Rekha Saree Looks: जब कभी भी साड़ी लुक्स की बात आती हैं तो हमारे दिमाग में सबसे पहले रेखा का ही नाम और चेहरा आता हैं। रेखा के पास साड़ियों का बहुत ही बढ़िया कलेक्शन है, जिससे वह हमेशा ही इंप्रेस करती हुई दिखती हैं। आपने ज्यादातर रेखा को देसी अंदाज और पारंपरिक साड़ी को पहनते हुए देखा होगा। जैसा की हम सभी जानते हैं रेखा का फैशन सेंस बाकी सभी एक्ट्रेसेस से काफी अलग और लाजबाव हैं । आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए रेखा के कुछ लुक्स बताएंगे जिसे आप भी आसानी से रिक्वेस्ट कर सकती हैं। रेखा हमेशा हर फंक्शन में साड़ी पहनी नजर आती हैं। अगर बात करें उनकी पसंद की तो रेखा ज्यादातर कांजीवरम सिल्क और बनारसी साड़ी चुनना पसंद करती हैं ।
कांजीवरम साड़ी

इस फोटो में रेखा को पर्पल और गोल्डन शेड की कांजीवरम साड़ी पहने देखा जा सकता हैं। इस चमकदार साड़ी के साथ उन्होंने फुल अस्तीन का ब्लाउज पहना हैं और रेड लिप्स, सिंदूर, स्टेटमेंट जूलरी से अपने लुक को कम्पलीट किया हैं।
बनारसी साड़ी

बनारसी सिल्क साड़ियां उनका सबसे बड़ा स्टाइल स्टेटमेंट है। क्योंकि रेखा को रॉयल लुक रखना काफी ज्यादा पसंद हैं, जो बनारसी साड़ी से मिलता हैं। उनके इस अनोखे फैशन सेंस के लाखो लोग दीवाने हैं। इस फैशन ट्रेंड का उन्होंने कुछ ऐसा जादू किया कि अब कई महिलाएं ट्रेडिशनल लुक कैरी करने के लिए उनसे इंस्पिरेशन लेती दिखती हैं।
चौगेशिया स्टाइल साड़ी

रेखा ने इस फोटो में पैंट साड़ी पहनी हुई हैं, इस स्टाइल की साड़ी को चौगेशिया कहा जाता है।रेखा की इस साड़ी में कशीदाकारी चोली, टाइट चूड़ीदार पैजामा और पांच मीटर के करीब लंबा दुपट्टा हैं, जिसे उन्होंने इस तरह से लपेटा हैं जो फ्रंट से साड़ी का लुक दे रहा हैं।
रेड और गोल्डन साड़ी

इस रेड कलर की खूबसूरत गोल्डन वर्क वाली साड़ी में रेखा कमाल लग रही हैं। माथे पर मांगटीका हाथों में चूड़ियां पहने रेखा किसी नई दुल्हन से कम नहीं नजर आ रही हैं।
ब्लैक और व्हाइट साड़ी

रेड और गोल्डन साड़ी में तो रेखा को अक्सर देखा जाता हैं। पर बात करें ब्लैक और व्हाइट कॉम्बिनेशन की तो इसमें भी रेखा बहुत खूबसूरत नजर आ रही हैं, इस कॉम्बिनेशन के साथ रेखा ने गोल्डन जूलरी केरी करी हैं, साथ ही उन्होंने पोटली स्टाइल का हैंडबैग केरी किया हैं, जो उनके लुक में चार चांद लगा रहा ।
अब भले ही रेखा फिल्मों से दूर रहती हो, लेकिन उनका स्टाइल आज भी किसी पार्टी या फंक्शन में चार चांद लगा देता है।
