प्रियंका मोहन साड़ी कलेक्शन
Priyanka Mohan Saree Collection

Priyanka Mohan Saree Collection : साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपनी दमदार एक्टिंग और खुबसूरती से सभी का दिल जीतने वाली प्रियंका मोहन असल जिंदगी में भी काफी स्टाइलिश और खूबसूरत हैं। प्रियंका मोहन तेलगु फिल्मों का उभरता हुआ सितारा मानी जाती हैं, जिनके सोशल मीडिया पर लाखों चाहने वाले हैं। सोशल मीडिया पर बड़ा फैन बेस होने के साथ प्रियंका का वार्डरोब भी उनकी तरफ लोगों का ध्यान खींच लेता है। आज हम उन्ही के वार्डरोब से आपके लिए कुछ बेहद खूबसूरत और यूनिक साड़ियों का कलेक्शन लेकर आए हैं। जिन्हे देख आप भी प्रियंका मोहन से आउटफिट इंस्पिरेशन ले सकती हैं। आइए प्रियंका का साड़ी कलेक्शन देखते हैं।

Read More : स्प्रिंग सीज़न में दिखना चाहती हैं स्टाइलिश, तो वॉर्डरोब में शामिल करें जाह्नवी कपूर के ये आउटफिट्स: Janhvi Kapoor Outfits

प्रियंका मोहन के ट्रेडिशनल कलेक्शन में शामिल हैं, ये बेहद खूबसूरत साड़ियां : Priyanka Mohan Saree Collection

देसी गर्ल स्टाइलिश साड़ी

प्रियंका मोहन का ये साड़ी लुक बेहद ही खूबसूरत और स्टाइलिश है। इस लुक में प्रियंका की पेस्टल कलर साड़ी उनकी खुबसूरती को बखूबी निखार रही है। प्रियंका ने साड़ी की गोल्डन डेटिलिंग से मैचिंग ज्वेलरी, स्मोकी आई मेकअप, ग्लॉसी लिप्स और मैसी हेयर स्टाइल के साथ लुक को कंप्लीट किया है।

फूलों सी खूबसूरत साड़ी

भारतीय महिलाएं साड़ी में एकदम फूलों सी खूबसूरत दिखती हैं। और इस बात पर मोहर प्रियंका मोहन ने अपनी ऑरेंज साड़ी में तस्वीरें साझा करके लगा दी है। प्रियंका ने इस लुक में संतरी साड़ी के साथ मिनिमल ज्वेलरी जैसे चोकर, मैचिंग इयरिंग्स और कंगन स्टाइल किए हैं।

खास बनारसी साड़ी

प्रियंका मोहन ने इस लुक में ट्रेडिशनल बनारसी कढ़ाई में वी नेक ब्लाउज और 90 के दशक का गोल्डन फैशन पीस यानी पतले हरे ब्रॉर्डर के साथ गहरे रानी रंग की साड़ी को कैरी किया है। प्रियंका इस साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं, इस लुक को उन्होंने हैवी इयरिंग्स, न्यूड मेकअप लुक और ट्रेडिशनल चोटी के साथ कंप्लीट किया है।

ट्रेंडी ऑफ व्हाइट साड़ी

आजकल पेस्टल कलर्स के साथ साथ ऑफ व्हाइट भी फैशन गेम में सबसे आगे है। प्रियंका मोहन का ये साड़ी लुक काफी खूबसूरत और अट्रैक्टिव है। इस लुक में प्रियंका की साड़ी पर सितारों की डिटेलिंग काफी खूबसूरत है, जिसे किसी भी पार्टी या इवेंट पर स्टाइल किया जा सकता है। प्रियंका ने इस लुक को क्लीन हाफ टाय हेयर स्टाइल और मैचिंग इयरिंग्स के साथ कैरी किया है।

ब्लैक एंड गोल्ड साड़ी

प्रियंका मोहन की ये यूनिक साड़ी उनके फैंस को खूब पसंद आई है। इस लुक में प्रियंका काफी हॉट और खूबसूरत लग रही हैं। हाफ प्लेन ब्लैक साड़ी को इसका गोल्डन वर्क रॉयल लुक दे रहा है। प्रियंका ने इस लुक को मैसी हेयर बन, स्मोकी आई मेकअप और ब्राउन न्यूड लिप्स के साथ कंप्लीट किया है। ब्लैक साड़ी के साथ गोल्डन ज्वेलरी भी खूब जच रही है।

क्लासिक व्हाइट बनारसी साड़ी

अच्छी साड़ियों का कलेक्शन क्लासिक व्हाइट बनारसी साड़ी के बिना अधूरा होता है। प्रियंका मोहन का ये लुक भी उन्ही की तरह बेहद खूबसूरत है। गोल्डन बॉर्डर के साथ व्हाइट साड़ी को प्रियंका ने न्यूड मेकअप लुक, मैचिंग गोल्डन झुमके और मैसी पॉनीटेल हेयरस्टाइल के साथ कैरी किया है। बनारसी साड़ी के साथ सिंपल कट स्लीव्स ब्लाउज इस लुक को खूब कॉम्प्लीमेंट कर रहा है।