटोग्राफी के फ्रेम से हटकर कोकिलाबेन को रिसीव करने लगीं। यह बड़ों की इज्जत नहीं तो और क्या है?
तो फिर क्यों ट्रोल हुईं
इस सेरेमनी में श्लोका को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। वजह है कि उनकी साड़ी नीचे से कुछ ऊंची-नीची हो रही थी। वहीं उन्होंने लॉन्ग ईयररिंग्स के साथ हेयर केयर लिया था। यूजर्स ने इस हेयर केयर की तुलना हेयर बैंड से की। वहीं श्लोका को यह सलाह मिली कि साड़ी पहनने की जरूरत ही क्या है? जब बांधनी नहीं आती? समझ नहीं आता कि ट्रोलर्स यह क्यों भूल जाते हैं कि कौन क्या पहनें और क्या नहीं यह उसका अत्यंत जी मामला होता है। वैसे ऐसा नहीं है कि श्लोका इंडियन वियर नहीं पहनतीं। वह जो भी पहनती हैं वह उसमें निहायत ही खूबसूरत नजर आती हैं। उस साड़ी में वे हमेशा की तरह खूबसूरत लग रही थीं।
